Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- Dhanbad News: धनबाद और गिरिडीह निकाय चुनाव में बवाल, कई बूथों पर झड़प से मतदान प्रभावित
- रांची में निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए ग्रामीण एसपी और एसडीओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
- झारखंड के 48 नगर निकायों में मतदान शुरू, सुबह से बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़
- जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
Author: Lokchetna
Ranchi : पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से दो लोगों की मौत के बाद झारखंड सरकार भी अलर्ट हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जनों को अलर्ट मोड में रहने और हर स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के एक्स्ट्रा एडिशनल सेक्रेटरी अजय कुमार को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि निपाह वायरस एक अत्यंत खतरनाक जूनोटिक बीमारी है, जो जानवरों से इंसानों में फैलती है। इसके…
Ranchi : राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने आज बड़ा अभियान शुरू किया है। मंदिर परिसर की लगभग 27 एकड़ बेशकीमती जमीन पर लंबे समय से किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए निगम की टीम भारी मशीनरी के साथ मौके पर पहुंच चुकी है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और श्रद्धालुओं को राहत देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आज की कार्रवाई के प्रमुख बिंदु बुलडोजर से अवैध दुकानें ध्वस्त नगर निगम की कार्रवाई में मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से…
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र में सोमवार की रात अपराधियों ने खड़िकालोनी स्थित एक प्रज्ञा केंद्र में घुसकर उलदा पंचायत की उपमुखिया आशारानी महतो के पति तारापद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, पुतरू गांव निवासी तारापद महतो पिछले करीब दो वर्षों से खड़िकालोनी में प्रज्ञा केंद्र (सीएससी सेंटर) का संचालन कर रहे थे। सोमवार को टुसू पर्व के कारण केंद्र पर काफी भीड़ थी। रात करीब आठ बजे…
Ranchi : रांची के धुर्वा इलाके से 2 जनवरी को लापता हुए मासूम भाई–बहन अंश (5 वर्ष) और अंशिका (4 वर्ष) का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बच्चों की तलाश में रांची पुलिस लगातार छापेमारी और संभावित ठिकानों पर जांच कर रही है। पुलिस की ओर से दोनों बच्चों की जानकारी देने वाले को ₹2 लाख इनाम देने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसी बीच, आपराधिक संगठन राहुल सिंह गिरोह ने भी बच्चों की सूचना देने वाले को ₹2 लाख इनाम देने का ऐलान किया है। गिरोह की ओर से मंगलवार को सोशल मीडिया…
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल (यूनाइटेड) महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को महिलाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती और गंभीरता के साथ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सवालों पर सशक्त पहल से न केवल संगठन मजबूत होगा, बल्कि समाज का भी व्यापक हित होगा। बिष्टुपुर स्थित अपने आवास/कार्यालय में जदयू महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा कि सप्ताह में किसी एक मुद्दे को चुनकर उस पर गंभीरता से काम करने का सकारात्मक परिणाम अवश्य दिखाई देगा। उन्होंने…
Latehar : लातेहार पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बारियातू थाना क्षेत्र के बालुभांग पंचायत अंतर्गत श्रीसमाद, बेलवाटिकर और सोहगरा गांवों में करीब 30 एकड़ में लगी अवैध अफीम (पोस्ता) की खेती को ट्रैक्टर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में नशे की खेती और तस्करी को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि बालुभांग पंचायत के विभिन्न गांवों में वन भूमि और गैर-मजरूआ…
Palamu : जिले में ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां आस्था और भय का फायदा उठाकर शातिर अपराधियों ने एक आंगनबाड़ी सुपरवाइजर से लाखों रुपये के सोने के जेवरात ठग लिए। पीड़िता पुष्पा देवी बैरिया चौक क्षेत्र में किराए के मकान में रहती हैं और मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में पदस्थापित हैं। जानकारी के अनुसार, पुष्पा देवी किसी निजी कार्य से बाजार गई थीं। लौटते समय एक युवक ने उनसे डॉक्टर का पता पूछकर बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे उनका भरोसा जीत लिया। खुद को धार्मिक संस्था से जुड़ा बताते हुए युवक ने कहा कि उनके बेटे पर…
Ranchi : बीजेपी की झारखंड इकाई में संगठनात्मक चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा कर दी है। इसके साथ ही झारखंड बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की प्रक्रिया तेज हो गई है, जिससे सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 13 जनवरी को नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच और वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि 14 जनवरी को नए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की घोषणा की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है इस चुनाव प्रक्रिया में केंद्रीय…
Garhwa : जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना सदर थाना क्षेत्र के बेलचम्पा गांव के पास हुई, जहां एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो में सवार चारों लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राहत की बात यह रही कि जिस घर में वाहन घुसा, वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी…
Dhanbad : धनबाद के चर्चित इलाके वासेपुर में पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए सोमवार तड़के बड़ा अभियान शुरू किया। सुबह करीब पांच बजे शुरू हुए इस ऑपरेशन क्लीन में 100 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिन्हें करीब 20 टीमों में बांटकर 15 मोहल्लों में एक साथ छापेमारी की जा रही है। कार्रवाई से पूरे वासेपुर इलाके में हड़कंप मच गया है। अत्याधुनिक हथियारों की सूचना पर कार्रवाई सूत्रों के अनुसार, प्रिंस खान गिरोह से जुड़े शूटरों द्वारा अत्याधुनिक हथियारों की खरीद-फरोख्त की पुख्ता सूचना मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया है। पुलिस…