Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- Maiya Samman Yojana: दुमका में अपात्र लाभुकों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेलवे कर्मी और सरकारी कर्मचारियों के परिवारों से होगी राशि की वसूली
- बेल्जियम के छात्रों से मिले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, झारखंड की शिक्षा व्यवस्था और विकास मॉडल से कराया परिचय
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजद की प्रतिक्रिया, कैलाश यादव बोले- यह लोकतंत्र और संविधान की जीत
- Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी समेत सभी दलों के नेताओं ने वीर शहीदों को किया नमन
- इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, रांची एयरपोर्ट पर फ्लाइट ग्राउंडेड, सभी यात्री सुरक्षित
- Durand Cup 2026: रांची में आज होगा 135वें डूरंड कप का भव्य आगाज, जमशेदपुर एफसी और डिफेंडर्स एफसी के बीच पहला मुकाबला
- JPSC भर्ती घोटाला: अभय तिवारी ने स्टेशन रोड का होटल 11 महीने लीज पर लिया था, CID को मिले नए सुराग
- बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, रांची समेत कई जिलों में 28 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Author: Lok Chetna
धनबाद: झारखंड के धनबाद में मंगलवार देर रात एक रिहायशी कॉलोनी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में एक घर में अचानक आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग प्राप्त जानकारी के अनुसार भोला पांडेय के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। शुरुआत में एक कमरे से धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद आग तेजी से फैलकर फर्नीचर और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। समय रहते बाहर निकले परिवार के सदस्य आग लगने के दौरान घर…
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा घाटी में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे के बाद अजीब स्थिति देखने को मिली, जब दाल से लदा ट्रक पलटने के बाद सड़क पर बिखरी दाल को लूटने के लिए लोगों में होड़ मच गई। आमने-सामने टक्कर के बाद पलटे ट्रक घटना मेघातरी काली मंडा के पास की है, जहां दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए। हादसे के बाद एक ट्रक में लदी दाल पूरी तरह सड़क पर फैल गई, जिससे पूरा रास्ता दाल से पट गया। चालक सुरक्षित, हल्की चोटें राहत…
रांची: झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और हजारीबाग के तत्कालीन अंचल अधिकारी शैलेश कुमार को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। भ्रष्टाचार मामले में हुई कार्रवाई मिली जानकारी के अनुसार शैलेश कुमार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग थाना कांड संख्या-11/25 में प्राथमिक अभियुक्त हैं। उन्हें 15 अक्टूबर 2025 को एसीबी द्वारा गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वे केंद्रीय कारा हजारीबाग में बंद हैं। नियमों के तहत निलंबन निलंबन आदेश में बताया गया है कि वर्तमान में पंचायती राज विभाग में उप निदेशक…
रांची: झारखंड में मौसम एक बार फिर तेजी से करवट ले रहा है। पिछले एक सप्ताह तक चली बारिश और ठंडक के बाद अब राज्य में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा, जबकि 27 मार्च के बाद फिर से मौसम बदलने की संभावना है। तापमान में 5-6 डिग्री तक बढ़ोतरी मौसम साफ होने के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। बुधवार को आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के कारण…
रांची: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन छिनतई की घटना सामने आई है। खिजरी तालाब के पास एक अज्ञात अपराधी ने महिला से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू घटना के तुरंत बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस आरोपी की पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ…
जमशेदपुर: शहर की अंकिता यादव ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस शानदार सफलता के साथ उनका चयन भारतीय सेना में अधिकारी पद के लिए हुआ है, जिससे पूरे झारखंड में गर्व और खुशी का माहौल है। परिवार और राज्य का नाम किया रोशन अंकिता यादव, बैंक ऑफ इंडिया की तामुलिया शाखा में हेड कैशियर जे.डी. यादव की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज और राज्य का नाम रोशन किया है। जल्द शुरू होगा सैन्य प्रशिक्षण अंकिता जल्द ही चेन्नई जाकर प्रशिक्षण प्राप्त…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित कांदू बिजली ग्रिड को निशाना बनाया। अज्ञात अपराधियों ने देर रात सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर से करीब 1000 किलो कॉपर कॉयल चोरी कर ली। ट्रांसफार्मर से कॉपर कॉयल काटकर ले गए चोर घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। चोरों ने सुनियोजित तरीके से ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए कॉपर कॉयल काटकर अपने साथ ले गए। यह कॉयल बिजली आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान प्राथमिक आकलन के अनुसार चोरी…
रांची: राजधानी रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 शौर्य सभागार में मंगलवार को इक्फाई यूनिवर्सिटी का छठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान वर्ष 2025 के कुल 292 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 8 छात्रों को पीएचडी की उपाधि दी गई, जबकि 10 गोल्ड मेडल और 10 सिल्वर मेडल उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रदान किए गए। दीक्षांत समारोह जिम्मेदारियों की शुरुआत राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल होने जा रही है। गेतलसूद डैम में करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा 100 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस परियोजना के शुरू होते ही रांची के करीब एक लाख घरों को निर्बाध और जीरो कट बिजली आपूर्ति का लाभ मिलने की उम्मीद है। 172 एकड़ में फैला विशाल प्रोजेक्ट यह फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट गेतलसूद डैम के 172 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया है। इसके निर्माण से न…
रांची: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में मरीजों को सस्ती और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करने और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नई योजना तैयार की है। सस्ती दवाएं और इम्प्लांट्स एक ही जगह नई पहल के तहत रिम्स में जेनेरिक और ब्रांडेड दवाओं के साथ-साथ कंज्यूमेबल्स जैसे सिरिंज और ग्लव्स तथा इम्प्लांट्स जैसे स्टेंट और ऑर्थोपेडिक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे मरीजों को बाहरी मेडिकल दुकानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और इलाज की कुल लागत…