Author: Lok Chetna

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सदर अस्पताल में मरीजों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की गई है। यहां अब ऑर्थोपेडिक से जुड़ी विभिन्न बीमारियों और सर्जरी के लिए सब-स्पेशियलिटी क्लिनिक की शुरुआत कर दी गई है। इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने साप्ताहिक ओपीडी का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी नई व्यवस्था के तहत ओपीडी का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान मरीज अपनी समस्या के अनुसार निर्धारित दिन पर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे। लंबी कतारों से मिलेगी…

Read More

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने गुस्से में अपने ही बेटे की हत्या कर दी। इस वारदात ने बाप-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। विवाद ने लिया खूनी रूप घटना मनिका थाना क्षेत्र के रांकी कला पंचायत स्थित उचवाबल गांव की है। जानकारी के अनुसार, बिनेश्वर परहिया और उसके बेटे सीताराम परहिया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पिता ने चाकू से बेटे पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने…

Read More

रांची: राजधानी रांची के कई इलाकों में शनिवार, 4 अप्रैल को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य के तहत नंगे तारों को कवर केबल से बदलने और नए पोल लगाने का काम किया जा रहा है, जिसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ घंटों के लिए पावर कट रहेगा। इन इलाकों में रहेगा पावर कट बिजली विभाग के अनुसार, न्यू मोराबादी और बड़गाईं फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे प्रगतिशील कॉलोनी, महावीर नगर और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। वहीं, ओरमांझी और बूटी मोड़ फीडर के…

Read More

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू क्षेत्र में शनिवार तड़के हुई फायरिंग की घटना ने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात अपराधियों ने ओसम मिल्क प्लांट को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे बाइक सवार अपराधी प्लांट के पास पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। कुछ ही मिनटों में कई राउंड गोलियां चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आसपास के लोगों में…

Read More

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। राज्य के कई हिस्सों में कुछ ही घंटों के भीतर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन में गर्मी, शाम को आंधी-बारिश सुबह के समय आंशिक बादल छाए रहते हैं, लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करने लगती हैं। वहीं शाम के समय अचानक तेज हवा, धूल भरी आंधी, वज्रपात और बारिश का दौर शुरू हो जाता है। राजधानी रांची सहित कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान शाम करीब 4 बजे के…

Read More

रांची: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की नरबलि की घटना को लेकर झारखंड की सियासत गरमा गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। “घटना अमानवीय, लेकिन राजनीति और भी खतरनाक” विनोद कुमार पांडेय ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि यह घटना बेहद अमानवीय और झकझोर देने वाली है, जो समाज में फैले अंधविश्वास की भयावह सच्चाई को उजागर करती है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं पूरे समाज के लिए चिंता का…

Read More

रांची: राजधानी रांची की पंडरा बाजार समिति में करीब 4 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजार पर्यवेक्षक साधन कुमार को निलंबित कर दिया है। अधिकार से अधिक राशि का भुगतान पर्षद के अध्यक्ष रबीन्द्र सिंह ने बताया कि साधन कुमार को अधिकतम 10 हजार रुपये तक का चेक जारी करने का अधिकार था। लेकिन नियमों की अनदेखी करते हुए उन्होंने करीब 4 करोड़ रुपये का चेक जारी कर दिया, जिसका भुगतान बैंक के माध्यम से हो चुका है। इस गंभीर…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड की पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। प्रशासन की ओर से सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुख्य न्यायाधीश को पुष्पगुच्छ और पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया, जो समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा। कार्यक्रम में प्रशासनिक और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ…

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आई है। कुख्यात नक्सली नेता प्रशांत बोस की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह रांची स्थित अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका उपचार चल रहा था। रांची जेल में था बंद प्रशांत बोस रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद था। लंबे समय से बीमार रहने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 2021 में हुई थी गिरफ्तारी झारखंड पुलिस ने नवंबर 2021 में सरायकेला-खरसावां जिले के एक टोल प्लाजा से उसे…

Read More

असम: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को असम में आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि चाय बागानों में काम करने वाले आदिवासी समुदाय ने असम की पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन उन्हें आज भी उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है। “संघर्ष करने वाले हाथों को ही नहीं मिला अधिकार” हेमंत सोरेन ने कहा कि जिन हाथों ने असम की पहचान गढ़ी, उन्हीं को जमीन, शिक्षा और सामाजिक सम्मान जैसे बुनियादी अधिकार नहीं मिले। उन्होंने इसे इतिहास की सबसे बड़ी विडंबना बताया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को सीमित…

Read More