Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
- रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.89 प्रति लीटर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट
- सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के जीर्णोद्धार को ₹36.63 लाख मंजूर, मरीजों को मिलेगी बेहतर रक्त सेवा
- Kargil Vijay Diwas 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- सर्वोच्च समर्पण का अमर प्रतीक है विजय दिवस
- Maiya Samman Yojana: दुमका में अपात्र लाभुकों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेलवे कर्मी और सरकारी कर्मचारियों के परिवारों से होगी राशि की वसूली
- बेल्जियम के छात्रों से मिले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, झारखंड की शिक्षा व्यवस्था और विकास मॉडल से कराया परिचय
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजद की प्रतिक्रिया, कैलाश यादव बोले- यह लोकतंत्र और संविधान की जीत
- Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी समेत सभी दलों के नेताओं ने वीर शहीदों को किया नमन
Author: Lok Chetna
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति से एक बेहद चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है। भवानीपुर विधानसभा सीट, जिसे लंबे समय से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, इस बार बड़े राजनीतिक उलटफेर का गवाह बनी। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों के अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कड़े मुकाबले के बाद निर्णायक जीत मतगणना की शुरुआत में मुकाबला काफी कांटे का रहा और दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि, जैसे-जैसे मतगणना के राउंड आगे बढ़ते गए, शुभेंदु अधिकारी ने लगातार बढ़त…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वोटों की गिनती जानबूझकर धीमी की जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि पूरी प्रक्रिया पर बाहरी प्रभाव पड़ सकता है। काउंटिंग एजेंट्स को सतर्क रहने की अपील ममता बनर्जी ने अपने काउंटिंग एजेंट्स से अपील की है कि वे मतगणना केंद्रों पर अपनी जगह न छोड़ें और पूरी सतर्कता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जमीनी रिपोर्ट के अनुसार अभी तक लगभग 13 प्रतिशत वोटों की ही गिनती पूरी हुई है, जबकि…
नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों में अनुकूल रुझानों, खासतौर पर पश्चिम बंगाल में बहुमत की संभावनाओं के बीच दिल्ली सचिवालय में भारतीय जनता पार्टी की जीत का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ झालमुढ़ी और रसगुल्ला बांटकर खुशी जाहिर की। पारंपरिक अंदाज में जश्न इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे, जिनमें आशीष सूद, प्रवेश साहिब सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज सिंह शामिल थे। मुख्यमंत्री ने खुद मंत्रियों को पारंपरिक व्यंजन खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान की तस्वीरें और संदेश सोशल मीडिया पर भी…
रांची: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। 4 मई को होने वाली मतगणना को लेकर देशभर की नजरें टिकी हैं। इसी बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त पर प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जाहिर की है। “अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा” चंपाई सोरेन ने अपने बयान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रसिद्ध कथन का उल्लेख करते हुए कहा, “अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।” उन्होंने कहा कि यह कथन आज पूरी तरह साकार होता नजर आ रहा है।उन्होंने कहा…
सरायकेला: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि एक बड़े राष्ट्रीय संकल्प की झलक है। वर्षों के संघर्ष का परिणाम अर्जुन मुंडा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली सफलता वर्षों के संघर्ष, समर्पण और संगठन की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने वर्ष 2021 के चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी थी। आज के नतीजे उसी जज्बे…
रांची: राजधानी रांची के बरियातू इलाके में एक शादी समारोह के दौरान बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। मैथन मैरेज पैलेस में आयोजित इस समारोह में दुल्हन पक्ष का रुपये और जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया, जिसकी अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है। जयमाला के दौरान हुई वारदात मिली जानकारी के अनुसार, नामकुम निवासी विजय कुमार पांडेय अपनी बेटी की शादी मैथन मैरेज पैलेस में कर रहे थे। इसी दौरान जयमाला कार्यक्रम के समय उनकी पत्नी मंजू पांडेय का बैग, जिसमें नकदी, सोने के जेवर और एक मोबाइल फोन रखा था, अचानक…
चाईबासा: असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता के बाद चाईबासा में जश्न का माहौल देखने को मिला। सोमवार को जिले के नोवामुंडी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की गई। मोदी नेतृत्व पर जनता का भरोसा: मधु कोड़ा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मधु कोड़ा ने कहा कि चुनाव परिणाम यह स्पष्ट संकेत देते हैं कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही नीतियों पर भरोसा जता रही…
हजारीबाग: हालिया बैंक डकैती की घटना के बाद हजारीबाग पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर जिले में बैंक, ज्वेलरी शॉप और पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है, ताकि किसी भी आपराधिक घटना को रोका जा सके। 140 बैंकों पर कड़ी नजर पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कुल 140 बैंकों को चिन्हित किया है। इन बैंकों पर नियमित निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक मजबूत किया गया है। ज्वेलरी शॉप और पेट्रोल पंप भी रडार…
सरायकेला: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मोबाइल की रोशनी में प्रसव कराने की कोशिश के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मृतका की पहचान विनीता बानरा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। भाजपा का धरना-प्रदर्शन, सरकार पर निशाना घटना के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शन…
रांची: झारखंड में चर्चित गैंगस्टर अमन साव एनकाउंटर मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार से सीआईडी की केस डायरी तलब कर ली है। इस कदम के बाद अब इस मामले की जांच की दिशा पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। स्वत: संज्ञान लेकर हो रही सुनवाई हाईकोर्ट इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई कर रहा है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता और राज्य सरकार दोनों के पक्षों को सुना गया। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए…