Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खेत में काम कर रही महिला को जंगली हाथी ने कुचला, मौके पर मौत से गांव में दहशत

    May 26, 2026

    झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में लू और वज्रपात का अलर्ट, 29 मई से राहत के आसार

    May 26, 2026

    चतरा में अफीम कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 7 किलो अफीम और 78 किलो डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खेत में काम कर रही महिला को जंगली हाथी ने कुचला, मौके पर मौत से गांव में दहशत
    • झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में लू और वज्रपात का अलर्ट, 29 मई से राहत के आसार
    • चतरा में अफीम कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 7 किलो अफीम और 78 किलो डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    • रांची में एसी कॉपर वायर चोरी का खुलासा, लोअर बाजार पुलिस ने चोर और कबाड़ी दुकानदार को किया गिरफ्तार
    • ड्रग बरामदगी मामला: रांची कोर्ट ने सूर्याकांत मुंडा को ठहराया दोषी, सजा पर अगली सुनवाई
    • धनबाद में हीटवेव से राहत की पहल, ट्रैफिक सिग्नलों पर लगाए गए छायादार शेड
    • रामगढ़ में रेलवे सिग्नलिंग केबल चोरी का खुलासा, RPF ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
    • 730 करोड़ रुपये GST घोटाला मामला: कारोबारी विक्की भालोटिया को झटका, PMLA कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » खेत में काम कर रही महिला को जंगली हाथी ने कुचला, मौके पर मौत से गांव में दहशत
    Lead News

    खेत में काम कर रही महिला को जंगली हाथी ने कुचला, मौके पर मौत से गांव में दहशत

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaMay 26, 2026No Comments116 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के भैंसमुंदो गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में खेत में काम कर रही महिला की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

    मृतका की पहचान बेदाल टांगरा टोली निवासी कृष्णा उरांव की 22 वर्षीय पत्नी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

    पति और बच्चों के साथ खेत गई थी महिला

    जानकारी के अनुसार प्रतिमा कुमारी मंगलवार सुबह अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ खेत में गेहूं काटने गई थी। इसी दौरान जंगल की ओर से अचानक दो जंगली हाथी गांव की तरफ आ गए। ग्रामीणों के मुताबिक एक हाथी कुछ देर बाद वापस जंगल की ओर लौट गया, जबकि दूसरा हाथी खेत की तरफ बढ़ गया।

    खेत में काम कर रहे लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही हाथी प्रतिमा कुमारी के पास पहुंच गया और हमला कर दिया।

    सूंड से उठाकर पटक दिया

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया और फिर उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया। घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोग कुछ नहीं कर सके।

    ग्रामीणों के अनुसार महिला का छोटा बच्चा भी पास में मौजूद था, लेकिन हाथी ने बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। महिला के पति और आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।

    अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

    घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने प्रतिमा कुमारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

    सूचना मिलने पर भंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    हाथियों के बढ़ते मूवमेंट से ग्रामीणों में डर

    इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से जंगली हाथियों का मूवमेंट आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।

    ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों को जल्द आबादी वाले इलाकों से दूर खदेड़ा जाए और गांवों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

    Bhandra News Elephant Attack in Lohardaga Elephant Movement News elephant terror Jharkhand Jharkhand Elephant Attack Jharkhand Forest News Jharkhand Latest News Jharkhand News Hindi Lohardaga Accident News Lohardaga News rural Jharkhand news Wild Elephant News Wildlife News Jharkhand लोहरदगा समाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में लू और वज्रपात का अलर्ट, 29 मई से राहत के आसार

    May 26, 2026

    चतरा में अफीम कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 7 किलो अफीम और 78 किलो डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    May 25, 2026

    रांची में एसी कॉपर वायर चोरी का खुलासा, लोअर बाजार पुलिस ने चोर और कबाड़ी दुकानदार को किया गिरफ्तार

    May 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026231

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    हजारीबाग में वाहन सेवाएं हुईं फेसलेस, अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे RC ट्रांसफर, NOC और मोबाइल अपडेट

    May 20, 2026152
    Don't Miss
    Lead News

    खेत में काम कर रही महिला को जंगली हाथी ने कुचला, मौके पर मौत से गांव में दहशत

    By Lok ChetnaMay 26, 2026116

    लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा…

    झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में लू और वज्रपात का अलर्ट, 29 मई से राहत के आसार

    May 26, 2026

    चतरा में अफीम कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 7 किलो अफीम और 78 किलो डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    May 25, 2026

    रांची में एसी कॉपर वायर चोरी का खुलासा, लोअर बाजार पुलिस ने चोर और कबाड़ी दुकानदार को किया गिरफ्तार

    May 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    खेत में काम कर रही महिला को जंगली हाथी ने कुचला, मौके पर मौत से गांव में दहशत

    May 26, 2026

    झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में लू और वज्रपात का अलर्ट, 29 मई से राहत के आसार

    May 26, 2026

    चतरा में अफीम कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 7 किलो अफीम और 78 किलो डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    May 25, 2026

    रांची में एसी कॉपर वायर चोरी का खुलासा, लोअर बाजार पुलिस ने चोर और कबाड़ी दुकानदार को किया गिरफ्तार

    May 25, 2026
    Bihar

    बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और 16 IPS अधिकारियों का तबादला, अहम विभागों में नई जिम्मेदारी

    May 11, 2026

    बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज: 7 मई को गांधी मैदान में मंत्रियों का शपथग्रहण संभव

    May 5, 2026

    BPSC परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव: अब हर सवाल में 5 विकल्प, ‘E’ चुनना होगा अनिवार्य, नहीं करने पर निगेटिव मार्किंग

    May 1, 2026

    बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, अटेंडेंस के आधार पर मिलेगा वेतन

    April 27, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.