Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
    • संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  
    • स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
    • कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
    • JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
    • JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
    • मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
    • JPSC-JSSC विवाद पर कांग्रेस का BJP पर हमला, चार मंत्रियों ने कहा- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दे रही भाजपा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » धनबाद में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, अमित शाह ने लागू करने को कहा जीरो कोल लीकेज योजना
    Dhanbad

    धनबाद में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, अमित शाह ने लागू करने को कहा जीरो कोल लीकेज योजना

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 6, 2026No Comments133 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने धनबाद क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और कोयला चोरी पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को जीरो कोल लीकेज योजना लागू करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ नई दिल्ली में आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान दिया गया।

    बैठक में अवैध कोयला खनन, कोयला चोरी और इसके खिलाफ की जा रही कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई। इसमें केंद्रीय गृह सचिव, केंद्रीय कोयला सचिव के अलावा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, कोल इंडिया लिमिटेड और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। गृह मंत्री ने धनबाद और आसपास के इलाकों में अवैध खनन की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता जताई।

    एमएमडीआर एक्ट के तहत मिले अधिकारों का होगा सख्ती से इस्तेमाल

    बैठक में कोयला मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि अक्तूबर 2025 में हुई समीक्षा बैठक के बाद कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसके तहत सीआईएसएफ और कोल इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों को खान एवं खनिज (विकास तथा विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत कार्रवाई करने के अधिकार दिए गए हैं।

    इन अधिकारों के तहत अधिकारी संदिग्ध स्थानों की जांच, तलाशी, अवैध रूप से निकाले गए कोयले की जब्ती, गैरकानूनी गतिविधियों में इस्तेमाल किए गए उपकरणों और वाहनों को जब्त करने के साथ-साथ न्यायालय में शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

    वैध कोयले के इस्तेमाल और ई-वे बिल जांच पर जोर

    अमित शाह ने निर्देश दिया कि एमएमडीआर एक्ट के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप और विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से किया जाए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि उद्योगों और अन्य उपभोक्ताओं तक केवल वैध रूप से खनन किया गया कोयला ही पहुंचे।

    उन्होंने अवैध कोयले के परिवहन पर रोक लगाने के लिए वस्तु एवं सेवा कर विभाग के अधिकारियों को भी अभियान में शामिल करने और सभी कोयला परिवहन के ई-वे बिल की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी

    गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को संवेदनशील इलाकों में क्विक रिस्पॉन्स टीमें गठित करने और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन में शामिल क्षेत्रों और लोगों की पहचान के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटरों में लगे हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों का प्रभावी उपयोग किया जाए।

    बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

    • धनबाद में जीरो कोल लीकेज योजना लागू की जाएगी।
    • संवेदनशील क्षेत्रों में क्विक रिस्पॉन्स टीमों का गठन होगा।
    • सभी कोयला परिवहन के ई-वे बिल की जांच अनिवार्य होगी।
    • हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों के जरिए अवैध खनन और परिवहन की निगरानी की जाएगी।

    क्या है जीरो कोल लीकेज योजना?

    जीरो कोल लीकेज योजना का उद्देश्य खदान से निकलने वाले कोयले की पूरी निगरानी करना, अवैध खनन पर रोक लगाना और अवैध परिवहन को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करना है। इसके तहत संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, संयुक्त छापेमारी, अवैध खनन स्थलों को बंद करना और कोयले के परिवहन पर लगातार नजर रखने जैसे उपाय शामिल हैं।

    क्या है एमएमडीआर एक्ट?

    खान एवं खनिज (विकास तथा विनियमन) अधिनियम, 1957 देश में खनिजों के खनन, परिवहन, भंडारण और कारोबार को नियंत्रित करने वाला प्रमुख कानून है। इस कानून के तहत बिना वैध अनुमति के कोयला निकालना, उसका परिवहन या भंडारण करना दंडनीय अपराध है। दोषी पाए जाने पर जुर्माना, खनिज और वाहन की जब्ती के साथ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।

    अमित शाह अवैध कोयला खनन एमएमडीआर एक्ट कोयला चोरी कोल इंडिया जीरो कोल लीकेज योजना झारखंड न्यूज धनबाद कोल माइन धनबाद न्यूज बीसीसीएल सीआईएसएफ
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये

    August 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग

    August 15, 2026373

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026171
    Don't Miss
    Entertainment

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    By Siyasi KhabarAugust 24, 20260

    मीट द मेंटर” कार्यक्रम में शामिल हए मशहूर फिल्म एडीटर असीम सिन्हा रांची : झारखंड…

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये

    August 23, 2026

    कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग

    August 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप

    August 13, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर

    August 13, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.