Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में दिनदहाड़े फ्लैट में लाखों की चोरी, इटकी रोड स्थित आर्किड अपार्टमेंट में वारदात; संजय सेठ ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, औद्योगिक और टेक्सटाइल नीति पर बड़े फैसले संभव

    July 2, 2026

    आदिवासी युवाओं के स्टार्टअप को मिलेगा 25 लाख तक का सीड फंड, जानें कौन कर सकता है आवेदन

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में दिनदहाड़े फ्लैट में लाखों की चोरी, इटकी रोड स्थित आर्किड अपार्टमेंट में वारदात; संजय सेठ ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, औद्योगिक और टेक्सटाइल नीति पर बड़े फैसले संभव
    • आदिवासी युवाओं के स्टार्टअप को मिलेगा 25 लाख तक का सीड फंड, जानें कौन कर सकता है आवेदन
    • रांची के राज अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप; 16 लाख के बिल पर उठाए सवाल
    • नई नियुक्ति नियमावली लागू, 175 अंकों की लिखित परीक्षा और 25 अंकों के इंटरव्यू से होगा चयन
    • गया महिला थाना प्रभारी खुशबू कुमारी निलंबित, एफआईआर दर्ज नहीं करने पर आईजी विकास वैभव की बड़ी कार्रवाई
    • भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: डीएसपी राजेश शर्मा के तबादले पर भड़का परिवार, मां ने दोषियों को फांसी देने की मांग दोहराई
    • चक्रधरपुर रेल मंडल में ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » आदिवासी युवाओं के स्टार्टअप को मिलेगा 25 लाख तक का सीड फंड, जानें कौन कर सकता है आवेदन
    Lead News

    आदिवासी युवाओं के स्टार्टअप को मिलेगा 25 लाख तक का सीड फंड, जानें कौन कर सकता है आवेदन

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 2, 2026No Comments141 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) के सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड इंटरप्रेन्योरशिप ने आदिवासी युवाओं में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘आइडिया ट्राइब-2026’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘जड़ों से नवाचार, भविष्य का निर्माण’ रखी गई है।

    इस पहल का उद्देश्य झारखंड में आदिवासी छात्रों के लिए मजबूत नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना तथा वर्ष 2030 तक राज्य से 100 से अधिक आदिवासी स्टार्टअप संस्थापक तैयार करना है।

    चयनित टीमों को मिलेगा 20 से 25 लाख रुपये तक का सीड फंड

    कार्यक्रम के तहत प्रतिभागी अपने नवाचार आधारित व्यावसायिक विचार प्रस्तुत करेंगे। चयनित प्रतिभागियों को कुल 20 से 25 लाख रुपये तक का सीड फंड उपलब्ध कराया जाएगा।

    इसके अलावा चयनित टीमों को प्री-इन्क्यूबेशन, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, प्रोटोटाइप विकसित करने, बौद्धिक संपदा अधिकार पंजीकरण, बाजार से जुड़ाव, निवेशकों से संपर्क और स्टार्टअप पंजीकरण जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

    कौन-कौन ले सकता है भाग

    इस प्रतियोगिता में इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, फार्मेसी, प्रबंधन, आईटीआई, कौशल विकास संस्थानों के प्रशिक्षु, आदिवासी शोधार्थी, आदिवासी पूर्व छात्र तथा युवा उद्यमी भाग ले सकते हैं।

    प्रत्येक टीम में दो से पांच सदस्य होंगे और कम से कम एक सदस्य अनुसूचित जनजाति वर्ग से होना अनिवार्य होगा।

    इन क्षेत्रों के आइडिया को मिलेगा प्राथमिकता

    कार्यक्रम के फोकस क्षेत्रों में शामिल हैं—

    • महत्वपूर्ण खनिज एवं खनन नवाचार
    • आदिवासी कृषि एवं वन आधारित अर्थव्यवस्था
    • हरित ऊर्जा एवं जलवायु परिवर्तन
    • आदिवासी कला, संस्कृति एवं पर्यटन
    • कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल समावेशन
    • महिला नेतृत्व वाले उद्यम

    पांच चरणों में होगा आयोजन

    पूरे कार्यक्रम का आयोजन पांच चरणों में किया जाएगा।

    पहला चरण (जुलाई-अगस्त 2026): राज्य के 65 कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसका लक्ष्य 10 हजार विद्यार्थियों तक पहुंचना है।

    दूसरा चरण (अगस्त-सितंबर): विभिन्न परिसरों में आइडियाथॉन आयोजित होंगे, जिनसे 300 से 350 नवाचार आधारित विचारों का चयन किया जाएगा।

    तीसरा चरण (अक्टूबर): रांची, धनबाद, जमशेदपुर, दुमका और पलामू में बूटकैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां 100 से अधिक श्रेष्ठ टीमों का चयन होगा।

    चौथा चरण (नवंबर): जेयूटी, रांची में ट्राइबल इनोवेशन ग्रैंड चैलेंज आयोजित किया जाएगा, जिसमें शीर्ष 50 टीमें शॉर्टलिस्ट होंगी।

    पांचवां चरण (दिसंबर): ग्रैंड फिनाले में शीर्ष 20 स्टार्टअप का चयन किया जाएगा।

    विजेताओं को मिलेगा आकर्षक अनुदान

    सीड ग्रांट के तहत तीन प्लेटिनम विजेताओं को दो-दो लाख रुपये, पांच गोल्ड विजेताओं को एक-एक लाख रुपये तथा 12 सिल्वर विजेताओं को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

    इसके अलावा महिला उद्यमियों और सामाजिक प्रभाव वाले स्टार्टअप के लिए विशेष अनुदान की भी व्यवस्था की गई है।

    Entrepreneurship Innovation Challenge Jharkhand Education Jharkhand University of Technology JUT Idea Tribe 2026 Ranchi News Seed Fund Startup Jharkhand Student Startup Tribal Innovation Tribal Startup
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    रांची में दिनदहाड़े फ्लैट में लाखों की चोरी, इटकी रोड स्थित आर्किड अपार्टमेंट में वारदात; संजय सेठ ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, औद्योगिक और टेक्सटाइल नीति पर बड़े फैसले संभव

    July 2, 2026

    रांची के राज अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप; 16 लाख के बिल पर उठाए सवाल

    July 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    रांची में दिनदहाड़े फ्लैट में लाखों की चोरी, इटकी रोड स्थित आर्किड अपार्टमेंट में वारदात; संजय सेठ ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग

    By Lok ChetnaJuly 2, 2026133

    रांची: राजधानी रांची में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े…

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, औद्योगिक और टेक्सटाइल नीति पर बड़े फैसले संभव

    July 2, 2026

    आदिवासी युवाओं के स्टार्टअप को मिलेगा 25 लाख तक का सीड फंड, जानें कौन कर सकता है आवेदन

    July 2, 2026

    रांची के राज अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप; 16 लाख के बिल पर उठाए सवाल

    July 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    रांची में दिनदहाड़े फ्लैट में लाखों की चोरी, इटकी रोड स्थित आर्किड अपार्टमेंट में वारदात; संजय सेठ ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, औद्योगिक और टेक्सटाइल नीति पर बड़े फैसले संभव

    July 2, 2026

    आदिवासी युवाओं के स्टार्टअप को मिलेगा 25 लाख तक का सीड फंड, जानें कौन कर सकता है आवेदन

    July 2, 2026

    रांची के राज अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप; 16 लाख के बिल पर उठाए सवाल

    July 2, 2026
    Bihar

    नई नियुक्ति नियमावली लागू, 175 अंकों की लिखित परीक्षा और 25 अंकों के इंटरव्यू से होगा चयन

    July 2, 2026

    गया महिला थाना प्रभारी खुशबू कुमारी निलंबित, एफआईआर दर्ज नहीं करने पर आईजी विकास वैभव की बड़ी कार्रवाई

    July 2, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: डीएसपी राजेश शर्मा के तबादले पर भड़का परिवार, मां ने दोषियों को फांसी देने की मांग दोहराई

    July 2, 2026

    जहानाबाद में 82 करोड़ से दो प्रमुख सड़कों का होगा निर्माण, शकुराबाद बाजार को मिलेगा जाम से छुटकारा

    June 29, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.