Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
    • झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
    • संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  
    • स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
    • कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
    • JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
    • JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
    • मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » एक भी पात्र मतदाता का नाम नहीं कटेगा, 30 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ, सीईओ के. रवि कुमार ने दी जानकारी
    Jharkhand

    एक भी पात्र मतदाता का नाम नहीं कटेगा, 30 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ, सीईओ के. रवि कुमार ने दी जानकारी

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 28, 2026No Comments124 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य पूरी तरह स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि एक भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए और एक भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं होना चाहिए।

    शनिवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित “स्टेट लेवल क्रिएटर्स मीट 2026” में ऑनलाइन और ऑफलाइन जुड़े डिजिटल क्रिएटर्स को संबोधित करते हुए उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इस अभियान को पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित कर रहा है और इसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी बेहद महत्वपूर्ण है।

    सही जानकारी साझा करने की अपील

    के. रवि कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया लोगों तक सूचना पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में डिजिटल क्रिएटर्स की जिम्मेदारी है कि वे केवल तथ्यात्मक और प्रमाणिक जानकारी ही साझा करें, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर किसी प्रकार की अफवाह या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

    उन्होंने सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म संचालकों से चुनाव आयोग की आधिकारिक जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

    30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 30 जून से 29 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक मतदाता के घर जाकर आंशिक रूप से भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म की दो प्रतियां उपलब्ध कराएंगे।

    मतदाताओं को फॉर्म भरकर उसकी एक प्रति बीएलओ को जमा करनी होगी, जबकि दूसरी प्रति रसीद के रूप में अपने पास सुरक्षित रखनी होगी।

    सामान्य मतदाताओं से नहीं मांगे जाएंगे अतिरिक्त दस्तावेज

    उन्होंने स्पष्ट किया कि फॉर्म भरने के लिए सामान्य तौर पर किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। जिन मतदाताओं का विवरण पहले से सत्यापित और मैप हो चुका है, उनसे कोई अतिरिक्त दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा।

    हालांकि जिन मामलों में सत्यापन या मैपिंग पूरी नहीं हो सकेगी, केवल उन्हीं मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज मांगे जाएंगे।

    5 अगस्त को जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची

    के. रवि कुमार ने बताया कि सभी प्राप्त फॉर्मों के सत्यापन के बाद 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

    उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 326 का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने डिजिटल क्रिएटर्स से अपील की कि वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सही जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं और मतदाताओं को इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए जागरूक करें।

    BLO Verification CEO Jharkhand election commission election news Electoral Roll Jharkhand News Jharkhand Voter List K Ravi Kumar Ranchi News Special Intensive Revision Voter Awareness voter list revision Voter List Update Voter Verification
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग

    August 15, 2026386

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026245

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026197

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026172
    Don't Miss
    Jharkhand

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    By Siyasi KhabarSeptember 1, 20269

    Ranchi : नेतरहाट की पहाड़ियों में उगने वाली प्रीमियम गुणवत्ता की नाशपाती अब स्थानीय हाट-बाजारों…

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप

    August 13, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.