Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
    • झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
    • संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  
    • स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
    • कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
    • JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
    • JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
    • मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, झारखंड सरकार से मांगा डिजिटल डेटाबेस और 24×7 हेल्पलाइन
    Lead News

    प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, झारखंड सरकार से मांगा डिजिटल डेटाबेस और 24×7 हेल्पलाइन

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 12, 2026No Comments115 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य से बाहर कार्यरत प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा, कल्याण और आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता व्यवस्था को लेकर झारखंड सरकार के श्रम विभाग से जवाब मांगा है। उन्होंने श्रमायुक्त को पत्र लिखकर प्रवासी श्रमिकों के लिए एक प्रभावी और सशक्त सहायता तंत्र विकसित करने का आग्रह किया है।

    6 जून 2026 को लिखे गए पत्र में अर्जुन मुंडा ने कहा है कि हाल के दिनों में झारखंड के दो प्रवासी श्रमिकों की असामयिक मृत्यु ने राज्य से बाहर काम कर रहे लाखों श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    दो श्रमिकों की मौत का किया उल्लेख

    अर्जुन मुंडा ने अपने पत्र में खरसावां प्रखंड के हलुदबनी निवासी विशाल महतो और बहरागोड़ा के आसनबनी निवासी कार्तिक मुंडा के मामलों का उल्लेख किया है। उन्होंने बताया कि विशाल महतो कर्नाटक के बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और झारखंड लौटने के दौरान आंध्र प्रदेश के तिरुपति में ट्रेन यात्रा के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई थी।

    इसी प्रकार आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में कार्यरत कार्तिक मुंडा की भी असामयिक मौत हो गई। दोनों मामलों में परिजनों को पार्थिव शरीर को झारखंड लाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    शव लाने में परिजनों को हुई भारी परेशानी

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों परिवारों ने सहायता के लिए उनके कार्यालय से संपर्क किया था। इसके बाद संबंधित राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों और जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर पार्थिव शरीर को झारखंड लाया जा सका।

    उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं यह संकेत देती हैं कि राज्य से बाहर कार्यरत श्रमिकों के लिए वर्तमान सहायता तंत्र पर्याप्त रूप से मजबूत नहीं है और इसमें सुधार की आवश्यकता है।

    डिजिटल डेटाबेस की उपलब्धता पर मांगी जानकारी

    अर्जुन मुंडा ने श्रम विभाग से पूछा है कि क्या राज्य सरकार के पास प्रवासी श्रमिकों का कोई अद्यतन और केंद्रीकृत डिजिटल डेटाबेस उपलब्ध है। उन्होंने जानना चाहा कि राज्य के कितने श्रमिक अन्य राज्यों में कार्यरत हैं, वे किन कंपनियों या प्रतिष्ठानों में काम कर रहे हैं और आपातकालीन स्थिति में उनसे संपर्क स्थापित करने की क्या व्यवस्था है।

    उन्होंने कहा कि यदि श्रमिकों का समुचित और अद्यतन रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होगा तो दुर्घटना, बीमारी, मृत्यु या अन्य संकट की स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना कठिन हो जाएगा।

    हेल्पलाइन व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

    पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी पूछा है कि क्या प्रवासी श्रमिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए कोई टोल-फ्री हेल्पलाइन अथवा 24 घंटे संचालित आपातकालीन सहायता केंद्र मौजूद है।

    उन्होंने कहा कि प्रभावी हेल्पलाइन व्यवस्था के अभाव में श्रमिक और उनके परिजन समय पर अपनी समस्याएं संबंधित विभाग तक नहीं पहुंचा पाते हैं, जिससे संकट की घड़ी में उन्हें अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

    24×7 हेल्पलाइन और अनिवार्य पंजीकरण की मांग

    अर्जुन मुंडा ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार प्रवासी श्रमिकों के लिए अनिवार्य पंजीकरण व्यवस्था लागू करे। पंचायत स्तर तक पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराते हुए एक केंद्रीकृत डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जाए।

    इसके साथ ही श्रमिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए 24×7 संचालित टोल-फ्री हेल्पलाइन स्थापित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

    श्रमिकों की सुरक्षा को बताया नैतिक जिम्मेदारी

    अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रवासी श्रमिक राज्य की आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। संकट की घड़ी में उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहायता सुनिश्चित करना केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं बल्कि सरकार और समाज की नैतिक जिम्मेदारी भी है।

    उन्होंने श्रम विभाग से वर्तमान व्यवस्था, उपलब्ध आंकड़ों और भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी साझा करने का भी आग्रह किया है।

    Arjun Munda Digital Database Employment News Jharkhand government Jharkhand Labour Department Jharkhand Migrant Workers Jharkhand News Labour Commissioner Jharkhand Labour Welfare Migrant Labourers Migrant Worker Safety Ranchi News Toll Free Helpline Worker Protection
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग

    August 15, 2026386

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026245

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026197

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026172
    Don't Miss
    Jharkhand

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    By Siyasi KhabarSeptember 1, 20267

    Ranchi : नेतरहाट की पहाड़ियों में उगने वाली प्रीमियम गुणवत्ता की नाशपाती अब स्थानीय हाट-बाजारों…

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप

    August 13, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.