Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दिल्ली में संदिग्ध आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार; विदेशी कनेक्शन की जांच में जुटीं एजेंसियां

    May 30, 2026

    पलामू में पारा शिक्षक की हत्या पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, थाना घेराव और सड़क जाम; सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    May 30, 2026

    रामगढ़ के गिद्दी सी परियोजना क्षेत्र में सीबीआई की छापेमारी, पांच अधिकारियों और कर्मचारियों के ठिकानों पर जांच

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली में संदिग्ध आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार; विदेशी कनेक्शन की जांच में जुटीं एजेंसियां
    • पलामू में पारा शिक्षक की हत्या पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, थाना घेराव और सड़क जाम; सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
    • रामगढ़ के गिद्दी सी परियोजना क्षेत्र में सीबीआई की छापेमारी, पांच अधिकारियों और कर्मचारियों के ठिकानों पर जांच
    • टाटा मोटर्स की सात दिन की बंदी से आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया पर असर, 2 लाख लोगों की आजीविका पर संकट
    • रांची में तेज बारिश और आंधी के बीच हाई-टेंशन लाइन पर गिरा विशाल पेड़, डोरंडा समेत कई इलाकों की बिजली बाधित
    • वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने की घोषणा
    • 25 साल से पुलिस के लिए सिरदर्द बना रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, हत्या-अपहरण समेत दो दर्जन से अधिक मामलों का है आरोपी
    • मंईयां सम्मान योजना को लेकर जमशेदपुर अंचल कार्यालय में उमड़ी महिलाओं की भीड़, बीडीओ ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » टाटा मोटर्स की सात दिन की बंदी से आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया पर असर, 2 लाख लोगों की आजीविका पर संकट
    Jamshedpur

    टाटा मोटर्स की सात दिन की बंदी से आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया पर असर, 2 लाख लोगों की आजीविका पर संकट

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaMay 30, 2026No Comments122 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 29 मई से 4 जून तक उत्पादन पूरी तरह बंद रहने का असर अब आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में साफ दिखाई देने लगा है। टाटा मोटर्स के साथ कदमताल करते हुए टाटा कमिंस ने भी 1 और 2 जून को ब्लॉक क्लोजर तथा 30 मई और 3 जून को फ्लेक्सी ऑफ की घोषणा की है। दोनों प्रमुख कंपनियों में उत्पादन ठप होने से आदित्यपुर की सहायक औद्योगिक इकाइयों के सामने कामकाज का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

    90 प्रतिशत उद्योग टाटा मोटर्स और कमिंस पर निर्भर

    आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया का बड़ा हिस्सा टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस जैसे बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर निर्भर है। यहां की लगभग 90 प्रतिशत कंपनियां इन दोनों कंपनियों को फोर्जिंग, कास्टिंग, मशीनिंग, रिम, नट-बोल्ट, रबर और फाइबर से जुड़े विभिन्न कलपुर्जों की आपूर्ति करती हैं।

    पैरेंट कंपनियों में सात दिनों तक उत्पादन बंद रहने के कारण सहायक उद्योगों की आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हो गई है। इससे तैयार माल की सप्लाई लगभग ठप पड़ गई है। हालांकि गोविंदपुर स्थित स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स कंपनी में फिलहाल कामकाज सामान्य रूप से जारी है।

    2 लाख लोगों की आजीविका पर असर

    ऑटोमोबाइल क्षेत्र में आई इस सुस्ती का सीधा असर क्षेत्र के हजारों श्रमिकों पर पड़ रहा है। आंकड़ों के अनुसार, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत लगभग 50 हजार प्रत्यक्ष श्रमिक प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा करीब 1.5 लाख अप्रत्यक्ष श्रमिक, दिहाड़ी मजदूर और परिवहन से जुड़े लोग भी इस स्थिति से प्रभावित हो सकते हैं।

    इस प्रकार करीब 2 लाख लोगों की आजीविका पर इस बंदी का असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

    10 से 15 प्रतिशत उद्योगों में पूरी तरह ठप हुआ काम

    उद्यमी संगठन एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने कहा कि ब्लॉक क्लोजर के दौरान सभी इकाइयों में उत्पादन पूरी तरह बंद नहीं होता। इस अवधि में कई कंपनियां पुराने लंबित कार्यों को पूरा करती हैं और आवश्यक कलपुर्जों का सीमित उत्पादन जारी रखती हैं।

    हालांकि उन्होंने बताया कि लगभग 10 से 15 प्रतिशत लघु उद्योग ऐसे हैं, जहां कामकाज पूरी तरह बंद हो जाता है और कर्मचारियों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ता है।

    उद्योग जगत के लिए चेतावनी : रूपेश कतरियार

    उद्यमी संगठन इसरो के अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने इस स्थिति को उद्योग जगत के लिए चेतावनी बताया है। उन्होंने कहा कि भले ही सभी कंपनियां पूरी तरह बंद नहीं होतीं, लेकिन मुख्य कंपनियों को आपूर्ति रुक जाने से सहायक उद्योगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

    उन्होंने कहा कि उत्पादन लागत पहले से ही बढ़ी हुई है। ऐसे में बार-बार होने वाली बंदी उद्योगों और उद्यमियों के लिए चिंता का विषय है। यदि बाजार की स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो इसका असर रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों पर भी पड़ सकता है।

    Adityapur Industrial Area Adityapur Industries Auto Sector News Industrial News Jamshedpur News Jharkhand Industry News Tata Cummins Tata Motors Block Closure Tata Motors Jamshedpur
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    दिल्ली में संदिग्ध आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार; विदेशी कनेक्शन की जांच में जुटीं एजेंसियां

    May 30, 2026

    पलामू में पारा शिक्षक की हत्या पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, थाना घेराव और सड़क जाम; सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    May 30, 2026

    रामगढ़ के गिद्दी सी परियोजना क्षेत्र में सीबीआई की छापेमारी, पांच अधिकारियों और कर्मचारियों के ठिकानों पर जांच

    May 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026231

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    हजारीबाग में वाहन सेवाएं हुईं फेसलेस, अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे RC ट्रांसफर, NOC और मोबाइल अपडेट

    May 20, 2026152
    Don't Miss
    Delhi

    दिल्ली में संदिग्ध आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार; विदेशी कनेक्शन की जांच में जुटीं एजेंसियां

    By Lok ChetnaMay 30, 2026131

    नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने…

    पलामू में पारा शिक्षक की हत्या पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, थाना घेराव और सड़क जाम; सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    May 30, 2026

    रामगढ़ के गिद्दी सी परियोजना क्षेत्र में सीबीआई की छापेमारी, पांच अधिकारियों और कर्मचारियों के ठिकानों पर जांच

    May 30, 2026

    टाटा मोटर्स की सात दिन की बंदी से आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया पर असर, 2 लाख लोगों की आजीविका पर संकट

    May 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    दिल्ली में संदिग्ध आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार; विदेशी कनेक्शन की जांच में जुटीं एजेंसियां

    May 30, 2026

    पलामू में पारा शिक्षक की हत्या पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, थाना घेराव और सड़क जाम; सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    May 30, 2026

    रामगढ़ के गिद्दी सी परियोजना क्षेत्र में सीबीआई की छापेमारी, पांच अधिकारियों और कर्मचारियों के ठिकानों पर जांच

    May 30, 2026

    टाटा मोटर्स की सात दिन की बंदी से आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया पर असर, 2 लाख लोगों की आजीविका पर संकट

    May 30, 2026
    Bihar

    हवेली खड़गपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ससुराल जाने निकला था अजीत दास

    May 29, 2026

    समस्तीपुर में बड़ा नाव हादसा, 14 लोगों की नाव पलटी, 2 की मौत और 5 लापता

    May 28, 2026

    पटना-हटिया एक्सप्रेस पर पथराव, यात्री घायल; परसा बाजार के पास हुई घटना से यात्रियों में दहशत

    May 26, 2026

    बिहार के 10 लाख घरों में लगेगी सोलर यूनिट, सरकार ने ऊर्जा विभाग को दिए तेज कार्रवाई के निर्देश

    May 26, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.