Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    28 जून से शुरू होगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

    June 27, 2026

    29 जून से खत्म होगी मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था, सभी सिविल कोर्ट अब सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक चलेंगे

    June 27, 2026

    तमिलनाडु से लौट रही महिला रहस्यमय ढंग से लापता, रांची स्टेशन नहीं पहुंची, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 28 जून से शुरू होगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
    • 29 जून से खत्म होगी मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था, सभी सिविल कोर्ट अब सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक चलेंगे
    • तमिलनाडु से लौट रही महिला रहस्यमय ढंग से लापता, रांची स्टेशन नहीं पहुंची, पति ने पुलिस से लगाई गुहार
    • गढ़वा में जंगली हाथी का तांडव, घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग को पटक-पटककर मार डाला, एक ग्रामीण घायल
    • 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज सेवाएं, जानें कब तक रहेगा असर
    • 176 दिनों में 311 असामान्य मौतें, सड़क हादसों में सबसे ज्यादा 146 लोगों की गई जान
    • तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
    • ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- शहीद जवानों की जानकारी छिपाकर संसद को किया गया गुमराह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और 16 IPS अधिकारियों का तबादला, अहम विभागों में नई जिम्मेदारी
    Bihar

    बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और 16 IPS अधिकारियों का तबादला, अहम विभागों में नई जिम्मेदारी

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaMay 11, 2026No Comments133 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना : बिहार में नई सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कई महत्वपूर्ण विभागों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

    कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

    सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर को वित्त विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

    एच. आर. श्रीनिवास को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से स्थानांतरित करते हुए समाज कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं संतोष कुमार मल्ल को जल संसाधन विभाग से हटाकर आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह को पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया है। हालांकि उनके पास विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और मुख्यमंत्री सचिवालय का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा।

    कुमार रवि को मुख्यमंत्री सचिवालय से स्थानांतरित कर स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया है। उनके पास संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

    अजय यादव को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है। साथ ही वह मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

    संजय कुमार सिंह को वाणिज्य कर विभाग से स्थानांतरित कर वित्त विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पास कई अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी रहेंगी।

    प्रणव कुमार को कला एवं संस्कृति विभाग से भवन निर्माण विभाग भेजा गया है, जबकि मनोज कुमार सिंह को स्थानिक आयुक्त, बिहार भवन नई दिल्ली की जिम्मेदारी दी गई है।

    चंद्रशेखर सिंह को जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है। उनके पास सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

    इसके अलावा रजनीश कुमार सिंह को महानिरीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएं के पद पर पदस्थापित किया गया है।

    बिहार पुलिस प्रशासन में भी बड़ा फेरबदल

    बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में भी व्यापक बदलाव करते हुए 16 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार साइबर अपराध, आर्थिक अपराध, रेलवे, प्रशिक्षण, तकनीकी सेवाएं और विधि-व्यवस्था जैसे अहम विभागों में नई नियुक्तियां की गई हैं।

    सरकार के इस कदम को पुलिस प्रशासन को अधिक तकनीक आधारित और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

    नव प्रोन्नत पुलिस महानिदेशक डॉ. परेश सक्सेना को महानिदेशक-सह-आयुक्त, असैनिक सुरक्षा बनाया गया है। वहीं निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।

    सुधांशु कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, विधि-व्यवस्था नियुक्त किया गया है। उनके पास यातायात विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

    डॉ. अमित कुमार जैन को आर्थिक अपराध इकाई का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। नैयर हसनैन खान को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में तैनात किया गया है।

    डॉ. कमल किशोर सिंह को रेलवे का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वहीं अजिताभ कुमार को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    चर्चित आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा को तकनीकी सेवाएं एवं संचार विभाग का अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अमृत राज को साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई का दायित्व दिया गया है।

    इसके अलावा विकाश वैभव को मगध क्षेत्र, गया का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। क्षत्रनील सिंह को गृह विभाग की विशेष शाखा में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

    रंजीत कुमार मिश्रा को अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है, जबकि संजय कुमार को विशेष शाखा, बिहार पटना का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

    Amit Lodha Bihar Administrative Reshuffle Bihar Bureaucracy Bihar cabinet expansion Bihar Government Bihar Home Department Bihar IAS Transfer Bihar IPS Transfer Bihar News Bihar Police News IAS Officers Transfer IPS Officers Transfer Patna News Vikas Vaibhav
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    28 जून से शुरू होगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

    June 27, 2026

    29 जून से खत्म होगी मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था, सभी सिविल कोर्ट अब सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक चलेंगे

    June 27, 2026

    तमिलनाडु से लौट रही महिला रहस्यमय ढंग से लापता, रांची स्टेशन नहीं पहुंची, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153
    Don't Miss
    Lead News

    28 जून से शुरू होगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

    By Lok ChetnaJune 27, 2026141

    रांची: राजधानी रांची में 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत होगी। तीन…

    29 जून से खत्म होगी मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था, सभी सिविल कोर्ट अब सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक चलेंगे

    June 27, 2026

    तमिलनाडु से लौट रही महिला रहस्यमय ढंग से लापता, रांची स्टेशन नहीं पहुंची, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

    June 27, 2026

    गढ़वा में जंगली हाथी का तांडव, घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग को पटक-पटककर मार डाला, एक ग्रामीण घायल

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    28 जून से शुरू होगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

    June 27, 2026

    29 जून से खत्म होगी मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था, सभी सिविल कोर्ट अब सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक चलेंगे

    June 27, 2026

    तमिलनाडु से लौट रही महिला रहस्यमय ढंग से लापता, रांची स्टेशन नहीं पहुंची, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

    June 27, 2026

    गढ़वा में जंगली हाथी का तांडव, घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग को पटक-पटककर मार डाला, एक ग्रामीण घायल

    June 27, 2026
    Bihar

    24 घंटे बंद रहेंगी बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज सेवाएं, जानें कब तक रहेगा असर

    June 27, 2026

    गया में शादी का झांसा देकर मध्य प्रदेश के दो युवकों से 1.70 लाख की लूट, कथित लुटेरी दुल्हन समेत कई लोगों पर केस दर्ज

    June 27, 2026

    बिहार टेंडर घोटाला जांच तेज: निलंबित आईएएस अधिकारियों के घर पहुंची एसवीयू, मातृस्वा इंफ्रा के निदेशक के यहां भी छापेमारी

    June 19, 2026

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद ने लिया हिंसक रूप, छात्रों और पुलिस में पथराव, लाठीचार्ज के बाद 7 हिरासत में

    June 18, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.