Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ‘पेपर लीक से टूट रहे युवाओं के सपने’, गुवाहाटी में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान में बोलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

    June 26, 2026

    झारखंड कांग्रेस में पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव की घर वापसी, निष्कासन के बाद फिर बने पार्टी का हिस्सा

    June 26, 2026

    पश्चिम बंगाल में भी यूसीसी लागू करने की तैयारी, विधानसभा के विशेष सत्र में अगले सप्ताह पेश हो सकता है विधेयक

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘पेपर लीक से टूट रहे युवाओं के सपने’, गुवाहाटी में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान में बोलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
    • झारखंड कांग्रेस में पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव की घर वापसी, निष्कासन के बाद फिर बने पार्टी का हिस्सा
    • पश्चिम बंगाल में भी यूसीसी लागू करने की तैयारी, विधानसभा के विशेष सत्र में अगले सप्ताह पेश हो सकता है विधेयक
    • एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा फिर सुरक्षा बलों को चकमा देकर फरार, सारंडा से कोल्हान तक बढ़ा मेगा ऑपरेशन
    • जगन्नाथपुर रथ मेला 2026: टेंडर प्रक्रिया पारदर्शी हो, जिला प्रशासन खुद संभाले आयोजन की जिम्मेदारी- कैलाश यादव
    • रांची नगर निगम की बड़ी राहत: 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर मिलेगा 10% तक का डिस्काउंट, सिर्फ 5 दिन बाकी
    • बोकारो ट्रेजरी घोटाला: होमगार्ड जवान लेता था 10% कमीशन, एसआईटी जांच में बड़ा खुलासा
    • गढ़वा में खाद की कालाबाजारी पर डीसी सख्त, किसानों से अधिक कीमत वसूलने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » Ranchi News : सदर अस्पताल में डॉक्टरों के साथ मारपीट, स्टाफ ने जताया विरोध
    Health

    Ranchi News : सदर अस्पताल में डॉक्टरों के साथ मारपीट, स्टाफ ने जताया विरोध

    LokchetnaBy LokchetnaSeptember 29, 2025No Comments71 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: रांची सदर अस्पताल में रविवार देर शाम आपातकालीन वार्ड में बड़ी घटना सामने आई। मरीज के परिजनों और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान डॉ. राजीव रंजन और डॉ. पलक जायसवाल घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल के सभी चिकित्सकों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ ने कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया।

    सदर अस्पताल में डॉक्टरों पर हमला और तनावपूर्ण स्थिति

    जानकारी के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में जब ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों से पर्ची कटवाने को कहा तो परिजन भड़क गए। खुद को मंत्री का करीबी बताने वाले युवक ने साथियों के साथ मिलकर डॉक्टरों से मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी। इस हमले से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

    चिकित्सकों का विरोध और कार्य बहिष्कार

    मारपीट की घटना के बाद सदर अस्पताल के सभी स्वास्थ्यकर्मी सुरक्षा की मांग को लेकर एकजुट हो गए। डॉक्टरों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ ने अस्पताल परिसर में कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मरीजों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

    पुलिस कार्रवाई और प्रशासन का हस्तक्षेप

    सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार और डीएस मौके पर पहुंचे और विरोध कर रहे स्टाफ से वार्ता की। पुलिस ने घटनास्थल से चार लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। सीओ रणविजय शर्मा ने आश्वासन दिया कि अस्पताल परिसर में हर आधे से एक घंटे में पुलिस पेट्रोलिंग कराई जाएगी।

    डॉक्टरों और स्टाफ की चार प्रमुख मांगें

    घटना के विरोध में अस्पताल के स्टाफ ने डीआईसी रांची को ज्ञापन सौंपा है। इसमें चार प्रमुख मांगें शामिल हैं—

    1. सदर अस्पताल में स्थायी पुलिस पिकेट की स्थापना।
    2. मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट का कड़ाई से अनुपालन।
    3. अस्पताल की अव्यवस्थाओं को दूर करने की ठोस कार्रवाई।
    4. सभी स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यस्थल पर सुरक्षा की गारंटी।

    भविष्य में बड़े आंदोलन की चेतावनी

    ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि लगातार डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले हो रहे हैं और कई बार राजनीतिक दबाव भी डाला जाता है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सुरक्षा की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में और भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

    Doctor Security Demands Doctors Protest Ranchi Hospital Staff Strike Jharkhand Latest News Jharkhand News Ranchi Hospital Violence Ranchi latest news Ranchi Police Action Ranchi Sadar Hospital
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    ‘पेपर लीक से टूट रहे युवाओं के सपने’, गुवाहाटी में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान में बोलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

    June 26, 2026

    झारखंड कांग्रेस में पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव की घर वापसी, निष्कासन के बाद फिर बने पार्टी का हिस्सा

    June 26, 2026

    पश्चिम बंगाल में भी यूसीसी लागू करने की तैयारी, विधानसभा के विशेष सत्र में अगले सप्ताह पेश हो सकता है विधेयक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153
    Don't Miss
    Lead News

    ‘पेपर लीक से टूट रहे युवाओं के सपने’, गुवाहाटी में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान में बोलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

    By Lok ChetnaJune 26, 2026133

    रांची: झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को गुवाहाटी में कांग्रेस के…

    झारखंड कांग्रेस में पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव की घर वापसी, निष्कासन के बाद फिर बने पार्टी का हिस्सा

    June 26, 2026

    पश्चिम बंगाल में भी यूसीसी लागू करने की तैयारी, विधानसभा के विशेष सत्र में अगले सप्ताह पेश हो सकता है विधेयक

    June 26, 2026

    एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा फिर सुरक्षा बलों को चकमा देकर फरार, सारंडा से कोल्हान तक बढ़ा मेगा ऑपरेशन

    June 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    ‘पेपर लीक से टूट रहे युवाओं के सपने’, गुवाहाटी में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान में बोलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

    June 26, 2026

    झारखंड कांग्रेस में पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव की घर वापसी, निष्कासन के बाद फिर बने पार्टी का हिस्सा

    June 26, 2026

    पश्चिम बंगाल में भी यूसीसी लागू करने की तैयारी, विधानसभा के विशेष सत्र में अगले सप्ताह पेश हो सकता है विधेयक

    June 26, 2026

    एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा फिर सुरक्षा बलों को चकमा देकर फरार, सारंडा से कोल्हान तक बढ़ा मेगा ऑपरेशन

    June 26, 2026
    Bihar

    बिहार टेंडर घोटाला जांच तेज: निलंबित आईएएस अधिकारियों के घर पहुंची एसवीयू, मातृस्वा इंफ्रा के निदेशक के यहां भी छापेमारी

    June 19, 2026

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद ने लिया हिंसक रूप, छात्रों और पुलिस में पथराव, लाठीचार्ज के बाद 7 हिरासत में

    June 18, 2026

    खान सर पर फिर गंभीर आरोप: रौशन आनंद ने भाई की हत्या और साजिश का लगाया आरोप, एफआईआर की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना

    June 18, 2026

    सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 29 प्रस्ताव मंजूर, सैटेलाइट टाउनशिप, हेली टूरिज्म और भूमि नीति पर बड़े फैसले

    June 18, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.