Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामगढ़ में जमीन विवाद में पूर्व सब रजिस्ट्रार की हत्या, खेत देखने गए बालेश्वर पटेल पर पत्थर से हमला

    June 30, 2026

    बाबा बैद्यनाथधाम के कांवरियों को मिलेगी बड़ी सौगात, दुम्मा से खिजुरिया तक बनेगा समर्पित कांवरिया मार्ग

    June 30, 2026

    चतरा के हेरु डैम में मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, सोमवार से थे लापता, पुलिस जांच में जुटी

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रामगढ़ में जमीन विवाद में पूर्व सब रजिस्ट्रार की हत्या, खेत देखने गए बालेश्वर पटेल पर पत्थर से हमला
    • बाबा बैद्यनाथधाम के कांवरियों को मिलेगी बड़ी सौगात, दुम्मा से खिजुरिया तक बनेगा समर्पित कांवरिया मार्ग
    • चतरा के हेरु डैम में मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, सोमवार से थे लापता, पुलिस जांच में जुटी
    • रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनों के समय में बदलाव, जानें नई टाइमिंग
    • रांची के उर्सलाइन इंटर कॉलेज में नोज़ रिंग पहनने पर छात्रा को टीसी देने का आरोप, एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
    • झारखंड में 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, 1.63 करोड़ मतदाताओं को नहीं देना होगा दस्तावेज, जानें पूरी प्रक्रिया
    • अड़की के हब्लू-डब्लू होटल में पुलिस की बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, संचालक गिरफ्तार
    • देवघर में मां-बेटे की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या, चार साल पहले पति की भी हुई थी हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » Ranchi News: झारखंड में पुलिस का बड़ा एक्शन – छह माह में 5 आतंकी, 197 नक्सली और 767 साइबर अपराधी गिरफ्तार
    Lead News

    Ranchi News: झारखंड में पुलिस का बड़ा एक्शन – छह माह में 5 आतंकी, 197 नक्सली और 767 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 18, 2025No Comments37 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड में आतंकी, नक्सली और साइबर अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    रांची: झारखंड पुलिस ने राज्य में आतंकी गतिविधियों, नक्सलवाद और साइबर अपराध के खिलाफ बीते छह महीनों में निर्णायक कार्रवाई की है। जनवरी से जून 2025 के बीच राज्य में 5 आतंकवादियों, 197 नक्सलियों और 767 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में आईजी अभियान एवं प्रवक्ता माइकल राज एस ने दी।

    आईजी ने बताया कि इस दौरान नक्सली और उग्रवादियों के खिलाफ कई मुठभेड़ों में 17 अपराधी मारे गए। वहीं, कई जिलों में संगठित अपराध, ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों के विरुद्ध भी विशेष अभियान चलाए गए।

    झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान में मिले अहम सुराग और सफलता

    नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियानों के दौरान 17 उग्रवादी मारे गए, जिनमें एक करोड़ रुपये का इनामी विवेक उर्फ प्रयाग मांझी, अरविंद यादव उर्फ अशोक, और 10 लाख के इनामी साहेब राम मांझी शामिल हैं। पुलिस ने 113 हथियार जब्त किए, जिनमें 31 पुलिस से लूटे गए हथियार, 20 नियमित और 62 देसी हथियार थे।

    इसके अतिरिक्त, अभियान में 8591 कारतूस, 176.5 किलो विस्फोटक, 3811 जिलेटिन की छड़ें, 179 आईईडी और 4.51 लाख रुपये की लेवी राशि जब्त की गई। झारखंड-ओडिशा सीमा पर संयुक्त अभियान में 3811 किलोग्राम जिलेटिन बरामद हुआ।

    767 गिरफ्तारी और 15.90 करोड़ की राशि फ्रीज

    राज्य में साइबर अपराध के मामलों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने गंभीर पहल की है। जनवरी से जून 2025 के बीच 620 साइबर क्राइम केस दर्ज हुए, जिनमें 767 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। इनसे 5.43 लाख रुपये नकद, 1664 सिम कार्ड, 1283 मोबाइल फोन, 135 एटीएम कार्ड, 19 लैपटॉप, 20 दोपहिया, 8 चारपहिया वाहन, 3 स्वाइप मशीन और 1 राउटर जब्त किए गए।

    साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त 11,910 शिकायतों के आधार पर 15.90 करोड़ रुपये की राशि को फ्रीज किया गया, वहीं 83.84 लाख रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए गए। प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से दर्ज 83 मामलों में 474 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई और बड़ी मात्रा में डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए।

    नशे के कारोबार पर सख्ती – करोड़ों के मादक पदार्थ जब्त

    जनवरी से मई 2025 तक, झारखंड पुलिस ने ड्रग तस्करी से जुड़े 389 मामलों में 393 लोगों को गिरफ्तार किया। जब्त मादक पदार्थों में 553.85 किलो गांजा (2.76 करोड़ रुपये), 66.57 किलो अफीम (3.32 करोड़ रुपये), 2.49 किलो ब्राउन शुगर (24.90 लाख रुपये), 9950 किलो डोडा (14.92 करोड़ रुपये), 7925 नशीली गोलियां, 2301 बोतल सिरप और 1100 इंजेक्शन शामिल हैं।

    झारखंड में आतंकी संगठनों के खिलाफ ATS की कार्रवाई

    राज्य की एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने भी अपनी सक्रियता दर्शाई है। धनबाद से प्रतिबंधित संगठन हिज्ब उत-तहरीर (HUT) के पांच सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किए गए। इनके पास से दो हथियार, 12 गोलियां, 5 लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और आतंकी साहित्य बरामद हुआ है।

    संगठित अपराध के मामलों में गिरफ्तारी और जब्ती

    जनवरी से जून 2025 के दौरान संगठित अपराध के चार मामलों में 12 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने उनके पास से हथियार, गोलियां, मोबाइल फोन और वाहन भी जब्त किए हैं। 119 अपराधियों के खिलाफ CCA प्रस्ताव तैयार किया गया है।

    पुलिस कल्याण, पदोन्नति और जनसुनवाई में सुधार

    झारखंड पुलिस ने पुलिस कल्याण कोष के अंतर्गत 622 लाभार्थियों को 1.67 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। 108 आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई, जबकि 64 पुलिस निरीक्षकों को उपाधीक्षक और 9 सहायक अवर निरीक्षकों को अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई।

    झारखंड पुलिस की खेल उपलब्धियां और राष्ट्रीय सम्मान

    झारखंड पुलिस ने रांची और कोच्चि में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में 1 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य पदक जीते। उत्तराखंड में हुए नेशनल गेम्स में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किया। गणतंत्र दिवस 2025 पर केंद्र सरकार द्वारा राज्य के 12 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

    जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 4158 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3464 का तत्काल समाधान किया गया।

    इसे भी पढ़ें

    Jamtara News : ट्रेन से अवैध शराब ले जा रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 11 बोतल रॉयल स्टैग जब्त

    ATS Jharkhand Crime Report Jharkhand Crime Stats Jharkhand Cyber crime Jharkhand Cyber Criminals India Extremism Crackdown Jharkhand Jharkhand Latest News Jharkhand News Jharkhand Police Action Jharkhand Police IG Jharkhand Security Update Jharkhand Terrorist Arrest law and order Jharkhand Naxal Arrests Jharkhand Naxalite Operation Ranchi News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    रामगढ़ में जमीन विवाद में पूर्व सब रजिस्ट्रार की हत्या, खेत देखने गए बालेश्वर पटेल पर पत्थर से हमला

    June 30, 2026

    बाबा बैद्यनाथधाम के कांवरियों को मिलेगी बड़ी सौगात, दुम्मा से खिजुरिया तक बनेगा समर्पित कांवरिया मार्ग

    June 30, 2026

    चतरा के हेरु डैम में मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, सोमवार से थे लापता, पुलिस जांच में जुटी

    June 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    रामगढ़ में जमीन विवाद में पूर्व सब रजिस्ट्रार की हत्या, खेत देखने गए बालेश्वर पटेल पर पत्थर से हमला

    By Lok ChetnaJune 30, 2026138

    रांची: रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के बालसेग्रा गांव में जमीन विवाद ने खूनी…

    बाबा बैद्यनाथधाम के कांवरियों को मिलेगी बड़ी सौगात, दुम्मा से खिजुरिया तक बनेगा समर्पित कांवरिया मार्ग

    June 30, 2026

    चतरा के हेरु डैम में मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, सोमवार से थे लापता, पुलिस जांच में जुटी

    June 30, 2026

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनों के समय में बदलाव, जानें नई टाइमिंग

    June 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    रामगढ़ में जमीन विवाद में पूर्व सब रजिस्ट्रार की हत्या, खेत देखने गए बालेश्वर पटेल पर पत्थर से हमला

    June 30, 2026

    बाबा बैद्यनाथधाम के कांवरियों को मिलेगी बड़ी सौगात, दुम्मा से खिजुरिया तक बनेगा समर्पित कांवरिया मार्ग

    June 30, 2026

    चतरा के हेरु डैम में मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, सोमवार से थे लापता, पुलिस जांच में जुटी

    June 30, 2026

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनों के समय में बदलाव, जानें नई टाइमिंग

    June 30, 2026
    Bihar

    जहानाबाद में 82 करोड़ से दो प्रमुख सड़कों का होगा निर्माण, शकुराबाद बाजार को मिलेगा जाम से छुटकारा

    June 29, 2026

    सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना, विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना

    June 29, 2026

    नई परीक्षा प्रणाली का शोधार्थियों ने किया विरोध, पुरानी एपीआई आधारित चयन प्रक्रिया बहाल करने की मांग

    June 29, 2026

    सांसद नीतीश कुमार का जेडीयू कार्यालय का अचानक दौरा, अकेले पहुंचकर लिया कामकाज का जायजा

    June 29, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.