Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्रों के नाम पत्र में बताई वजह

    July 25, 2026

    RIMS रांची में मेटा-एनालिसिस पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू, झारखंड के 41 चिकित्सक और शोधकर्ता ले रहे प्रशिक्षण

    July 25, 2026

    रघुवर दास का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला, बोले- झारखंड में पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर विपक्ष क्यों खामोश?

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्रों के नाम पत्र में बताई वजह
    • RIMS रांची में मेटा-एनालिसिस पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू, झारखंड के 41 चिकित्सक और शोधकर्ता ले रहे प्रशिक्षण
    • रघुवर दास का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला, बोले- झारखंड में पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर विपक्ष क्यों खामोश?
    • रांची में आज निकलेगी घुरती रथ यात्रा, शाम 4 बजे मौसीबाड़ी से मुख्य मंदिर लौटेंगे भगवान जगन्नाथ; ट्रैफिक डायवर्जन लागू
    • बरलंगा–कसमार–नेमरा सड़क निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 30 किमी घटेगी दूरी; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव तक बनेगा सीधा संपर्क
    • JPSC 14वीं सिविल सेवा पीटी गड़बड़ी: गिरफ्तार अभय तिवारी पर अपहरण-रंगदारी का भी मामला, करोड़ों की संपत्ति और 15 नियुक्तियों की जांच
    • NEET Paper Leak Protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विजयवाड़ा में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की भूख हड़ताल आज
    • Durand Cup 2026: रांची में आज से फुटबॉल का महासंग्राम, जमशेदपुर एफसी और श्रीलंका आर्मी टीम के बीच होगा उद्घाटन मुकाबला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड में दूसरे चरण के रण में सोरेन परिवार के चार सदस्यों की सियासी किस्मत दांव पर
    Jharkhand

    झारखंड में दूसरे चरण के रण में सोरेन परिवार के चार सदस्यों की सियासी किस्मत दांव पर

    LokchetnaBy LokchetnaNovember 19, 2024No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड के मौजूदा सियासी समीकरणों में ‘सोरेन परिवार’ राज्य का सबसे रसूखदार घराना है। झारखंड में 20 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में इस परिवार के चार सदस्यों हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, सीता सोरेन और बसंत सोरेन की सियासी किस्मत दांव पर लगी है।

    झारखंड अलग राज्य बनने के बाद यह पहला चुनाव है, जब सोरेन परिवार के मुखिया झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन उर्फ गुरुजी चुनाव प्रचार अभियान से पूरी तरह दूर रहे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पोस्टर-बैनर पर उनकी तस्वीरें प्रमुखता से लगी रहीं, लेकिन बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य की वजह से चुनावी सभाओं से उनकी दूरी बनी रही।

    अब शिबू सोरेन की विरासत के सबसे बड़े झंडाबरदार हेमंत सोरेन हैं, जो राज्य के मुख्यमंत्री के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। राज्य में ‘इंडिया’ गठबंधन के स्वाभाविक लीडर भी वही हैं। ऐसे में सत्तारूढ़ गठबंधन की जीत-हार की सबसे पहली जिम्मेदारी उन्हीं के नाम होगी। हेमंत सोरेन खुद संथाल परगना प्रमंडल की बरहेट सीट से चुनाव मैदान में हैं। इसी सीट से वह 2014 और 2019 में झारखंड विधानसभा पहुंचे थे। बरहेट सीट को झामुमो का अभेद्य किला समझा जाता है। वर्ष 1990 से ही इस सीट पर लगातार झामुमो की जीत का झंडा लहराता रहा है।

    भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें इसी सीट पर चुनौती देने के लिए गमालियल हेंब्रम को उतारा है। हेंब्रम मात्र पांच साल पहले राजनीति में हैं। वर्ष 2019 में वह सरकारी स्कूल में कॉन्ट्रैक्ट टीचर की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए थे और बरहेट सीट पर पिछला चुनाव आजसू पार्टी के टिकट पर लड़ा था। तब उन्हें मात्र 2573 वोट मिले थे और वह चौथे स्थान पर रहे थे। गमालियल क्षेत्र में बड़े-बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करवाने के लिए जाने जाते हैं। यह देखना दिलचस्प है कि भाजपा का यह युवा उम्मीदवार चुनावी पिच पर राज्य की सबसे शक्तिशाली शख्सियत के खिलाफ कैसा स्कोर कर पाता है।

    शिबू सोरेन के सबसे छोटे पुत्र और हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन दुमका सीट पर झामुमो के उम्मीदवार हैं। दुमका झारखंड की उपराजधानी और संथाल परगना प्रमंडल का सबसे बड़ा शहर है। इस लिहाज से इसे बेहद प्रतिष्ठा जनक सीट माना जाता है। दुमका ही वह इलाका है, जिसने शिबू सोरेन के सबसे बड़ी राजनीतिक पहचान दी थी।

    यहां से वह विधायक और कई बार सांसद रह चुके हैं। बसंत सोरेन फिलहाल यहां के सीटिंग विधायक हैं। उन्हें भाजपा के सुनील सोरेन कड़ी चुनौती दे रहे हैं। सुनील सोरेन दुमका से सांसद रहे हैं और उनकी इलाके में मजबूत पहचान रही है। वर्ष 2019 में उन्होंने यहां शिबू सोरेन को पराजित किया था और इस वजह से उन्हें संथाल परगना में भाजपा के गेमचेंजर प्लेयर के तौर पर देखा जाता है। उन्होंने वर्ष 2005 में शिबू सोरेन के बड़े पुत्र दुर्गा सोरेन (अब दिवंगत) को जामा विधानसभा सीट पर पराजित किया था और सियासी तौर पर यहां स्थापित हुए थे।

    सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गिरिडीह जिले की गांडेय सीट से मैदान में हैं। वह इस चुनाव में हेमंत सोरेन के बाद झामुमो की सबसे बड़ी और लोकप्रिय स्टार प्रचारक रही हैं। वह इसी वर्ष जनवरी में हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद राजनीति में आईं और इस सीट पर जून में हुए उपचुनाव में जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंची थीं। इस सीट पर भाजपा ने कल्पना सोरेन के मुकाबले में मुनिया देवी को मैदान में उतारा है। मुनिया देवी गिरिडीह जिले की जिला परिषद अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह ओबीसी समुदाय से आती हैं और उनका मायका भी गांडेय है। कल्पना सोरेन को चुनौती दे रही मुनिया देवी ने प्रचार अभियान में खूब पसीना बहाया है।

    जामताड़ा सीट पर भाजपा ने हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को चुनाव के मैदान में उतारा है। वह सोरेन परिवार की पहली और एकमात्र सदस्य हैं, जिन्होंने शिबू सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा से अलग होकर अपना राजनीतिक ठिकाना किसी और पार्टी को बनाया है। वह पिछले लोकसभा चुनाव के समय सोरेन परिवार पर उपेक्षा और सौतेला सलूक करने का गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा में शामिल हुई थीं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में उन्हें दुमका सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन बेहद करीबी मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सीता सोरेन जामा सीट से तीन बार झामुमो के टिकट पर विधायक रह चुकी हैं और इस दफा पहली बार गैर आदिवासी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उनके मुकाबला कांग्रेस के डॉ इरफान अंसारी से है, जो हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री हैं। दोनों के बीच आमने-सामने का कड़ा मुकाबला है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्रों के नाम पत्र में बताई वजह

    July 25, 2026

    RIMS रांची में मेटा-एनालिसिस पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू, झारखंड के 41 चिकित्सक और शोधकर्ता ले रहे प्रशिक्षण

    July 25, 2026

    रघुवर दास का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला, बोले- झारखंड में पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर विपक्ष क्यों खामोश?

    July 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Delhi

    धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्रों के नाम पत्र में बताई वजह

    By Lok ChetnaJuly 25, 20260

    नई दिल्ली: देशभर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान…

    RIMS रांची में मेटा-एनालिसिस पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू, झारखंड के 41 चिकित्सक और शोधकर्ता ले रहे प्रशिक्षण

    July 25, 2026

    रघुवर दास का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला, बोले- झारखंड में पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर विपक्ष क्यों खामोश?

    July 25, 2026

    रांची में आज निकलेगी घुरती रथ यात्रा, शाम 4 बजे मौसीबाड़ी से मुख्य मंदिर लौटेंगे भगवान जगन्नाथ; ट्रैफिक डायवर्जन लागू

    July 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्रों के नाम पत्र में बताई वजह

    July 25, 2026

    RIMS रांची में मेटा-एनालिसिस पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू, झारखंड के 41 चिकित्सक और शोधकर्ता ले रहे प्रशिक्षण

    July 25, 2026

    रघुवर दास का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला, बोले- झारखंड में पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर विपक्ष क्यों खामोश?

    July 25, 2026

    रांची में आज निकलेगी घुरती रथ यात्रा, शाम 4 बजे मौसीबाड़ी से मुख्य मंदिर लौटेंगे भगवान जगन्नाथ; ट्रैफिक डायवर्जन लागू

    July 25, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.