रांची/हजारीबाग: झारखंड कैडर के निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे ने हजारीबाग भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की अदालत में जमानत अर्जी दायर की है। यह याचिका उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से दी। मामला उस सेवायत भूमि घोटाले से जुड़ा है, जिसके आरोप में हाल ही में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

सेवायत भूमि घोटाला और FIR दर्ज

सूत्रों के अनुसार, हजारीबाग में सेवायत भूमि घोटाला मामले की जांच के दौरान ACB ने इस महीने कांड संख्या 9/2025 दर्ज की थी। उसी मामले में विनय चौबे को न्यायिक हिरासत में लिया गया। ACB का आरोप है कि हजारीबाग डीसी रहते हुए उन्होंने अनियमित तरीके से भूमि संबंधी निर्णय लिए थे।

IAS विनय चौबे के खिलाफ आरोप और पिछला केस

यह पहली बार नहीं है जब विनय चौबे का नाम किसी बड़े घोटाले में सामने आया है। इससे पहले वे झारखंड शराब घोटाला मामले में भी आरोपी बनाए गए थे। हालांकि उस केस में चार्जशीट समय पर दाखिल नहीं हो पाने की वजह से उन्हें राहत मिली और अदालत से जमानत मिल गई थी।

बेल सुनवाई पर टिकी निगाहें

अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि हजारीबाग ACB कोर्ट उनकी नई जमानत याचिका पर क्या फैसला देता है। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यह केस झारखंड प्रशासनिक हलकों और राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा का विषय बन गया है।

इसे भी पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र में हंगामा, नारेबाजी के बीच कार्यवाही स्थगित

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version