Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के रांची आवास पर CID की छापेमारी, परीक्षा अनियमितता मामले में जांच तेज

    July 23, 2026

    Netarhat Lake View Park: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद

    July 23, 2026

    JPSC Exam Postponed: सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद JPSC की 9 भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के रांची आवास पर CID की छापेमारी, परीक्षा अनियमितता मामले में जांच तेज
    • Netarhat Lake View Park: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद
    • JPSC Exam Postponed: सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद JPSC की 9 भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
    • एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से उड़ाए 1 लाख रुपये, बैंक गार्ड बनकर जालसाजों ने लगाया चूना
    • आदिवासी और क्षेत्रीय सिनेमा की नई उड़ान, बुसान से कान्स तक झारखंडी फिल्मकारों का जलवा
    • 7,299 सहायक आचार्य पदों पर पारा शिक्षकों की भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन शुरू
    • रांची में मुफ्त टिकट वितरण शुरू, पहले दिन 12,256 टिकट बंटे, 26 जुलाई से होगा फुटबॉल महासंग्राम
    • झारखंड में विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब विश्वविद्यालय सेवा आयोग करेगा नियुक्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » Jharkhand News: झारखंड में CID की बड़ी कार्रवाई, ठगी के करोड़ों रुपये बरामद
    Crime

    Jharkhand News: झारखंड में CID की बड़ी कार्रवाई, ठगी के करोड़ों रुपये बरामद

    LokchetnaBy LokchetnaAugust 21, 2025No Comments66 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi News: झारखंड में साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए CID की साइबर क्राइम ब्रांच ने करोड़ों रुपये की ठगी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जांच में खुलासा हुआ कि अलग-अलग बैंकों के खातों का इस्तेमाल म्यूल अकाउंट के रूप में किया जा रहा था, जिनके जरिए देशभर से ठगे गए पैसों को ट्रांसफर किया जा रहा था। इस कार्रवाई में सात खाताधारकों को गिरफ्तार किया गया है और अब तक 31 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का पता चला है।

    झारखंड में साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे म्यूल अकाउंट

    सीआईडी की जांच में सामने आया कि जिन खातों का इस्तेमाल ठगी के लिए हुआ, उनमें लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक का लेन-देन किया गया। इन पैसों को कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से ट्रांसफर किया गया था।

    गिरफ्तार खाताधारकों में रोशन कुमार, राजेंद्र साव, प्राण रंजन सिंह, जितेंद्र कुमार, न्यूरेज अंसारी, गणेश बड़ाइक और सतीश कुनार शामिल हैं।

    खातों में बरामद रकम का खुलासा

    जांच में सातों आरोपियों के खातों में भारी रकम के ट्रांजेक्शन सामने आए। इनमें –

    • रोशन कुमार के खाते में 10.02 करोड़ रुपये
    • राजेंद्र साव के खाते में 67 लाख रुपये
    • प्राण रंजन सिंह के खाते में 1.01 करोड़ रुपये
    • जितेंद्र कुमार के खाते में 5 करोड़ रुपये
    • न्यूरेज अंसारी के खाते में 5.5 करोड़ रुपये
    • गणेश बड़ाइक के खाते में 3.2 करोड़ रुपये
    • सतीश कुनार के खाते में 6.2 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ था।

    FIR से शुरू हुई कार्रवाई

    इस मामले की शुरुआत तब हुई जब रांची साइबर डीएसपी नेहा बाला ने 40 संदिग्ध बैंक खातों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। प्रत्येक खाते में 10 लाख रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन हुआ था। केस संख्या 89/25 के तहत दर्ज इस एफआईआर के बाद CID ने कार्रवाई तेज की और सात खाताधारक गिरफ्तार हुए।

    साइबर क्राइम की जांच में बैंकों की भूमिका

    CID ने बताया कि इस ठगी नेटवर्क में कई राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों के खाते शामिल थे। इनमें पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बंधन बैंक, इंडसइंड बैंक और आईडीएफसी बैंक जैसी शाखाएं भी सामने आई हैं।

    डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर NCRP (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) और गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल की मदद से इन खातों की गहन जांच की गई। CID का कहना है कि साइबर अपराधियों को मदद करने वाले खाताधारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    इसे भी पढ़ें

    Giridih News: गिरिडीह में साइबर ठगी का पर्दाफाश, APK फाइल से ठगी करने वाला अपराधी पकड़ा गया

    31 crore scam bank account fraud CID Ranchi action cyber crime India cyber fraud Jharkhand Jharkhand CID Jharkhand Cyber Crime Jharkhand Latest News Jharkhand News Jharkhand Police News mule account fraud NCRP fraud cases
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के रांची आवास पर CID की छापेमारी, परीक्षा अनियमितता मामले में जांच तेज

    July 23, 2026

    Netarhat Lake View Park: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद

    July 23, 2026

    JPSC Exam Postponed: सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद JPSC की 9 भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026166

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के रांची आवास पर CID की छापेमारी, परीक्षा अनियमितता मामले में जांच तेज

    By Lok ChetnaJuly 23, 20260

    रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो…

    Netarhat Lake View Park: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद

    July 23, 2026

    JPSC Exam Postponed: सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद JPSC की 9 भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

    July 23, 2026

    एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से उड़ाए 1 लाख रुपये, बैंक गार्ड बनकर जालसाजों ने लगाया चूना

    July 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के रांची आवास पर CID की छापेमारी, परीक्षा अनियमितता मामले में जांच तेज

    July 23, 2026

    Netarhat Lake View Park: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद

    July 23, 2026

    JPSC Exam Postponed: सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद JPSC की 9 भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

    July 23, 2026

    एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से उड़ाए 1 लाख रुपये, बैंक गार्ड बनकर जालसाजों ने लगाया चूना

    July 23, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.