Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नशामुक्त झारखंड के संकल्प के साथ राज्यव्यापी अभियान का समापन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- नशा व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को करता है बर्बाद

    June 25, 2026

    RIMS में CID जांच का बड़ा असर: निदेशक-सह-सीईओ डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

    June 25, 2026

    पहली बार झारखंड में होगा डूरंड कप का आयोजन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तैयारियों की समीक्षा की

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नशामुक्त झारखंड के संकल्प के साथ राज्यव्यापी अभियान का समापन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- नशा व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को करता है बर्बाद
    • RIMS में CID जांच का बड़ा असर: निदेशक-सह-सीईओ डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना
    • पहली बार झारखंड में होगा डूरंड कप का आयोजन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तैयारियों की समीक्षा की
    • रांची रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, आरपीएफ ने यात्री का खोया हैंडबैग भी लौटाया
    • रांची में गैस सिलिंडर होम डिलीवरी में अनियमितता का खुलासा, इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ पुलिस जांच में आरोप सही पाए गए
    • रांची में पारण परेड समारोह 2026: 340 प्रशिक्षु पुलिसकर्मी हुए पास आउट, हेमंत सोरेन बोले- जनता की सुरक्षा सर्वोच्च जिम्मेदारी
    • झारखंड में नशामुक्ति अभियान की शुरुआत, रांची में मैराथन दौड़ के जरिए युवाओं ने दिया नशे के खिलाफ बड़ा संदेश
    • झारखंड में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 सूत्रीय टास्क, 2029 तक नेटवर्क खत्म करने का रोडमैप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » Jharkhand Crime: साहिबगंज पुलिस लाइन में सिपाही सुरजीत यादव का शव मिला, हत्या की आशंका से हड़कंप
    Crime

    Jharkhand Crime: साहिबगंज पुलिस लाइन में सिपाही सुरजीत यादव का शव मिला, हत्या की आशंका से हड़कंप

    LokchetnaBy LokchetnaMay 25, 2025Updated:May 25, 2025No Comments49 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले में रविवार सुबह पुलिस लाइन परिसर स्थित बैरक के पास एक सिपाही का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सिपाही सुरजीत यादव के रूप में हुई है, जो पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वालपाड़ा गांव के निवासी थे। शव की हालत बेहद गंभीर और संदिग्ध थी—बांह टूटी हुई थी और पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। इस घटना ने झारखंड पुलिस प्रशासन को सकते में डाल दिया है और मामले की जांच तेजी से शुरू कर दी गई है।

    Jharkhand Police Death News: शव पर कई चोटों के निशान, हत्या की आशंका

    मिली जानकारी के अनुसार, सुरजीत यादव का शव साहिबगंज पुलिस लाइन स्थित एक बैरक के पास मिला। रविवार की सुबह एक अन्य पुलिसकर्मी की नजर जब शव पर पड़ी तो उसने तत्काल उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया। प्रारंभिक सूचना में गोली लगने की आशंका जताई गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने के कोई साक्ष्य नहीं मिले।

    Jharkhand Sahibganj Cop Murder: दो दिन पहले ही हुआ था पुलिस लाइन में तबादला

    जानकारी के अनुसार, सुरजीत यादव का तबादला दो दिन पूर्व ही मुफस्सिल थाना से साहिबगंज पुलिस लाइन किया गया था। सुरजीत पहले टाइगर मोबाइल यूनिट में तैनात थे और सिविल जज के अंगरक्षक के तौर पर भी सेवा दे चुके थे।

    शनिवार शाम को वह एक अन्य सिपाही के साथ बाहर निकले थे और उसके बाद से ही लापता थे। रात भर उनकी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगली सुबह उनका शव बरामद हुआ।

    सुरजीत की पत्नी से हुआ था विवाद, जांच में कई एंगल

    सूत्रों के अनुसार, शनिवार शाम सुरजीत यादव का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके कुछ समय बाद ही वह घर से निकले और लौटे नहीं। पुलिस अब घरेलू विवाद, पेशेवर रंजिश और आपसी झगड़े जैसे सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

    जिस स्थान पर शव मिला, उसके पास पंकज यादव नामक सिपाही अपने परिवार के साथ रहता है। पुलिस उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच भी की जा रही है।

    परिवार में मचा कोहराम, दो बेटियों के पिता थे सुरजीत

    सुरजीत यादव वर्ष 2011 में झारखंड पुलिस में बहाल हुए थे। वर्ष 2015 में उनकी शादी साहिबगंज सदर प्रखंड के शोभनपुर भट्टा निवासी सुरेंद्र यादव की पुत्री से हुई थी। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं—एक सात साल की और दूसरी दो साल की। बड़ी बेटी संत जेवियर स्कूल में पढ़ती है।

    उन्होंने आजाद नगर में ज़मीन खरीदकर खुद का मकान भी बनवाया था। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय लोग घटना को लेकर आक्रोशित हैं।

    Jharkhand Crime News: एसपी को दी गई सूचना, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी

    साहिबगंज एसपी अमित कुमार सिंह इन दिनों अपने बच्चे के इलाज के लिए कोलकाता में हैं। घटना की जानकारी उन्हें दे दी गई है। वहीं, गोड्डा एसपी कोलकाता से रवाना हो चुके हैं और मामले की निगरानी कर रहे हैं।

    झारखंड पुलिस महकमे में इस घटना को लेकर गंभीरता देखी जा रही है और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। हत्या की आशंका को देखते हुए हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

    जवानों में भय का माहौल, निष्पक्ष जांच की मांग

    घटना के बाद से पुलिस लाइन के जवानों में डर और बेचैनी का माहौल है। साथी सिपाही की संदिग्ध मौत ने पुलिस महकमे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन और स्थानीय समाज के लोग निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं।

    Crime Scene Sahibganj Jharkhand Cop Murder Jharkhand crime news Jharkhand law and order Jharkhand Murder Case Jharkhand News Today Police Constable Death Policeman Dead in Barrack Sahibganj Breaking News Sahibganj Police Line Sahibganj Police News Surjeet Yadav Death Surjeet Yadav Murder Suspicious Death of Policeman
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    नशामुक्त झारखंड के संकल्प के साथ राज्यव्यापी अभियान का समापन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- नशा व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को करता है बर्बाद

    June 25, 2026

    RIMS में CID जांच का बड़ा असर: निदेशक-सह-सीईओ डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

    June 25, 2026

    पहली बार झारखंड में होगा डूरंड कप का आयोजन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तैयारियों की समीक्षा की

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153
    Don't Miss
    Lead News

    नशामुक्त झारखंड के संकल्प के साथ राज्यव्यापी अभियान का समापन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- नशा व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को करता है बर्बाद

    By Lok ChetnaJune 25, 2026132

    रांची: निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध चलाए जा रहे राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का…

    RIMS में CID जांच का बड़ा असर: निदेशक-सह-सीईओ डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

    June 25, 2026

    पहली बार झारखंड में होगा डूरंड कप का आयोजन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तैयारियों की समीक्षा की

    June 25, 2026

    रांची रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, आरपीएफ ने यात्री का खोया हैंडबैग भी लौटाया

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नशामुक्त झारखंड के संकल्प के साथ राज्यव्यापी अभियान का समापन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- नशा व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को करता है बर्बाद

    June 25, 2026

    RIMS में CID जांच का बड़ा असर: निदेशक-सह-सीईओ डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

    June 25, 2026

    पहली बार झारखंड में होगा डूरंड कप का आयोजन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तैयारियों की समीक्षा की

    June 25, 2026

    रांची रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, आरपीएफ ने यात्री का खोया हैंडबैग भी लौटाया

    June 25, 2026
    Bihar

    बिहार टेंडर घोटाला जांच तेज: निलंबित आईएएस अधिकारियों के घर पहुंची एसवीयू, मातृस्वा इंफ्रा के निदेशक के यहां भी छापेमारी

    June 19, 2026

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद ने लिया हिंसक रूप, छात्रों और पुलिस में पथराव, लाठीचार्ज के बाद 7 हिरासत में

    June 18, 2026

    खान सर पर फिर गंभीर आरोप: रौशन आनंद ने भाई की हत्या और साजिश का लगाया आरोप, एफआईआर की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना

    June 18, 2026

    सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 29 प्रस्ताव मंजूर, सैटेलाइट टाउनशिप, हेली टूरिज्म और भूमि नीति पर बड़े फैसले

    June 18, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.