Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चाईबासा में 30 साल पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम, युवक पर तीर-धनुष से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    May 12, 2026

    रांची की तीन बेटियों का भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

    May 12, 2026

    गुमला में जंगली हाथी का आतंक, घर तोड़ा और फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चाईबासा में 30 साल पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम, युवक पर तीर-धनुष से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    • रांची की तीन बेटियों का भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
    • गुमला में जंगली हाथी का आतंक, घर तोड़ा और फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत
    • रामगढ़ में युवक को लगी गोली, गंभीर हालत में रिम्स रांची रेफर, मामले की जांच में जुटी पुलिस
    • गुमला में कारोबारी के बंद घर में 24 लाख की चोरी, नकदी और पुश्तैनी जेवरात लेकर फरार हुए चोर
    • डोरंडा कॉलेज में छात्रा की फोटो लेने के आरोप पर बवाल, छात्रों ने सुरक्षा और सम्मान को लेकर उठाए सवाल
    • रांची के लीवी बार एंड रेस्टोरेंट में भीषण आग, पूरा रेस्टोरेंट जलकर खाक
    • झारखंड में 17 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट, रांची समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » चाईबासा में 30 साल पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम, युवक पर तीर-धनुष से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    Chaibasa

    चाईबासा में 30 साल पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम, युवक पर तीर-धनुष से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaMay 12, 2026No Comments142 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चाईबासा : चाईबासा के झींकपानी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश का खतरनाक अंजाम सामने आया है। युवक पर तीर-धनुष से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी भगवान बिरुली उर्फ दोपे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल तीर-धनुष भी बरामद किया है।

    इस सनसनीखेज मामले का खुलासा मंगलवार को सदर एसडीपीओ बहामन टूटी ने किया।

    युवक पर तीरों की बौछार

    एसडीपीओ के अनुसार, 9 मई को झींकपानी थाना क्षेत्र के टंकी बांदा के पास बेतिया गांव निवासी चुइया बिरुली पर तीरों से हमला किया गया था। आरोपी ने हत्या की नीयत से लगातार तीर चलाए, जिनमें तीन तीर चुइया बिरुली को लगे।

    हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसके शरीर से दो तीर निकाले, जबकि एक तीर घायल ने खुद निकाल लिया था। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    विशेष टीम बनाकर की गई गिरफ्तारी

    घायल के बयान के आधार पर झींकपानी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित रेणु के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी राजकुमार जेयराजू और एसडीपीओ बहामन टूटी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम बनाई गई।

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चिड़िया पहाड़ी गांव निवासी भगवान बिरुली उर्फ दोपे को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

    1995 की हत्या से जुड़ा बदले का मामला

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के पिता लागो बिरुली की वर्ष 1995 में हत्या हुई थी। हाल ही में आरोपी को जानकारी मिली थी कि उस मामले में चुइया बिरुली और उसके कुछ साथियों का नाम सामने आया था।

    इसी बात को लेकर आरोपी के मन में बदले की भावना पैदा हुई और उसने मौका मिलते ही चुइया बिरुली पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एक साथ करीब 20 तीर चलाए थे, जिनमें तीन तीर घायल को लगे।

    तीर-धनुष बरामद, आरोपी जेल भेजा गया

    पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर घटना में इस्तेमाल तीर-धनुष भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला इस बात का उदाहरण है कि वर्षों पुरानी दुश्मनी किस तरह खतरनाक रूप ले सकती है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

    Arrow Attack Case Attempt To Murder Case Breaking News Jharkhand Chaibasa Crime Case Chaibasa Latest News Chaibasa News Hindi News Jharkhand crime news Jharkhand Police News Jhinkpani Police Rural Crime News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    रांची की तीन बेटियों का भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

    May 12, 2026

    गुमला में जंगली हाथी का आतंक, घर तोड़ा और फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत

    May 12, 2026

    रामगढ़ में युवक को लगी गोली, गंभीर हालत में रिम्स रांची रेफर, मामले की जांच में जुटी पुलिस

    May 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026231

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026158

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025146
    Don't Miss
    Chaibasa

    चाईबासा में 30 साल पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम, युवक पर तीर-धनुष से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    By Lok ChetnaMay 12, 2026142

    चाईबासा : चाईबासा के झींकपानी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश का खतरनाक अंजाम सामने आया…

    रांची की तीन बेटियों का भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

    May 12, 2026

    गुमला में जंगली हाथी का आतंक, घर तोड़ा और फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत

    May 12, 2026

    रामगढ़ में युवक को लगी गोली, गंभीर हालत में रिम्स रांची रेफर, मामले की जांच में जुटी पुलिस

    May 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    चाईबासा में 30 साल पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम, युवक पर तीर-धनुष से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    May 12, 2026

    रांची की तीन बेटियों का भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

    May 12, 2026

    गुमला में जंगली हाथी का आतंक, घर तोड़ा और फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत

    May 12, 2026

    रामगढ़ में युवक को लगी गोली, गंभीर हालत में रिम्स रांची रेफर, मामले की जांच में जुटी पुलिस

    May 12, 2026
    Bihar

    बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और 16 IPS अधिकारियों का तबादला, अहम विभागों में नई जिम्मेदारी

    May 11, 2026

    बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज: 7 मई को गांधी मैदान में मंत्रियों का शपथग्रहण संभव

    May 5, 2026

    BPSC परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव: अब हर सवाल में 5 विकल्प, ‘E’ चुनना होगा अनिवार्य, नहीं करने पर निगेटिव मार्किंग

    May 1, 2026

    बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, अटेंडेंस के आधार पर मिलेगा वेतन

    April 27, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.