Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को बड़ी राहत, एविएशन से ऑटो सेक्टर तक इन उद्योगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

    June 28, 2026

    वेनेजुएला में फिर आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, राहत कार्य जारी, मृतकों की संख्या 1430 पहुंची

    June 28, 2026

    29 जून को 1042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे नियुक्ति वितरण

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को बड़ी राहत, एविएशन से ऑटो सेक्टर तक इन उद्योगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
    • वेनेजुएला में फिर आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, राहत कार्य जारी, मृतकों की संख्या 1430 पहुंची
    • 29 जून को 1042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे नियुक्ति वितरण
    • बेकार पड़े चापाकलों से बढ़ेगा भूजल स्तर, झारखंड सरकार बनाएगी रिचार्ज पिट, कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव
    • 1 जुलाई से होगा 1941 अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट, आयोग ने जारी किया पूरा कार्यक्रम
    • 3 जुलाई तक झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 1 जुलाई को कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना
    • रातू रोड की 5.7 एकड़ सरकारी जमीन का होगा री-डेवलपमेंट, बनेंगे 7 टावर, कॉमर्शियल ब्लॉक और मल्टीपरपज हॉल
    • राम मंदिर दान गबन के आरोपों पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा बोले- पूरे मामले की हो निष्पक्ष जांच
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » Dhanbad News: धनबाद में कोहिनूर मैदान वेंडिंग जोन होगा सुसज्जित, नए वेंडिंग जोन के निर्माण की तैयारी
    Dhanbad

    Dhanbad News: धनबाद में कोहिनूर मैदान वेंडिंग जोन होगा सुसज्जित, नए वेंडिंग जोन के निर्माण की तैयारी

    LokchetnaBy LokchetnaSeptember 10, 2025No Comments40 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डीसी आदित्य रंजन ने की टाउन वेंडिंग कमेटी के साथ बैठक

    धनबाद : शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से उपायुक्त आदित्य रंजन ने बुधवार को टाउन वेंडिंग कमेटी के साथ बैठक की। बैठक में कोहिनूर मैदान वेंडिंग जोन समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

    कोहिनूर मैदान वेंडिंग जोन की व्यवस्था में सुधार

    कोहिनूर मैदान में 192 दुकानों का निर्माण किया गया था, लेकिन एप्रोच रोड की कमी और पास स्थित शौचालय की गंदगी के कारण ग्राहक वहां नहीं पहुंच पा रहे थे। इस समस्या पर डीसी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए निर्देश दिया कि मैदान को मुख्य सड़क से जोड़ते हुए ग्राहकों के लिए एप्रोच रोड बनाया जाए और शौचालय को हटाकर परिसर को स्वच्छ और आकर्षक बनाया जाए।

    कई क्षेत्रों में बनेंगे नए वेंडिंग जोन

    बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सड़क किनारे ठेले-खोमचे और स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित रूप से वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा। इससे न केवल यातायात व्यवस्था दुरुस्त होगी बल्कि शहर अधिक स्वच्छ और सुंदर दिखेगा।
    डीसी ने पुलिस लाइन, धैया रानी बांध, हीरापुर हटिया, स्टील गेट, एसएनएमएमसीएच, श्रम नियोजन कार्यालय, रणधीर वर्मा चौक, कार्मल स्कूल (झारुडीह), बिनोद बिहारी चौक, जोड़ा फाटक, भूइंफोड़ मंदिर, केंदुआ बाजार, निरसा बाजार, गोविंदपुर, बरवाअड्डा और किसान चौक सहित कई स्थानों पर नए वेंडिंग जोन बनाने का निर्देश दिया।

    स्ट्रीट वेंडर्स ने उठाई समस्याएं

    बैठक में स्ट्रीट वेंडर्स के प्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि स्टेशन रोड से गया पुल अंडरपास तक 1982 में बनी नाली पर कई दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे नाली की सफाई नहीं हो पाती और अंडरपास में पानी भर जाता है। इसी तरह डीआरएम चौक से धनबाद रेलवे स्टेशन तक एनएच की जमीन पर अतिक्रमण और बैंक मोड़ सेंटर पॉइंट मॉल से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं।
    उपायुक्त ने सभी शिकायतों की जांच कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    बैठक में मौजूद अधिकारी और प्रतिनिधि

    बैठक में नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अपर नगर आयुक्त कमलेश्वर नारायण, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, प्रकाश कुमार, धनबाद सीओ राम प्रवेश, डीसीपी ट्रैफिक अरविंद कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्ट्रीट वेंडर्स प्रतिनिधि रामनाथ सिंह, टुन्ना सिंह, श्यामल मजूमदार, समीर दत्ता और प्रियंका मौजूद थे।

    Aditya Ranjan Dhanbad Dhanbad News Dhanbad traffic management Dhanbad vending zone Jharkhand Latest News Jharkhand vending policy Kohinoor Maidan Ranchi News street vendors Dhanbad
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को बड़ी राहत, एविएशन से ऑटो सेक्टर तक इन उद्योगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

    June 28, 2026

    वेनेजुएला में फिर आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, राहत कार्य जारी, मृतकों की संख्या 1430 पहुंची

    June 28, 2026

    29 जून को 1042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे नियुक्ति वितरण

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153
    Don't Miss
    Delhi

    कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को बड़ी राहत, एविएशन से ऑटो सेक्टर तक इन उद्योगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

    By Lok ChetnaJune 28, 2026111

    नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट भारत के लिए…

    वेनेजुएला में फिर आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, राहत कार्य जारी, मृतकों की संख्या 1430 पहुंची

    June 28, 2026

    29 जून को 1042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे नियुक्ति वितरण

    June 28, 2026

    बेकार पड़े चापाकलों से बढ़ेगा भूजल स्तर, झारखंड सरकार बनाएगी रिचार्ज पिट, कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव

    June 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को बड़ी राहत, एविएशन से ऑटो सेक्टर तक इन उद्योगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

    June 28, 2026

    वेनेजुएला में फिर आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, राहत कार्य जारी, मृतकों की संख्या 1430 पहुंची

    June 28, 2026

    29 जून को 1042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे नियुक्ति वितरण

    June 28, 2026

    बेकार पड़े चापाकलों से बढ़ेगा भूजल स्तर, झारखंड सरकार बनाएगी रिचार्ज पिट, कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव

    June 28, 2026
    Bihar

    बिहार में बनेगी नई जल नीति, डिजिटल तकनीक से होगा जल प्रबंधन और बाढ़-सूखे पर नियंत्रण

    June 27, 2026

    24 घंटे बंद रहेंगी बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज सेवाएं, जानें कब तक रहेगा असर

    June 27, 2026

    गया में शादी का झांसा देकर मध्य प्रदेश के दो युवकों से 1.70 लाख की लूट, कथित लुटेरी दुल्हन समेत कई लोगों पर केस दर्ज

    June 27, 2026

    बिहार टेंडर घोटाला जांच तेज: निलंबित आईएएस अधिकारियों के घर पहुंची एसवीयू, मातृस्वा इंफ्रा के निदेशक के यहां भी छापेमारी

    June 19, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.