Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इरफान अंसारी ने कहा- शिबू सोरेन को मिलना चाहिए था भारत रत्न, राज्यसभा चुनाव और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी बोले मंत्री

    June 24, 2026

    ओसीसी कंपाउंड स्थित श्रीपति लाल अपार्टमेंट में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    June 24, 2026

    रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारी भीड़ से मची अफरा-तफरी, वेस्ट गेट पर धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसी स्थिति

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इरफान अंसारी ने कहा- शिबू सोरेन को मिलना चाहिए था भारत रत्न, राज्यसभा चुनाव और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी बोले मंत्री
    • ओसीसी कंपाउंड स्थित श्रीपति लाल अपार्टमेंट में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
    • रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारी भीड़ से मची अफरा-तफरी, वेस्ट गेट पर धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसी स्थिति
    • केरल के रजित की अनोखी साइकिल यात्रा: 30 हजार किमी का सफर तय कर 23 राज्यों की संस्कृति को करीब से जान रहे युवा
    • चाकुलिया शहर में घुसा जंगली हाथी ‘रामलाल’, एसएफसी गोदाम का शटर तोड़कर खाया चावल, मची अफरा-तफरी
    • गोड्डा में वज्रपात का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, चार लोग घायल
    • रांची आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: टिकट दलाल गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू
    • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, आदित्य साहू ने याद किया राष्ट्रहित में उनका योगदान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » हेमंत सोरेन के खिलाफ पिछला चुनाव लड़ने वाले भाजपा के सिमोन मालतो झामुमो में हुए शामिल
    Jharkhand

    हेमंत सोरेन के खिलाफ पिछला चुनाव लड़ने वाले भाजपा के सिमोन मालतो झामुमो में हुए शामिल

    LokchetnaBy LokchetnaNovember 6, 2024No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड की बरहेट विधानसभा सीट पर वर्ष 2019 में हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा की ओर से चुनाव लड़ने वाले सिमोन मालतो बुधवार को अपने कई समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। उन्होंने रांची में सीएम हेमंत सोरेन से उनके आवास में मुलाकात की और इसके बाद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। हेमंत सोरेन ने पिछले चुनाव में बरहेट के अलावा दुमका सीट पर भी दर्ज की थी। दुमका में सोरेन से पराजित हुईं भाजपा की उम्मीदवार लुईस मरांडी भी करीब 15 दिन पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गई थीं।

    2019 के चुनाव में बरहेट सीट पर हेमंत सोरेन ने सिमोन मालतो को 25 हजार 740 मतों से हराया था। हेमंत सोरेन को 73 हजार 725 वोट मिले थे, जबकि सिमोन मालतो को 47 हजार 985 वोट हासिल हुए थे।

    सिमोन मालतो ने चार दिन पहले भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भेजे त्यागपत्र में कहा था कि वह जिन आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय से आते हैं, उसके किसी भी व्यक्ति को पार्टी ने उम्मीदवार नहीं बनाया है। उन्होंने कहा था कि पहाड़िया समुदाय कांग्रेस के बाद भाजपा के परंपरागत वोटर रहे हैं। ये लोग भाजपा को मजबूती दे रहे थे, लेकिन पार्टी ने इस जनजाति को गंभीरता से नहीं लिया, जिसकी वजह से पूरा समाज अपमानित महसूस कर रहा है।

    सीएम हेमंत सोरेन ने मालतो के झामुमो में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘संथाल परगना में बरहेट से भाजपा नेता सिमोन मालतो जी ने अपने समर्थकों के साथ आज झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार का दामन थामा। आप सभी का झामुमो परिवार में हार्दिक स्वागत है, जोहार।‘

    दरअसल, झारखंड में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के बीच दल बदल का सिलसिला भी तेज है। इसके पहले बरहेट सीट पर इस चुनाव में हेमंत सोरेन के प्रस्तावक रहे शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू के वंशज मंडल मुर्मू ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। उन्होंने कहा था कि एकमात्र भारतीय जनता पार्टी है, जो आदिवासियों के हितों के लिए सही मायने में काम कर रही है।

    Hemant Soren Jharkhand Latest News Jharkhand News Jharkhand Politics Ranchi News Simon Malto
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    इरफान अंसारी ने कहा- शिबू सोरेन को मिलना चाहिए था भारत रत्न, राज्यसभा चुनाव और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी बोले मंत्री

    June 24, 2026

    ओसीसी कंपाउंड स्थित श्रीपति लाल अपार्टमेंट में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    June 24, 2026

    रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारी भीड़ से मची अफरा-तफरी, वेस्ट गेट पर धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसी स्थिति

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153
    Don't Miss
    Lead News

    इरफान अंसारी ने कहा- शिबू सोरेन को मिलना चाहिए था भारत रत्न, राज्यसभा चुनाव और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी बोले मंत्री

    By Lok ChetnaJune 24, 2026146

    जामताड़ा से रांची जाने के दौरान झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी धनबाद के बरवाअड्डा…

    ओसीसी कंपाउंड स्थित श्रीपति लाल अपार्टमेंट में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    June 24, 2026

    रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारी भीड़ से मची अफरा-तफरी, वेस्ट गेट पर धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसी स्थिति

    June 24, 2026

    केरल के रजित की अनोखी साइकिल यात्रा: 30 हजार किमी का सफर तय कर 23 राज्यों की संस्कृति को करीब से जान रहे युवा

    June 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    इरफान अंसारी ने कहा- शिबू सोरेन को मिलना चाहिए था भारत रत्न, राज्यसभा चुनाव और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी बोले मंत्री

    June 24, 2026

    ओसीसी कंपाउंड स्थित श्रीपति लाल अपार्टमेंट में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    June 24, 2026

    रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारी भीड़ से मची अफरा-तफरी, वेस्ट गेट पर धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसी स्थिति

    June 24, 2026

    केरल के रजित की अनोखी साइकिल यात्रा: 30 हजार किमी का सफर तय कर 23 राज्यों की संस्कृति को करीब से जान रहे युवा

    June 24, 2026
    Bihar

    बिहार टेंडर घोटाला जांच तेज: निलंबित आईएएस अधिकारियों के घर पहुंची एसवीयू, मातृस्वा इंफ्रा के निदेशक के यहां भी छापेमारी

    June 19, 2026

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद ने लिया हिंसक रूप, छात्रों और पुलिस में पथराव, लाठीचार्ज के बाद 7 हिरासत में

    June 18, 2026

    खान सर पर फिर गंभीर आरोप: रौशन आनंद ने भाई की हत्या और साजिश का लगाया आरोप, एफआईआर की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना

    June 18, 2026

    सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 29 प्रस्ताव मंजूर, सैटेलाइट टाउनशिप, हेली टूरिज्म और भूमि नीति पर बड़े फैसले

    June 18, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.