रांची।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाए।

मरांडी ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन की सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और यहां तक कि अपने ही मंत्री की जासूसी भी करवा रही है।

हेमंत सोरेन का नैतिक पतन

मरांडी ने हेमंत सोरेन के नैतिक पतन की आलोचना करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सत्ता पाने की भूख इतनी बढ़ गई है कि वे अपने पिता समान चंपाई सोरेन, लोबिन हेंब्रम और मां समान भाभी सीता सोरेन को भी बलि चढ़ाने में संकोच नहीं कर रहे।

उनका व्यवहार औरंगजेब जैसा लग रहा है।”

चंपाई सोरेन की निगरानी

उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में चंपाई सोरेन की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में हेमंत मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री चंपाई सोरेन के झारखंड और राज्य से बाहर के दौरों पर विशेष पुलिस शाखा के अधिकारियों को गुप्त रूप से तैनात किया गया है।

खबरें यह भी हैं कि उन्हें हनी ट्रैप में फंसाने की योजना बनाई गई थी।

दिल्ली पुलिस के सामने झारखंड स्पेशल ब्रांच के दो पुलिसकर्मियों ने स्वीकार किया है कि उन्हें चंपाई सोरेन के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए लगाया गया है।

इसके अलावा, यह भी संभावना जताई जा रही है कि राज्य सरकार चंपाई सोरेन समेत कई अन्य नेताओं की फोन टेपिंग भी करवा रही है।

न्यायाधीशों की निगरानी और अपराधों में वृद्धि

मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य के जजों पर भी निगरानी रखी जा रही है, जो राज्य के लिए अत्यंत गंभीर और चिंताजनक स्थिति है।

उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों का आतंक बढ़ गया है, और सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने के बजाय राजनीतिक साजिशें और वसूली करने में व्यस्त है।

भाजपा की मांग

भाजपा ने मांग की है कि राज्य सरकार द्वारा की जा रही अवैध खुफिया निगरानी और जासूसी की जांच एक सिटिंग जज से कराई जाए और एडीजी स्पेशल ब्रांच को तुरंत निलंबित किया जाए।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के प्रवक्ता रमाकांत महतो और सह-मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भाजपा पर हमला: झारखंड के अल्पसंख्यकों को बांग्लादेशी कहती है भाजपा

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version