Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी, समस्याओं पर हुई चर्चा
- आवास योजना ग्रामीण कर्मियों का आंदोलन शुरू, काला बिल्ला पहन जताया विरोध, चरणबद्ध हड़ताल की चेतावनी
- होली से पहले सरकार का तोहफा, हजारों आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी
Author: Lokchetna
रांची: झारखंड की राजनीति के दिग्गज और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार शाम बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंचे। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हुआ था। पूरे झारखंड में शोक की घनघोर छाया है। राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। रांची एयरपोर्ट पर भारी भीड़, ‘शिबू सोरेन अमर रहें’ की आवाज गूंजे शाम लगभग 6:40 बजे जब विमान रांची एयरपोर्ट पर उतरा, तो विमानतल पर भारी जनसमूह उमड़ पड़ा। समर्थक, स्थानीय लोग और नेता ‘शिबू सोरेन अमर रहें’ के नारे लगाते हुए श्रद्धांजलि देने आए। एयरपोर्ट…
जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के 10 नंबर बस्ती में करीब दस दिन पहले हुए एक जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रितिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की यह कार्रवाई सोमवार को लिट्टी चौक के पास की गई, जहां रितिक संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। लिट्टी चौक से गिरफ्तारी: पुलिस की सतर्कता से दबोचा गया आरोपी रितिक पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिदगोड़ा थाना अंतर्गत गश्त कर रही पुलिस टीम की नजर अचानक रितिक पर पड़ी। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन सिपाहियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। स्थानीय…
नेमरा गांव में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक की लहर रांची, झारखण्ड: झारखंड आंदोलन के अग्रदूत और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर जैसे ही रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंची, पूरा गांव शोक में डूब गया। सोमवार सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उनके निधन की सूचना से नेमरा गांव में गमगीन माहौल छा गया। गांव की गलियों में सन्नाटा पसर गया और किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। ग्रामीणों ने अपने दैनिक कार्य स्थगित कर दिए और दिवंगत नेता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। Shibu…
रांची, झारखण्ड: दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे. पूरा देश शोक में डूबा हुआ है, झारखण्ड में तो हर घर में, हर गांव में मातम पसर गया है. खाली हाथ लेकिन संघर्ष के लम्बे रास्ते पर चलने का जज्बा लिए घर से निकलकर करोड़ों लोगों की जिन्दगी बदल देनेवाली शख्सियत जब अचानक भौतिक रूप से हमारे बीच से अनुपस्थित हो जाती है, तब उभरता है इतना बड़ा शून्य. वह खालीपन जो हम, आप, हम सभी अनुभव कर रहे हैं, पूरा झारखण्ड, पूरा देश जिसकी अनुभूति कर रहा है. झारखण्ड के रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में 81 साल पहले 11…
झारखंड राज्य के नामकरण में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की निर्णायक भूमिका रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन केवल राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता और सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक माने जाते थे। राज्य निर्माण के अंतिम चरण में जब नामकरण को लेकर असमंजस की स्थिति बनी थी, तब उन्होंने स्पष्ट और अडिग रुख अपनाते हुए कहा था – “यह राज्य केवल झारखंड कहलाएगा, कोई अन्य नाम स्वीकार नहीं।” ‘वनांचल’ नाम के प्रस्ताव का पुरजोर विरोध बिहार पुनर्गठन की प्रक्रिया के दौरान केंद्र सरकार द्वारा नवनिर्मित राज्य के नाम के लिए ‘वनांचल’…
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पीएम मोदी ने अस्पताल पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि नई दिल्ली: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। 81 वर्षीय शिबू सोरेन का सोमवार सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे थे। उनके निधन की जानकारी मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई। PM Modi ने सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर जताया शोक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिबू सोरेन…
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर के बाद पूरे राज्य में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन को झारखंड की राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। राज्यभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी अंतिम विदाई शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय परिसर और सिविल सर्जन कार्यालय में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। समाहरणालय में वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने…
रांची, झारखंड। झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 2025 सोमवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही यह घोषणा की। कार्यवाही का आरंभ सुबह 11:07 बजे हुआ, जिसमें सबसे पहले दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। इसके तुरंत बाद अध्यक्ष ने सत्र को स्थगित करने की सूचना दी। शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड में शोक की लहर झारखंड के जननायक और आदिवासी आंदोलन के पुरोधा शिबू सोरेन का सोमवार की सुबह दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से…
Ranchi: झारखंड आंदोलन के पुरोधा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज शाम पांच बजे रांची लाया जाएगा। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। झारखंड सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज शाम पहुंचेगा रांची दिल्ली से शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है।…
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन (दिशोम गुरु) के निधन के बाद राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी सरकारी समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। झारखंड सरकार का बड़ा फैसला सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 4, 5 और 6 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालयों में शोक की अवधि रहेगी। इस दौरान सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका रखा जाए और कोई भी सरकारी आयोजन न किया जाए।…