Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी, समस्याओं पर हुई चर्चा
- आवास योजना ग्रामीण कर्मियों का आंदोलन शुरू, काला बिल्ला पहन जताया विरोध, चरणबद्ध हड़ताल की चेतावनी
- होली से पहले सरकार का तोहफा, हजारों आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी
Author: Lokchetna
Hazaribagh : हजारीबाग जिले के रांची-पटना नेशनल हाईवे (NH-33) पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस घटना में 12 घंटे के नवजात शिशु और उसकी मौसी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बच्चे के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के लिए अस्पताल जा रहे थे परिजन स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, घायल पिता अपनी साली और नवजात को लेकर इलाज के लिए अस्पताल जा रहे थे। इस दौरान हाईवे पर सिरसी गांव के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन…
Jamshedpur : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम के साथ उनकी पत्नी और गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री ने स्व. रामदास के परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। CM हेमंत सोरेन ने जताया गहरा शोक सीएम सोरेन ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि “बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद रामदास दा का असमय चले जाना मेरे लिए अत्यंत असहनीय पीड़ा है। यह…
रांची: झारखंड में पर्यटन को प्रोत्साहन देने और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस समीक्षा बैठक में पर्यटन स्थलों के विकास, बुनियादी ढांचे के सुधार और रोजगार सृजन जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। झारखंड पर्यटन को लेकर मंत्री सुदिव्य सोनू की रणनीति मंत्री सुदिव्य सोनू ने बैठक में स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य झारखंड को भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि राज्य में मौजूद प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक विविधता को…
Jharkhand News: कुख्यात मयंक सिंह 23 अगस्त को आयेगा झारखंड, ATS एसपी ऋषव झा के नेतृत्व में टीम रवाना
Ranchi: झारखंड पुलिस के लिए बड़ी सफलता की खबर सामने आई है। लंबे समय से फरार और मोस्ट वांटेड अपराधी कुख्यात मयंक सिंह को 23 अगस्त को झारखंड लाया जाएगा। झारखंड ATS (Anti Terrorist Squad) की विशेष टीम, एसपी ऋषव झा के नेतृत्व में अजरबैजान रवाना हो चुकी है। रेड कॉर्नर नोटिस के बाद अजरबैजान में गिरफ्तारी सूत्रों के अनुसार, मयंक सिंह उर्फ सुनील कुमार मीणा के खिलाफ रामगढ़ जिले के पतरातू थाना में दर्ज कांड संख्या 175/22 सहित कई गंभीर मामले लंबित थे। झारखंड ATS की कार्रवाई के बाद इंटरपोल के जरिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ। इसी आधार…
Pakur News: पाकुड़ जिले में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 81वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने स्व. राजीव गांधी के योगदान को याद किया और उन्हें देश के विकास और आधुनिक भारत…
रांची : रांची जिले में चौकीदार नियुक्ति परीक्षा 2024 (Chowkidar Recruitment Exam 2024) का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2024 के तहत आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 251 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। परिणाम की सूचना आधिकारिक वेबसाइट ranchi.nic.in पर प्रकाशित की गई है। चौकीदार भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट विवरण जारी की गई सूची के अनुसार विभिन्न वर्गों में चयनित उम्मीदवारों की संख्या इस प्रकार है: यह परिणाम मेधा सूची (Merit List) के आधार पर तैयार किया गया है। चौकीदार नियुक्ति परीक्षा 2024 और हाई कोर्ट का मामला जिला प्रशासन…
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में नियोजन और रोजगार की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का आंदोलन उग्र हो गया। चंदनकियारी प्रखंड के सियालजोरी थाना क्षेत्र स्थित अलकुशा मोड़ पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू किया। इसी दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। इसमें सियालजोरी थानेदार मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका सिर फट गया। बोकारो में रोजगार की मांग को लेकर सड़क जाम ग्रामीणों ने वेदांता इलेक्ट्रोस्टील लिमिटेड कंपनी के समीप अलकुशा मोड़ पर बेरोजगारी और स्थानीय नियोजन की मांग को लेकर सड़क जाम…
रांची : झारखंड पुलिस के कई आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) पर जाने की तैयारी में हैं। सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों में आईजी (IG) और डीआईजी (DIG) रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। कुछ अधिकारियों की फाइलें केंद्र को भेजी जा चुकी हैं और सरकार से मंजूरी मिलते ही वे नई तैनाती के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं, कई अन्य अधिकारी भी आवेदन की प्रक्रिया में हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर लौट सकते हैं वरिष्ठ IPS अधिकारी मिली जानकारी के मुताबिक, एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दोबारा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की योजना बना रहे हैं। यह अधिकारी पहले भी…
रांची : शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए रांची नगर निगम ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया। मंगलवार को निगम की इंफोर्समेंट टीम ने हिनू इंद्रा पैलेस के पास बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे लगे अवैध गुमटी, ठेले और दुकानों पर बुलडोजर चला। रांची नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान सुबह से ही नगर निगम की टीम जेसीबी और ट्रक के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। अभियान के दौरान कई अवैध गुमटी और ठेले जब्त कर लिए गए। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रास्तों और फुटपाथों…
रांची : राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित छोटा तालाब में रविवार को एक युवक के डूबने की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तालाब में उतरकर युवक की तलाश कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। रांची छोटा तालाब में युवक के डूबने की सूचना सूचना के बाद आसपास के लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई घंटों की खोजबीन के बावजूद युवक…