Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- किरीबुरू में अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, भाजपा प्रशिक्षण अभियान में संगठन मजबूती पर जोर
- मिहिजाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
- गोड्डा में 3 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, बोरे में मिला शव, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
- झारखंड में हेमंत सरकार के खिलाफ बीजेपी का बड़ा आंदोलन प्लान, कोर कमेटी बैठक में बनी रणनीति
- रांची रिम्स में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर निदेशक के चैंबर का घेराव
- झारखंड टेंडर कमीशन घोटाला: रिटायर्ड इंजीनियर ने कोर्ट में किया सरेंडर, सशर्त जमानत पर मिली राहत
- चाईबासा में बाल-संवेदनशील पुलिसिंग पर विशेष कार्यशाला, बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस को दिया गया प्रशिक्षण
- रांची यूनिवर्सिटी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, परीक्षा विभाग में तैनात किए गए 5 कर्मचारी
Author: Lokchetna
रांची : झारखंड की CID (सीआईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.98 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों की पहचान गरनिया भरत और गोयनिया हार्दिक भाई के रूप में हुई है, जो गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं। साइबर अपराध मामले में हुई बड़ी कार्रवाई जानकारी के अनुसार, इस मामले में पहले ही जमशेदपुर निवासी दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब दो और आरोपियों की गिरफ्तारी से जांच एजेंसी को इस ठगी नेटवर्क की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलेगी। साइबर ठगी कैसे हुई, CID ने…
रांची : झारखंड में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर हेमंत सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेल दिया है। बीए पास रश्मि बिरहोर का संघर्ष और बेरोजगारी की तस्वीर मरांडी ने अपने पोस्ट में बिरहोर समाज की छात्रा रश्मि बिरहोर का उदाहरण दिया। रश्मि ने वर्ष 2024 में बीए की पढ़ाई पूरी की थी, जो बिरहोर समाज के लिए गर्व का क्षण था। उसे राष्ट्रपति सम्मान भी मिल चुका है। लेकिन आज परिस्थितियों ने उसे मजदूरी…
धनबाद/रांची : बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड (Neeraj Singh Murder Case) की सुनवाई के दौरान बुधवार को बड़ा मोड़ सामने आया। झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत चार आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। अदालत में सभी की ओर से बीमारी का हवाला देते हुए अलग-अलग आवेदन दाखिल किए गए हैं। फैसले की तारीख पर आरोपियों की अनुपस्थिति जानकारी के अनुसार, इस मामले में बुधवार को फैसले की संभावना थी। ऐसे में आरोपियों की गैर मौजूदगी से फैसला टल सकता है। हालांकि कानूनी प्रावधानों के तहत अदालत चाहे तो आरोपियों की अनुपस्थिति में भी निर्णय सुना सकती है। नीरज सिंह…
रांची : झारखंड एटीएस (Jharkhand ATS) की टीम ने कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को छह दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रामगढ़ जेल से उसे रांची के धुर्वा स्थित एटीएस मुख्यालय लाया गया। अजरबैजान से लाया गया था गैंगस्टर मयंक सिंह मयंक सिंह को हाल ही में अजरबैजान से प्रत्यर्पित कर झारखंड लाया गया था। उसके बाद से वह रामगढ़ जेल में न्यायिक हिरासत में था। अदालत से अनुमति मिलने के बाद अब एटीएस ने उसे छह दिनों की रिमांड पर लिया है। एटीएस की पूछताछ के…
हजारीबाग : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लेबर रूम में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान वार्ड में मौजूद 40 से 50 मरीज और उनके परिजन जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि अस्पताल प्रबंधन और मौजूद परिजनों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। लेबर रूम में लगी आग से मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार, आग लगने की शुरुआत उस समय हुई जब किसी मरीज के परिजन ने मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाई। यह अगरबत्ती पास में रखे ऑक्सीजन पाइप के संपर्क में आ गई। इसके…
रांची/हजारीबाग : झारखंड के चर्चित हजारीबाग भूमि घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी विनोद चंद्र झा को गिरफ्तार कर लिया है। वह रांची के धुर्वा स्थित साईं सिटी में रह रहे थे। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने उन्हें हजारीबाग जेल भेज दिया। हजारीबाग भूमि घोटाला और आईएएस अधिकारियों की संलिप्तता इस घोटाले की जड़ें करीब 18 साल पुरानी बताई जाती हैं। उस समय विनोद चंद्र झा समाज कल्याण पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वहीं, तत्कालीन हजारीबाग उपायुक्त (डीसी) के रूप में आईएएस विनय चौबे पदस्थापित थे।आरोप है कि इसी अवधि…
रांची : झारखंड सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने आम लोगों को विभिन्न राशन योजनाओं की जानकारी देने के लिए जागरूकता रथ की शुरुआत की है। इस रथ को मंगलवार को रांची समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अब यह रथ गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी देगा। राशन योजनाओं की जानकारी अब हर गांव तक जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीणों को बताया जाएगा कि राज्य सरकार की ओर से कौन-सी पोषण एवं खाद्य सुरक्षा योजनाएं चलाई जा रही हैं और इन योजनाओं का लाभ कैसे लिया जा…
रांची/हजारीबाग : सेवायत भूमि घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर सोमवार को हजारीबाग एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस दौरान एसीबी को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया और अगली सुनवाई के लिए गुरुवार की तिथि तय की है। सेवायत भूमि घोटाला और एसीबी की कार्रवाई हजारीबाग के तत्कालीन उपायुक्त (DC) रहते हुए विनय चौबे पर सेवायत भूमि घोटाला करने का आरोप है। इस मामले में इसी महीने प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसीबी ने इसके तहत कांड संख्या 9/2025 दर्ज की है। मामले की…
रांची : झारखंड में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) की तिथि घोषित न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने राजधानी रांची में जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने पुराने विधानसभा से नए विधानसभा मैदान तक पैदल मार्च कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल उम्मीदवारों का कहना था कि परीक्षा फॉर्म भरे हुए एक साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई। अभ्यर्थियों का गुस्सा और नारेबाजी धरना स्थल पर जुटे उम्मीदवारों ने सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों ने “झारखंड सरकार होश में आओ” और “युवाओं के भविष्य से…
धनबाद : बोकारो जिले के अमलाबाद ओपी में पदस्थापित हवलदार मधुसूदन प्रसाद यादव (57 वर्ष) दामोदर नदी में नहाने के दौरान डूब गए। यह घटना सोमवार दोपहर की है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश अभियान शुरू किया। देर शाम तक कोई सुराग न मिलने पर मंगलवार सुबह से फिर से गोताखोरों की मदद से खोज अभियान तेज किया गया। दामोदर नदी में हवलदार के डूबने की घटना जानकारी के अनुसार, पिछले दो दिनों से अमलाबाद क्षेत्र में बिजली संकट के कारण पानी की किल्लत बनी हुई थी। इसी वजह से हवलदार मधुसूदन प्रसाद…