Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड का ‘दक्ष विश्वविद्यालय’ फर्जी घोषित, UGC ने जारी की चेतावनी
- नितिन नबीन और सुदेश महतो की दिल्ली में मुलाकात, NDA को मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Dhanbad News: धनबाद और गिरिडीह निकाय चुनाव में बवाल, कई बूथों पर झड़प से मतदान प्रभावित
- रांची में निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए ग्रामीण एसपी और एसडीओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
- झारखंड के 48 नगर निकायों में मतदान शुरू, सुबह से बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़
- जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
Author: Lokchetna
रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिया टोला में गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने दो कोयला कारोबारियों के घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। बदमाशों ने कोयला व्यवसायी गजानंद प्रसाद के आवास के पास 8 से 9 राउंड गोलियां चलाईं, जबकि सेल संचालक नीतीश कुमार के घर पर भी करीब 9 राउंड फायरिंग की गई। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक सवार अपराधी सियाल सौंदा बस्ती की ओर से आए थे। उन्होंने पहले…
रांची: रांची स्थित झारखंड विधानसभा में नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) के सफल संचालन और विधायी प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विधानसभा को पूरी तरह पेपरलेस बनाकर डिजिटल सदन की दिशा में आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने इसे ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि NeVA के माध्यम से सदन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और गति आएगी, साथ ही कागजों की खपत में भी भारी कमी होगी। इस अवसर पर विधायकों के बीच टैबलेट का भी वितरण किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा…
रांची: रांची स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, हरमू में आयोजित मिलन समारोह के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों— कांग्रेस, झामुमो और जेएलकेएम— से जुड़े सैकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो की मौजूदगी में सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत और केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर भी उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार जनता के साथ छल कर…
रांची: रांची में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महामानव थे, जिनका असमय निधन देश और दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति था। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी ने गरीबी और अभाव को करीब से…
एक्सएलआरआइ जमशेदपुर और एक्सएलआरआइ दिल्ली-एनसीआर ने अपने दो वर्षीय पीजीडीएम (बिजनेस मैनेजमेंट) और पीजीडीएम (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट) प्रोग्राम के 2024-26 बैच के लिए फाइनल प्लेसमेंट प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. इस बैच के 576 छात्रों को 145 विभिन्न कंपनियों से कुल 578 ऑफर्स मिले, जिसमें 576 घरेलू और 2 अंतरराष्ट्रीय ऑफर्स शामिल हैं. खास बात यह रही कि 25 कंपनियां पहली बार एक्सएलआरआइ के साथ जुड़ीं, जो संस्थान की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है. प्लेसमेंट के दौरान छात्रों की क्षमता का प्रमाण देखते हुए 42.5 प्रतिशत छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स (पीपीओ) मिले, जो उनके समर इंटर्नशिप प्रदर्शन पर…
रांची: रांची स्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट में दुकानदारों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मार्केट के करीब 300 दुकानदार री-लॉटरी के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। इस आंदोलन में महिला, पुरुष और बुजुर्ग सभी शामिल हैं, जिसके कारण आज से बाजार की सभी दुकानें बंद हैं। दुकानदारों का कहना है कि रांची नगर निगम की ओर से उन्हें मेंटेनेंस बकाया जमा करने को लेकर नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में यह चेतावनी दी गई थी कि 17 फरवरी तक बकाया जमा नहीं करने पर दुकानों की पुनः लॉटरी कराई जाएगी। इसी “री-लॉटरी”…
जामताड़ा: जामताड़ा से एसबीआई YONO के नाम पर साइबर ठगी करने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर ग्राहकों को फोन करते थे और फर्जी एपीके फाइल भेजकर उनके खातों से पैसे निकाल लेते थे। मामला तब सामने आया, जब जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता के मोबाइल पर YONO की फर्जी एपीके फाइल भेजी गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हुआ और साइबर थाना की विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के डिमवाडीह गांव के…
रांची: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलता नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को अब सुबह-शाम ठिठुरन के बीच दिन में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण मौसम का यह यू-टर्न आम जनजीवन और स्वास्थ्य दोनों के लिए सतर्कता का संकेत है। न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान बढ़कर 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि कुछ दिन पहले यह 8 से 9 डिग्री के आसपास था। तापमान…
रांची: रांची जिले के मांडर प्रखंड में आज आजीविका न्याय सलाह केंद्र, एकल सुविधा केंद्र और मांडर आजीविका महिला संकुल संगठन कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और अधिकार-संपन्न बनाने के लिए लगातार ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आजीविका से जुड़ी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक मजबूती के साथ सम्मानजनक जीवन प्रदान करने में सहायक साबित हो रही हैं। OSF परियोजना के तहत…
रांची: रांची जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय सर्वजन दवा सेवन अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलेगा। कांके स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत राहे, सोनहातू, तमाड़ और कांके प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन (MDA) कार्यक्रम चलाया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर उप विकास आयुक्त ने स्वयं फाइलेरिया की दवा का सेवन किया और विद्यालय की छात्राओं सुषमा कुमारी (17 वर्ष) एवं निशा कुमारी (15 वर्ष) को…