Author: Lokchetna

रांची: राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में सुबह हुई गोलीबारी की घटना में घायल जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका उपचार पारस अस्पताल में चल रहा था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में तेजी से जुटी हुई है। सुबह मंदिर पहुंचे थे, तभी मारी गई गोली जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार अपराधियों ने भार्गव सिंह को उस समय निशाना बनाया, जब वह मंदिर में पूजा…

Read More

रांची: झारखंड में अप्रैल के अंतिम सप्ताह की शुरुआत के साथ मौसम का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। राज्य के एक हिस्से में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है, जबकि दूसरे हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पलामू-गढ़वा समेत कई जिलों में हीटवेव अलर्ट मौसम विभाग ने झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। पलामू, गढ़वा, चतरा और कोडरमा जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का…

Read More

जमशेदपुर: ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी को लेकर रेल यात्री संघर्ष समिति ने सोमवार को आगे की रणनीति तय करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सरयू राय समेत कई राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधि शामिल हुए। यह बैठक बिष्टुपुर स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें रेल सेवाओं की खराब स्थिति और यात्रियों की परेशानियों पर विस्तार से चर्चा हुई। रेलवे के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का फैसला बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्री ट्रेनों की देरी के खिलाफ संघर्ष समिति चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी। चक्रधरपुर मंडल द्वारा स्थिति में ठोस सुधार किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके तहत…

Read More

कोडरमा: ट्रेनों में बढ़ती छिनतई और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कोडरमा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अंतरराज्यीय छिनतई गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पुरुष आरोपी और दो महिला चोर शामिल हैं। महिला यात्री से चेन छीनते पकड़ा गया आरोपी जीआरपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष प्रधान के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के मनोसाखली का निवासी है। उसे रविवार सुबह कोडरमा रेलवे स्टेशन पर गया-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन में चढ़ रही एक महिला के गले से चेन छीनते वक्त रंगेहाथ पकड़ लिया…

Read More

रांची: झारखंड में आज गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ेगा और अधिकतम पारा 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इन जिलों में ज्यादा गर्मी का असर मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची, पलामू, कोडरमा, जमशेदपुर और हजारीबाग समेत कई इलाकों में गर्मी अधिक महसूस होगी। कुछ मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। कई जिलों में लू का अलर्ट पलामू, बोकारो,…

Read More

रांची: राजधानी रांची में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है। 17 अप्रैल को हुई थी हत्या जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को मोचोकनी देवी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी थी। आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद…

Read More

धनबाद: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरोह के खास सहयोगी सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर को दुबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे दुबई के अजवान क्षेत्र से पकड़ा गया और अब झारखंड लाकर पूछताछ की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार इंटरपोल की मदद से आरोपी को कोलकाता एयरपोर्ट लाया गया है, जहां सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। झारखंड एटीएस की बड़ी कार्रवाई झारखंड एटीएस लंबे समय से प्रिंस खान और उसके फरार सहयोगियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस लगातार इंटरपोल…

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बड़ाम डेयरी फार्म के पास स्थित मैदान से एक युवक का शव बरामद किया है। सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान जोरार के कैलाश नगर निवासी अभिजीत तिवारी के रूप में हुई है। वह जितेंद्र तिवारी के पुत्र बताए जा रहे हैं। शरीर पर चोट के कई निशान पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। इससे मामला संदिग्ध…

Read More

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत के बाद भी वन विभाग अब तक हाथियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पाया है। ताजा मामला गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव से सामने आया है, जहां रविवार सुबह चार हाथियों का झुंड गांव के पास पहुंच गया। खदान क्षेत्र के पास दिखा हाथियों का झुंड जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे सीडीएन रुंगटा की बंद पड़ी खदान और आधुनिक कंपनी की खदान के आसपास चार हाथियों को विचरण करते देखा गया। गांव…

Read More

पटना: बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने पदभार संभालते ही एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया है। शपथ लेने के तुरंत बाद उन्होंने सचिवालय में अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर राज्य के विकास को लेकर प्राथमिकताएं तय कीं। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बिहार में विकास कार्य बिना किसी बाधा के जारी रहेंगे और सरकार पूर्ववर्ती योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए नई दिशा देगी। मोदी-नीतीश मॉडल पर आगे बढ़ेगा बिहार मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का विकास रोडमैप नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के मॉडल के अनुरूप तैयार किया गया…

Read More