Author: Lokchetna

रांची: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल गया है, जिसके असर से पूरे राज्य में बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 से 4 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। झारखंड Weather Update: रांची समेत कई जिलों में बारिश बुधवार से रांची, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ जिलों में रुक-रुककर बारिश शुरू हो चुकी है। देर रात से यह बारिश तेज हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग…

Read More

रांची : झारखंड सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे झारखंड के 26वें मुख्य सचिव बने हैं। अविनाश कुमार को अतिरिक्त प्रभार भी कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अविनाश कुमार, जो वर्तमान में ऊर्जा विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे, उन्हें मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही, उन्हें मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में मुख्य स्थानिक आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी…

Read More

रांची : झारखंड सरकार ने सारंडा वाइल्डलाइफ सेंचुरी की सुरक्षा और विकास के लिए पांच सदस्यीय ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का गठन किया है।इस समूह की अध्यक्षता वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर करेंगे। कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले को राज्य के पर्यावरण संरक्षण और जनजातीय समुदायों के हितों की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सारंडा वन क्षेत्र पर विशेष ध्यान सारंडा वाइल्डलाइफ सेंचुरी झारखंड का प्रमुख वन क्षेत्र है, जो न केवल जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां रहने वाले जनजातीय समुदायों के जीवन और आजीविका से भी जुड़ा हुआ है। सरकार का उद्देश्य…

Read More

रांची : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने झारखंड की चार निजी विश्वविद्यालयों को नोटिस जारी किया है।आयोग का कहना है कि इन संस्थानों ने अपनी वेबसाइट पर अनिवार्य जानकारियां उपलब्ध नहीं कराई हैं। यूजीसी ने साफ चेतावनी दी है कि पारदर्शिता में कमी पाए जाने पर संबंधित यूनिवर्सिटीज पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। UGC ने मांगी पारदर्शिता यूजीसी के निर्देश के अनुसार सभी निजी विश्वविद्यालयों को अपनी वेबसाइट पर कोर्स, फैकल्टी, शोध कार्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, फाइनेंस और गवर्नेंस से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। यह जानकारी छात्रों, अभिभावकों और आम जनता को बिना किसी लॉगिन या रजिस्ट्रेशन के उपलब्ध होनी चाहिए।…

Read More

पलामू : मेदिनीनगर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आधुनिक कंपोजिट कंट्रोल रूम की शुरुआत की गई। यह संयुक्त नियंत्रण कक्ष (Composite Control Room – CCR) पलामू के एसपी कार्यालय परिसर, ब्लॉक-बी में स्थापित किया गया है। इसका उद्घाटन डालटनगंज विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने किया। मौके पर पलामू प्रक्षेत्र के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, उपायुक्त समीरा एस., पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 113 CCTV कैमरों से पलामू की निगरानी नए कंपोजिट कंट्रोल रूम के जरिए मेदिनीनगर शहर के प्रमुख स्थानों, यातायात और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी।…

Read More

रांची : दुर्गा पूजा से पहले महिलाओं को झारखंड सरकार का तोहफाझारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की 3.57 लाख महिलाओं को सम्मान राशि प्रदान की है। प्रत्येक महिला के बैंक खाते में ₹2,500 की राशि सीधे आधार आधारित भुगतान प्रणाली (Aadhaar Based Payment System) से भेजी गई। इस योजना के तहत कुल ₹89.39 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। दुर्गा पूजा से पहले महिलाओं को वित्तीय सहयोग दुर्गा पूजा 2025 से पूर्व सरकार की यह पहल महिलाओं को आर्थिक सहयोग और आत्मनिर्भरता प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस अवसर…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड निवासी मोती सिंह के खाते से ₹70 हजार रुपये निकाल लिए गए। यह घटना तब हुई जब वे केनरा बैंक के एटीएम से पैसा निकालने पहुंचे थे। जमशेदपुर में साइबर अपराधियों की ATM कार्ड स्वैपिंग वारदात पीड़ित मोती सिंह ने बताया कि 27 सितंबर की रात वे एटीएम बूथ पर पैसे निकालने पहुंचे। कई बार प्रयास के बावजूद कैश न निकलने पर एक युवक मदद के बहाने वहां आया। इसी दौरान उसने चालाकी से कार्ड बदल दिया और मशीन में दूसरा कार्ड…

Read More

रांची: रांची सदर अस्पताल में रविवार देर शाम आपातकालीन वार्ड में बड़ी घटना सामने आई। मरीज के परिजनों और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान डॉ. राजीव रंजन और डॉ. पलक जायसवाल घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल के सभी चिकित्सकों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ ने कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों पर हमला और तनावपूर्ण स्थिति जानकारी के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में जब ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों से पर्ची कटवाने को कहा तो परिजन भड़क गए। खुद को…

Read More

रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को दो प्रमुख पूजा पंडालों का शुभारंभ किया। उन्होंने दीपाटोली स्थित श्री श्री बांधगाड़ी दुर्गा पूजा समिति और लालपुर के हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर माता दुर्गा के दर्शन किए और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं इस अवसर पर मुख्यमंत्री का पूजा समितियों की ओर से पारंपरिक स्वागत किया गया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा की बधाई दी और कहा कि यह पर्व आस्था और विश्वास का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के अच्छे स्वास्थ्य और…

Read More

रांची। झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार सुबह नेक्सजेन ऑटोमोबाइल्स के मालिक विनय कुमार सिंह के छह ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। कार्रवाई में एसीबी की टीम ने उनके आवास, शोरूम और अन्य संपत्तियों को खंगाला। यह छापेमारी हजारीबाग की वन भूमि की अवैध जमाबंदी से जुड़े मामले से संबंधित है। एसीबी की बड़ी कार्रवाई एसीबी ने हाल ही में नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह को गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर गैर-मजरूआ खास और जंगल-झाड़ी श्रेणी की जमीन का अवैध दाखिल-खारिज कराया। इस मामले में हजारीबाग थाना में एसीबी…

Read More