Author: Lokchetna

Chaibasa : लातेहार के महुआडांड़ में आयोजित 17वीं झारखंड क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले की महिला धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने समूह में चैंपियन का खिताब हासिल किया. महिला वर्ग की टीम में बा माई तिरीया, दिलकी पारेया, सावित्री गुइया, सुनीता देवी और सनम बारला शामिल थीं. पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ियों की शानदार भागीदारी प्रतियोगिता में जिले के कुल 14 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में लालू कालुंडिया ने कांस्य पदक जीता. वहीं अंडर-16 बालिका वर्ग की 2 किलोमीटर दौड़ में पूजा महतो ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल करते हुए जिले का…

Read More

Ranchi/Dhanbad : धनबाद पुलिस को प्रिंस खान गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गिरोह के शूटर दीपक वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने सरायकेला जिले में छापेमारी कर कुख्यात शूटर बमकर चौधरी को भी दबोच लिया. पुलिस दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी का आधिकारिक खुलासा आज कर सकती है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2024 में प्रिंस खान गिरोह ने शाहबुद्दीन नामक व्यक्ति की हत्या कर दी थी. इस वारदात को अंजाम देने वाला शूटर बमकर चौधरी लंबे समय से फरार था. शुक्रवार को एसएसपी प्रभात कुमार को गुप्त सूचना मिलने के बाद…

Read More

Ranchi : शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी समन की अवहेलना से जुड़े मामले में रांची सिविल कोर्ट के एमपी-एमएलए कोर्ट में उपस्थित हुए. न्यायिक कार्यवाही में शामिल होने के बाद उन्हें अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने से छूट मिल गई. अब अगली सुनवाई में वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हो सकेंगे. सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा अदालत में मौजूद रहे. हाईकोर्ट ने पहले हेमंत सोरेन की ओर से दायर व्यक्तिगत उपस्थित से छूट संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें एमपी-एमएलए कोर्ट में बेल बॉन्ड जमा करने का निर्देश दिया…

Read More

Ranchi : हजारीबाग भूमि घोटाला विनय सिंह और विनय चौबे की योजनाबद्ध धोखाधड़ी का उदाहरण है. हाईकोर्ट ने नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की जमानत याचिका रद्द करते हुए यह टिप्पणी की है. अदालत ने कहा कि सरकारी अधिकारी द्वारा निजी स्वार्थ में सरकारी शक्तियों का इस्तेमाल बेहद गंभीर अपराध है, जो समाज की नैतिक संरचना को प्रभावित करता है. एसीबी की दलील में कहा गया कि यह मामला केवल जमीन विवाद नहीं, बल्कि पद के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और दस्तावेजों में जालसाजी का संगठित अपराध है. जांच के दौरान तत्कालीन अंचल अधिकारी अलका कुमारी ने स्वीकार किया कि तत्कालीन उपायुक्त…

Read More

Ranchi : झारखंड सरकार ने खरीफ सीजन में किसानों को बड़ी राहत देते हुए फैसला किया है कि धान बेचने के बाद किसानों को 72 घंटे के अंदर पूरा भुगतान मिल जाएगा. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता विभाग ने नए प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर कैबिनेट को भेज दिया है. मंजूरी मिलने के बाद राज्य में 15 दिसंबर से धान खरीद शुरू होगी। 700 लैम्पस केंद्रों पर डिजिटल खरीद राज्य में लगभग 700 लैम्पस केंद्रों पर धान खरीदा जाएगा. सभी केंद्रों पर 4G आधारित पॉस मशीनें लगाई जा रही हैं, जिससे किसान का सत्यापन तुरंत होगा और खरीदे गए धान…

Read More

Ranchi : रिम्स (RIMS) में MBBS प्रथम वर्ष (सत्र 2025-26) में पढ़ रही छात्रा काजल द्वारा कथित फर्जी अनुसूचित जाति (SC) प्रमाणपत्र के आधार पर प्रवेश लेने का मामला सही पाया गया है। विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद रिम्स प्रबंधन ने 1 दिसंबर को छात्रा का नामांकन रद्द कर दिया है।इससे पहले 20 नवंबर को रिम्स ने उसे निलंबित कर दिया था। जांच में कई अनियमितताएं उजागर जांच कमेटी ने पाया: 13 अक्टूबर 2025 को रिम्स ने JCECE बोर्ड और गिरिडीह के अंचल अधिकारी से सत्यापन का अनुरोध किया। भ्रामक जानकारी देकर प्राप्त किया गया जाति प्रमाणपत्र अंचल अधिकारी की…

Read More

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। दवा घोटाले में फंसे तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव डॉ. प्रदीप कुमार की अवैध कमाई को वैध दिखाने के लिए उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) नरेश केजरीवाल ने फर्जी हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) बनाया था।जांच में यह पाया गया कि इस फर्जी HUF के जरिए प्रदीप कुमार की काली कमाई को सफेद दिखाया गया और संपत्तियां खरीदी गईं। इस मामले में ईडी ने डॉ. प्रदीप कुमार के साथ-साथ CA केजरीवाल के खिलाफ भी आरोपपत्र दाखिल किया है। 42 लाख से अधिक की ‘अवैध बचत’ पर बनाई गई फर्जी कहानी ईडी की…

Read More

Ranchi : झारखंड के 54 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए आने वाला वित्तीय वर्ष महंगा साबित हो सकता है। झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी का प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को सौंप दिया है। इस प्रस्ताव के तहत ओवरऑल बिजली दर में लगभग 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की बात कही गई है। खास बात यह है कि निगम में पिछले दो महीने से प्रबंध निदेशक का पद खाली है, और बिना एमडी के पहली बार यह प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है। घरेलू उपभोक्ताओं के…

Read More

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह रांची के चर्चित चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह छापेमारी Foreign Exchange Management Act (FEMA) के तहत की गई है, जो झारखंड में इस कानून के तहत की गई पहली ED रेड है। रांची–मुंबई–सूरत में कुल 15 ठिकानों पर छापा ईडी की टीम सुबह करीब छह बजे रांची, मुंबई और सूरत में फैले केजरीवाल के 15 ठिकानों पर एक साथ पहुंची। रांची में उनके चर्च कॉम्प्लेक्स स्थित ऑफिस, आवास समेत कई प्रतिष्ठानों को जांच के दायरे में लिया गया है। आयकर विभाग के इनपुट पर शुरू…

Read More

Ranchi : झारखंड शराब घोटाला और हजारीबाग लैंड स्कैम की जांच में एसीबी को लगातार नए वित्तीय सबूत मिल रहे हैं। इसी क्रम में एजेंसी ने पाया है कि आईएएस विनय चौबे और उनके परिजनों के खातों में पिछले वर्षों में करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ है। एसीबी द्वारा पूछताछ के दौरान उनके ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी और साले शिपीज त्रिवेदी कई महत्वपूर्ण सवालों का जवाब नहीं दे पाए। ससुर के खातों में अज्ञात स्रोतों से आए तीन करोड़ जांच में यह सामने आया है कि सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी के नाम से बैंक ऑफ इंडिया में संचालित कई खातों…

Read More