Author: Lokchetna

Ranchi : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य मंत्री पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाए जाने से पीड़ित मासूम बच्चे आज भी मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना झेलने को मजबूर हैं, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री उनकी सुध लेना भूल गए हैं. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक ओर स्वास्थ्य मंत्री हिजाब या नकाब देखकर नौकरी देने जैसी घोषणाएं करते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके ही विभाग की गंभीर लापरवाही से जीवन-मरण के संकट में फंसे बच्चों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने इसे संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताया. नेता…

Read More

Ranchi : शिक्षा और पत्रकारिता जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. रांची यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रो-वाइस चांसलर और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रकाश शरण का निधन हो गया है. 80 वर्षीय डॉ. शरण ने बुधवार तड़के करीब तीन बजे रांची स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में अंतिम सांस ली. वे लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था. डॉ. वेद प्रकाश शरण के निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा, पत्रकारिता और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई. झारखंड के बौद्धिक समाज ने उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया है. समृद्ध…

Read More

Hazaribagh : झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बुधवार को हजारीबाग स्थित झारखंड ओपन जेल सह पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ओपन जेल परिसर का गहन भ्रमण करते हुए वहां संचालित व्यवस्थाओं और सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने ओपन जेल में रह रहे सजायाफ्ता कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पुनर्वास व्यवस्था और कार्य प्रणाली की जानकारी ली. उन्होंने जेल प्रशासन द्वारा कैदियों को बेहतर वातावरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. डीजीपी तदाशा मिश्रा ने सजायाफ्ता कैदियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी…

Read More

Ranchi : झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्षों बाद पंचायत विस्तार अनुसूचित क्षेत्र अधिनियम यानी पेसा कानून को झारखंड कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर झामुमो के युवा नेता अविनाश देव ने प्रसन्नता व्यक्त की है. उन्होंने इसे आदिवासी और जनजातीय समाज की वर्षों पुरानी मांगों की पूर्ति बताते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय करार दिया. अविनाश देव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पेसा कानून को मंजूरी देकर आदिवासी समाज को क्रिसमस और नए साल की बड़ी सौगात दी है. यह फैसला झारखंड के जनजातीय स्वशासन को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने बताया…

Read More

Ranchi : धनबाद के कोयला कारोबारी अनिल गोयल को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष उपस्थित होने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है. ईडी द्वारा जारी समन के बाद अनिल गोयल ने पूछताछ के लिए हाजिर होने हेतु समय मांगा था, जिस पर एजेंसी ने सहमति जताते हुए उन्हें एक सप्ताह की मोहलत दे दी है. ईडी ने छापेमारी में मिले दस्तावेजों की जांच के बाद अनिल गोयल को पूछताछ के लिए समन जारी किया था. एजेंसी ने उन्हें 23 दिसंबर 2025 को दिन के 11 बजे रांची स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश…

Read More

Ranchi : एक ओर 23 और 24 दिसंबर को स्थानीय स्वशासन दिवस मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर हेमंत सरकार ने स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में पेसा रूल को मंजूरी दे दी गई. इस प्रस्ताव पर करीब एक घंटे तक गहन मंथन, सलाह और परामर्श हुआ. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी मंत्रियों की बातों को गंभीरता से सुना और समझने के बाद इस नियमावली को हरी झंडी दी. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कैबिनेट के समक्ष पेसा रूल का…

Read More

Ranchi : झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा बुधवार को राज्य पुलिस मुख्यालय में एक अहम समीक्षा बैठक करेंगी. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होगी, जिसमें सभी जिलों के एसएसपी और एसपी शामिल होंगे. बैठक का मुख्य उद्देश्य नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारियों की समीक्षा करना है. इस उच्चस्तरीय बैठक में साइबर अपराध नियंत्रण, डिजिटल पुलिसिंग को सशक्त बनाने और नई कानूनी प्रक्रियाओं के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा होगी. इसे लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है.…

Read More

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ी प्रशासनिक मंजूरी मिली है. केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त एसआरई (Security Related Expenditure) योजना के तहत झारखंड पुलिस को कुल 43.66 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. इस फंड का उद्देश्य राज्य के नक्सल प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की क्षमता को और मजबूत करना है, ताकि नक्सल विरोधी अभियानों को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जा सके. केंद्र और…

Read More

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने स्पेशल ऑक्सिलरी पुलिस फोर्स (SAP) में अनुबंध के आधार पर कार्यरत पूर्व सैनिकों के सेवा विस्तार को लेकर एक अहम और स्पष्ट फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट ने कहा है कि SAP में अनुबंध पर नियुक्त पूर्व सैनिक तय अवधि पूरी होने के बाद सेवा जारी रखने या नियमित सरकारी कर्मचारियों की तरह सेवानिवृत्ति आयु तक काम करने का दावा नहीं कर सकते. इस मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंदा सेन की एकल पीठ में हुई. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि SAP का गठन 7 जून 2008 को एक विशेष सरकारी…

Read More

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने चौकीदार बहाली को लेकर एक अहम निर्णय सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि चौकीदार पद पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी का उसी विशेष “बीट” (कार्यक्षेत्र) का स्थायी निवासी होना अनिवार्य नहीं है. यह फैसला राज्य में चौकीदार बहाली की प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण नजीर माना जा रहा है. यह मामला गिरिडीह जिले के निवासी पवन कुमार राय से जुड़ा है. पवन कुमार राय ने चौकीदार पद के लिए आवेदन किया था, लेकिन जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने उनकी उम्मीदवारी यह कहते हुए रद्द कर दी थी कि वे संबंधित बीट क्षेत्र…

Read More