Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lokchetna
महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा पर पीएम मोदी की अपील मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में ‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम में भाग लेते हुए महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा, “आज देश का हर राज्य अपनी बेटियों की पीड़ा और गुस्से को महसूस कर रहा है। मैं सभी राजनीतिक दलों और राज्य सरकारों से अपील करता हूं कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य हैं और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।” प्रधानमंत्री ने यह भी जोर दिया कि सरकारें आती-जाती रहेंगी, लेकिन महिलाओं के सम्मान, गरिमा, और उनके जीवन की…
पाकिस्तान में 46 मिनट तक रहा पीएम मोदी का विमान इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अचानक हलचल मच गई जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान 46 मिनट तक पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में रहा। यह वाकया तब हुआ जब पीएम मोदी पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा से लौट रहे थे। पाकिस्तानी मीडिया डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इस अप्रत्याशित उड़ान ने पाकिस्तानी अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा दिया। बिना सद्भावना संदेश के पाक एयरस्पेस का इस्तेमाल पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इस उड़ान के दौरान सद्भावना संदेश देने की परंपरा को नजरअंदाज कर दिया। इस कदम ने दोनों देशों…
बिहार में महंगाई, बेरोजगारी और अपराध के लिए कौन जिम्मेदार? Bihar News in Hindi: बिहार की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मचाते हुए, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने सवाल उठाया कि आखिर देश में सबसे ज्यादा महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और अपराध से जूझ रहे बिहार के हालात के लिए जिम्मेदार कौन है? उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वे बार-बार अपनी असफलताओं के लिए दूसरों पर दोष मढ़कर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। बिहार को कब तक सत्तालोलुपता का शिकार बनाएंगे नीतीश?…
Jharkhand News in Hindi: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने हालिया बयानों से राज्य की सियासी फिजा में नया मोड़ ला दिया है। जमशेदपुर के गम्हरिया में एक सभा के दौरान उन्होंने ऐसा एलान किया जिसने मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। चंपई सोरेन ने कहा कि उनकी सियासी पटकथा तैयार है और जल्द ही वह इस पर से पर्दा उठाने वाले हैं। चंपई सोरेन के एलान से सियासी गर्मी बढ़ी चंपई सोरेन ने गम्हरिया में आयोजित एक कार्यक्रम में साफ-साफ कहा…
रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बड़ा मोर्चा खोल दिया है। 2019 के विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को याद दिलाने के लिए भाजयुमो के लाखों कार्यकर्ता आज मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इससे पहले रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यभर से युवाओं के जुटने की संभावना है। हालांकि, रैली से पहले प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी है, जिससे धरना, रैली और जनसभा पर रोक लगाई गई है। रांची में लागू निषेधाज्ञा रांची के अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023…
कीव, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पोलैंड के दौरे पर हैं और इसके बाद वे यूक्रेन की यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि 30 वर्षों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यूक्रेन यात्रा होगी। कीव में बिताएंगे 7 घंटे पीएम मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव में सात घंटे का समय बिताएंगे। इस यात्रा को खास बनाने वाली बात यह है कि पीएम मोदी प्लेन के बजाय 10 घंटे की ट्रेन यात्रा करेंगे। वे विशेष रूप से तैयार की गई ट्रेन ‘रेल फोर्स वन’ में सफर करेंगे, जो अपने आप में एक अनोखा अनुभव होगा। ट्रेन…
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री चंपाई सोरेन ने नई पार्टी बनाने का ऐलान कर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। दिल्ली से सरायकेला लौटने के बाद चंपाई सोरेन ने इस फैसले की घोषणा की, जिससे झारखंड की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ने की संभावना है। राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत चंपाई सोरेन ने साफ कर दिया है कि उनका राजनीति से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, “हमने जो राजनीति का सफर शुरू किया है, उसका अध्याय बदलता रहेगा। हम नए संगठन को मजबूती देंगे। रास्ते में अगर कोई दोस्त…
Politics News in Hindi: झारखंड में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को मजबूत करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी-जान से जुटे हुए हैं। उन्होंने झारखंड में पार्टी के विस्तार का जिम्मा अपने सबसे भरोसेमंद सिपहसलारों को सौंपा है। इसी सिलसिले में, जमशेदपुर के चर्चित विधायक सरयू राय को जदयू में शामिल किया गया है। बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सरयू राय की भूमिका और सीट पर अंतिम निर्णय नीतीश कुमार ही लेंगे। नीतीश कुमार के मित्र हैं सरयू राय अशोक चौधरी ने सरयू राय को नीतीश कुमार का अच्छा मित्र बताते हुए कहा कि…
पटना: अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आज देशभर के 21 संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। इस भारत बंद का प्रभाव बिहार में व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा आयोजित इस बंद को राजद, बसपा, जेएमएम और भीम आर्मी सहित कई विपक्षी दलों का समर्थन मिला है। पटना में बंद समर्थकों का प्रदर्शन पटना के डाकबंगला चौराहे पर भारत बंद का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला। यहाँ पर बड़ी संख्या में लोग बंद के…
लखनऊ: अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने आज एक दिवसीय भारत बंद का आह्वान किया है। इस भारत बंद को दलित और आदिवासी संगठनों का व्यापक समर्थन मिला है। बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और आजाद समाज पार्टी जैसी प्रमुख राजनीतिक पार्टियां भी इस आंदोलन के समर्थन में आगे आई हैं। जन-आंदोलन का महत्व: अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि जन-आंदोलन ही बेलगाम सरकारों पर अंकुश लगाने का सबसे प्रभावी तरीका हैं।…