Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- Dhanbad News: धनबाद और गिरिडीह निकाय चुनाव में बवाल, कई बूथों पर झड़प से मतदान प्रभावित
- रांची में निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए ग्रामीण एसपी और एसडीओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
- झारखंड के 48 नगर निकायों में मतदान शुरू, सुबह से बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़
- जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
Author: Lokchetna
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने हजारीबाग के तत्कालीन उपायुक्त और निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे को बड़ा झटका देते हुए उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने मामले की गंभीरता और आरोपी की प्रभावशाली भूमिका को देखते हुए यह आदेश पारित किया। अदालत ने स्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा कि एक आईएएस अधिकारी जिले में सरकार का प्रतिनिधि और सरकारी अभिलेखों का संरक्षक होता है। रिकॉर्ड पर उपलब्ध साक्ष्य यह दर्शाते हैं कि याचिकाकर्ता बिचौलियों के माध्यम से अवैध लेन-देन में गहराई से शामिल थे और उन्होंने अपने पद की शक्तियों का दुरुपयोग…
Ranchi/Garhwa: पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल शनिवार को गढ़वा जिले के बंशीधर नगर पहुंचे, जहां उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के बाद डीआईजी किशोर कौशल ने एसडीपीओ कार्यालय में डीएसपी एवं अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के साथ गहन समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को सख्त और स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता…
Ranchi: राजधानी रांची में बाइक चोरी और अवैध गतिविधियों में सक्रिय एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर कुल 8 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। नशे और अड्डेबाजी के दौरान गिरफ्तारी पुलिस को सूचना मिली थी कि सागतालाब के पास कुछ युवक एकत्र होकर सिगरेट व अन्य नशे का सेवन कर रहे हैं और अड्डेबाजी में लगे हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके…
Chatra: जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत राजधर रेलवे साइडिंग के पास कोयला परिवहन में लगे एक हाइवा पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना की जिम्मेदारी राहुल सिंह गिरोह ने सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ली है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में गिरोह ने दावा किया है कि कल्याणपुर चौक के पास राजधर रेलवे साइडिंग क्षेत्र में ट्रांसपोर्टिंग हाइवा पर की गई फायरिंग उसी की ओर से की गई है। गिरोह ने इस घटना के लिए मुन्ना अंसारी को जिम्मेदार ठहराया है। प्रेस विज्ञप्ति में यह भी…
Seraikela: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे क्षेत्र के युवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र के लिए यह दिन मील का पत्थर है। सरायकेला में उच्च स्तरीय मेडिकल कॉलेज का सपना अब साकार हो गया है। यह संस्थान न केवल गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्रदान करेगा, बल्कि समाज की सेवा के लिए सक्षम डॉक्टर भी तैयार करेगा। उन्होंने जानकारी दी कि झारखंड में वर्तमान में…
Ranchi: झारखंड के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का सर्वर अपग्रेडेशन आम जनता के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। विभाग के दावों के उलट, अपग्रेड के बाद राज्यभर में म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) की प्रक्रिया पूरी तरह ठप हो गई है। हालात यह हैं कि पिछले 45 दिनों से नया म्यूटेशन आवेदन दर्ज नहीं हो पा रहा है, जिससे जमीन की खरीद-बिक्री और जरूरी कानूनी कार्य अटक गए हैं। इससे आम लोगों के साथ-साथ सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। सर्वर अपग्रेड या सिस्टम डाउनग्रेड? जिसे तकनीकी सुधार बताया जा रहा था, वही अब सिस्टम की…
Ranchi: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेड़ो थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक ट्रक मालिक की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। एसीबी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एमवीआई रिपोर्ट भेजने के नाम पर सब-इंस्पेक्टर ने 50 हजार रुपये की मांग की। ट्रक मालिक रिश्वत नहीं देना चाहता था, लेकिन अभियुक्त द्वारा बार-बार फोन कर थाना बुलाने और पैसे की मांग से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का…
Ranchi : धनबाद रिंग रोड जमीन अधिग्रहण मुआवजा गड़बड़ी मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने गुरुवार देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए लोगों में भू-राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और कई बिचौलिए शामिल बताए जा रहे हैं। आरोप है कि धनबाद में रिंग रोड निर्माण के लिए रैयतों से अधिग्रहित की गई जमीन के मुआवजा भुगतान में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया। जानकारी…
Dhanbad : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पेसा कानून को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। संथाल परगना जाने के क्रम में गुरुवार को धनबाद के मैथन पहुंचे चंपाई सोरेन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेसा कानून लागू करने के नाम पर राज्य की गठबंधन सरकार ने आदिवासी समाज के साथ धोखा किया है। उनका आरोप है कि कानून लागू होने के बावजूद आदिवासियों को उनका वास्तविक अधिकार नहीं मिला, बल्कि उन्होंने अपनी परंपरागत व्यवस्था और हक का बड़ा हिस्सा खो दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा…
Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार द्वारा जारी पेसा नियमावली पर कड़ा ऐतराज जताया है। गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने लंबे समय से प्रतीक्षित पेसा नियमावली में जनजातीय समाज की रूढ़िवादी व्यवस्था पर सीधा प्रहार किया है। बाबूलाल मरांडी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार पेसा एक्ट 1996 की मूल भावना के अनुसार नियमावली पर पुनर्विचार नहीं करती है, तो भाजपा इस मुद्दे को “जनता की अदालत” में ले जाएगी और गांव-गांव जाकर लोगों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराएगी। उन्होंने कहा कि पेसा एक्ट 1996…