Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lokchetna
रांची, 3 फरवरी 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. अनिल महतो और उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह का कार्यकाल 18 जनवरी 2025 को समाप्त हो गया है। अब नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। सूत्रों के अनुसार, 5 फरवरी तक नए अध्यक्ष का नाम तय हो सकता है, और इसकी आधिकारिक अधिसूचना 4 फरवरी की रात को जारी की जाएगी। चयनित अधिकारी 5 फरवरी से अपना कार्यभार संभाल लेंगे, ताकि परीक्षा की तैयारियों में कोई बाधा न आए। 6 फरवरी को जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के एडमिट कार्ड JAC अध्यक्ष की…
नई दिल्ली, 1 फरवरी 2025: मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट 2025-26 में मिडिल क्लास और टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को बजट पेश करते हुए घोषणा की कि अब 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके अलावा, कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी बड़ी घोषणाएं की गई हैं। टैक्स स्लैब में बदलाव, मिडिल क्लास को राहत सरकार ने नए टैक्स रिजीम के तहत स्टैंडर्ड डिडक्शन ₹75,000 लागू किया है, जिससे टैक्सपेयर्स को अतिरिक्त लाभ मिलेगा। नया टैक्स स्लैब इस प्रकार होगा: आय…
रांची: रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित एकलव्य टावर में गुरुवार अहले सुबह चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने चार फ्लैट्स (406, 502, 507 और 304) के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। 10 लाख से अधिक के गहने और 5 लाख से ज्यादा की नकदी चोरी सोसाइटी से मिली जानकारी के अनुसार, तीन फ्लैट्स से 10 लाख से अधिक के जेवरात और 5 लाख से ज्यादा नकदी चोरी कर ली गई है। जिन फ्लैट्स में चोरी हुई, उनके मालिक अलग-अलग शहरों में गए हुए थे, जिससे चोरों को आसानी से वारदात को अंजाम देने…
रांची, 30 जनवरी 2025: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोराबादी स्थित बापू वाटिका में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्य के कई मंत्री, अधिकारी और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। भजनों में गूंजे बापू के विचार श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन प्रस्तुत किए गए। मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों ने इन भजनों का आनंद लिया और महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संबोधन श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा:”महात्मा गांधी आज हमारे बीच…
रांची, 30 जनवरी 2025: झारखंड सरकार ने राज्य में सादा पान मसाला पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गुटखा और नशीली दवाओं पर सख्त रुख स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में गुटखा और नशीली दवाओं की बढ़ती लत पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सादा पान मसाला के नाम पर गुटखा बेचा जा रहा है, जिससे युवा इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। इसे रोकने के लिए सरकार राज्यव्यापी अभियान चलाएगी। दवा दुकानों पर…
प्रयागराज, 28 जनवरी 2025: प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार देर रात हुए भगदड़ में 20 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए। मरने वालों में झारखंड के पलामू जिले की एक महिला भी शामिल है। गायत्री देवी की मौत, परिवार सदमे में मृतका की पहचान रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव निवासी गायत्री देवी (60) के रूप में हुई है। वह अपने पति अमरेश पांडेय और अन्य परिजनों के साथ महाकुंभ में शामिल होने गई थीं। दुखद संयोग यह है कि गायत्री देवी का बेटा सीआरपीएफ में तैनात है और हादसे के…
साहिबगंज, 28 जनवरी 2025: साहिबगंज जिले के तलबड़िया गांव से 5 साल पहले लापता हुआ सफियान मोमिन बांग्लादेश में मिला है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसमें सफियान बांग्लादेश की सड़कों पर भटकता दिख रहा है। वीडियो में वह मानसिक रूप से अस्वस्थ नजर आ रहा है। बांग्लादेश पुलिस के अधिकारी उसे साफ-सुथरा कर नए कपड़े पहनाते और भोजन कराते हुए दिख रहे हैं। परिवार ने छोड़ी थी उम्मीद, अब सरकार से गुहार सफियान के परिवार ने उसकी तलाश के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। हाल ही में एक रिश्तेदार ने जब…
रांची, 28 जनवरी 2025: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर Z+ सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने दावा किया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग समेत अन्य अपराधी गिरोहों से उन्हें लगातार हत्या की धमकियां मिल रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार से सुरक्षा का अभाव पप्पू यादव ने अपने पत्र में कहा कि राजनीतिक कारणों से केंद्र और बिहार सरकार उनकी सुरक्षा को नजरअंदाज कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 18वीं लोकसभा का सदस्य बनने के बाद से उन्हें और उनके परिवार को गंभीर खतरा है। गैंगस्टर मयंक सिंह की धमकी 7…
रांची, 25 जनवरी 2025: झारखंड के युवाओं को दुबई, कनाडा, जॉर्जिया, कजाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर ठगी की जा रही है। यह ठगों का एक बड़ा सिंडिकेट है, जो रांची, कोलकाता, दिल्ली और दुबई से संचालित हो रहा है। इस गिरोह ने अब तक दो दर्जन से अधिक युवाओं को फर्जी वीजा देकर ठगा है। फर्जी वीजा के साथ गिरफ्तारी रांची के हेसाग निवासी शांतनु राज थापा को जॉर्जिया एयरपोर्ट पर फर्जी वीजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने अपने दोस्तों अभिषेक क्षेत्री, रेमंड, और प्रशांतो नंदी को इस बारे में जानकारी दी, जो…
रांची, 25 जनवरी 2025: राष्ट्रीय मतदान दिवस के अवसर पर रांची जिला प्रशासन ने समाहरणालय ब्लॉक-ए के सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर उपायुक्त मंजुनाथ भंजत्री ने वरीय पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर मतदाता जागरूकता की प्रतिज्ञा ली। सम्मानित किए गए चुनावी योद्धा कार्यक्रम में लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने उनके समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि निष्पक्ष और व्यवस्थित चुनाव प्रक्रिया में उनकी भूमिका सराहनीय रही। मतदान: अधिकार और जिम्मेदारी कार्यक्रम में वक्ताओं…