Author: Lok Chetna

हजारीबाग : जिले में अड्डेबाजी और मनचले युवकों पर लगाम लगाने के लिए हजारीबाग पुलिस ने बीती रात विशेष अभियान चलाया। एसपी Aman Kumar के निर्देश पर जिलेभर में एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान 51 मनचले युवकों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। बाद में सभी को पीआर बॉन्ड पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार 6 और 7 मई की रात जिले के सभी डीएसपी और इंस्पेक्टर के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इसके लिए कुल 39 टीमों का गठन किया गया था, जिनमें 176 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। जिलेभर में…

Read More

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले में अवैध कोयला खनन का मामला एक बार फिर सामने आया है। बाघमारा थाना क्षेत्र की जमुनिया नदी और उसके आसपास कई स्थानों पर अवैध कोयला खनन किए जाने की शिकायत मिल रही थी। लगातार हो रही खुदाई से जमुनिया नदी के अस्तित्व और पर्यावरण पर खतरा बढ़ने लगा है। जमुनिया नदी और जंगल को बचाने की मांग को लेकर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता Jagat Mahto ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसके बाद प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन सक्रिय हुआ। संयुक्त टीम ने चलाया छापेमारी अभियान गुप्त सूचना के आधार पर माटीगढ़ा डैम कॉलोनी स्थित…

Read More

चतरा : झारखंड के चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान जोरी खुर्द गांव निवासी कैलाश साहू की 52 वर्षीय पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है। पूजा के लिए फूल तोड़कर लौट रही थीं महिला जानकारी के अनुसार, अंजू देवी रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। वह पूजा के लिए फूल तोड़कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने…

Read More

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में चर्चित दिलीप दास हत्याकांड को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। मंत्री ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि भी सौंपी। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री ने बताया कि यह आर्थिक सहायता तत्काल राहत के तौर…

Read More

रांची : झारखंड में खनन और क्रशर उद्योग पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। हाईकोर्ट के हालिया आदेश के बाद राज्य के करीब 70 प्रतिशत माइंस और क्रशर यूनिट्स पर बंदी का खतरा मंडरा रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद पूरे खनन उद्योग में चिंता का माहौल है। यह स्थिति जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आई। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि वर्ष 2015 में गठित एनओसी विशेषज्ञ कमेटी को वास्तविक विशेषज्ञ समिति नहीं माना जा सकता, क्योंकि उसमें विषय विशेषज्ञ शामिल नहीं थे। 2015 की गजट को कोर्ट ने नहीं दी…

Read More

रांची : झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने तकनीकी और विशेष योग्यता वाले स्नातक पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत कुल 611 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में तकनीकी और विशेष योग्यता वाले पदों को भरा जाएगा। आयोग ने इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 1 जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी…

Read More

रांची : हावड़ा-हटिया क्रियायोगा एक्सप्रेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवक चलती ट्रेन में अवैध देशी पिस्तौल लहराकर यात्रियों को धमकाने लगे। आरपीएफ की तत्परता से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से एक देशी पिस्तौल और 7.65 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। रेल सुरक्षा बल रांची मंडल के कमांडेंट Pawan Kumar के निर्देश पर ट्रेनों और रेलवे परिसरों में लगातार सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुरुवार को ट्रेन संख्या 18615 हावड़ा-हटिया क्रियायोगा एक्सप्रेस में चांडिल से हटिया तक आरपीएफ की एस्कॉर्टिंग ड्यूटी चल…

Read More

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की है। कपाली ओपी क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 82.80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 16 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी जिले की एसपी Nidhi Dwivedi ने बताया कि 6 मई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कपाली ओपी क्षेत्र के बंधुगोड़ा स्थित…

Read More

रांची : झारखंड में दूसरे राज्यों से आकर चिकित्सा सेवा देने वाले डॉक्टरों को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने झारखंड स्टेट मेडिकल काउंसिल रूल 2023 में संशोधन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे जल्द ही राज्य सरकार को भेजा जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी Chhavi Ranjan की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक अपर मुख्य सचिव Ajay Kumar के मार्गदर्शन में हुई, जिसमें नियमों में बदलाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए…

Read More

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन छिनतई मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दो छिनतई करने वाले युवक और एक ज्वेलरी दुकानदार शामिल है। पुलिस के अनुसार, लूटी गई सोने की चेन को खरीदकर दुकानदार ने उसे पिघला दिया था। पुलिस ने आरोपितों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी, नकद रुपये और चेन को गलाकर बनाई गई सोने की अंगूठियां बरामद की हैं। सुबह घर के पास हुई थी छिनतई सिटी एसपी Lalit Meena ने बताया…

Read More