Author: Lok Chetna

लातेहार : झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व के गारू रेंज में तैनात ट्रैकर गार्ड लल्लू उरांव की करंट लगने से मौत हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि वन विभाग के एक फॉरेस्ट गार्ड के कहने पर लल्लू उरांव को बिजली का तार ठीक करने के लिए पेड़ पर चढ़ाया गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बिना सूचना शव अस्पताल…

Read More

गढ़वा : आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए झारखंड के गढ़वा जिला प्रशासन ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। इसी को लेकर उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जॉइंट इनफोर्समेंट टीम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसी ने स्पष्ट कहा कि किसानों के हक पर डाका डालने वाले जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर गठित प्रवर्तन दलों को पूरी तरह सक्रिय रहने का निर्देश दिया। खाद…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सोपोडेरा स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर से नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ स्थानीय लोग स्कूल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर स्कूल परिसर के अंदर पड़े शव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि शव एक किशोरी का है। इसके बाद तुरंत परसुडीह थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई।…

Read More

रांची : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर चल रहे भाषा विवाद पर राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने जेटेट नियमावली में शामिल जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की समीक्षा के लिए पांच मंत्रियों की उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी है। कैबिनेट से जेटेट नियमावली को मंजूरी मिलने के बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। गठित समिति विभिन्न जिलों में निर्धारित जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की समीक्षा करेगी और अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। समिति यह तय करेगी कि किन भाषाओं को नियमावली में शामिल रखा…

Read More

रांची : झारखंड का मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने 9 मई को राज्य के कई जिलों में खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। रांची, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी और बोकारो में ओलावृष्टि के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में वज्रपात होने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। कई जिलों में येलो…

Read More

रांची : झारखंड में खेलों के विकास को लेकर महत्वपूर्ण पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में खेलों के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों में झारखंड के खिलाड़ियों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और राज्य की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने पर भी…

Read More

रांची : राजधानी रांची के सभी निजी स्कूलों के प्रिंसिपल के लिए जिला प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए शनिवार को एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैठक का आयोजन रांची विश्वविद्यालय स्थित आर्यभट्ट सभागार में सुबह 11:30 बजे से किया जाएगा। वहीं सुबह 11:00 बजे से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। सभी निजी स्कूलों की उपस्थिति अनिवार्य प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रांची जिले के…

Read More

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी के नाम पर मुख्यमंत्री पद के लिए मुहर लग गई है। पार्टी की अहम बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति से सहमति बनी, जिसके बाद भाजपा ने आधिकारिक तौर पर उन्हें विधायक दल का नेता घोषित कर दिया। सुवेंदु अधिकारी शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा की ओर से आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। उनके साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जिनमें सुनील बंसल,…

Read More

रांची : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान से शुक्रवार को एक बेहद दुखद मामला सामने आया। अस्पताल के मनोरोग विभाग में भर्ती एक युवक की फंदे से लटकती हुई लाश मिलने से पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान विवेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहा था। इसी समस्या के इलाज के लिए उसे रिम्स के मनोरोग विभाग में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। गमछे…

Read More

रामगढ़ : झारखंड में लगातार गहराते बिजली और पेयजल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को रामगढ़ में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एनएच छत्तरमाण्डू से उपायुक्त कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकाला और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता हाथों में घड़ा और तख्तियां लेकर पहुंचे। समाहरणालय गेट के सामने घड़ा फोड़कर भाजपा ने सरकार के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। पैदल मार्च में दिखा भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश भाजपा का आक्रोश मार्च एनएच छत्तरमाण्डू से शुरू हुआ। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता पैदल मार्च करते हुए कोर्ट…

Read More