Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- ठाकुरगांव ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: पत्नी और दो बच्चों की हत्या के दोषी पति समेत चार को उम्रकैद
- झारखंड ट्रेजरी घोटाले पर भाजपा का बड़ा आरोप: ’10 हजार करोड़ का हिसाब नहीं, सरकार बचा रही चहेते अफसर’
- झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: भ्रष्टाचार मामलों में फंसे दो प्रशासनिक अधिकारियों को मिली राहत, कार्रवाई वापस
- NEET विवाद पर राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान, बोले- छात्रों के लिए असली चुनौती परीक्षा नहीं, AI है
- तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन
- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- छात्रों के खिलाफ पूरा सिस्टम जानलेवा, बिहार फायरिंग पर उठाए सवाल
- लोहरदगा को मिला राष्ट्रीय सम्मान, आरोग्य फाउंडेशन के सम्मेलन में स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यों की सराहना
- सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति पर बड़ा फैसला, अब हर साल अनिवार्य होगी DPC बैठक
Author: Lok Chetna
साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिले के उधवा चौक स्थित तालाबवाली मस्जिद के पास रविवार सुबह भारी हंगामा हो गया। रातभर हुई तेज बारिश के बाद कई घरों और धार्मिक स्थलों में पानी घुस गया, जिससे नाराज स्थानीय लोगों ने उधवा-राजमहल फोरलेन सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों ने बांस-बल्ला लगाकर सड़क को बाधित कर दिया और प्रशासन से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी-तूफान के साथ हुई तेज बारिश जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात…
रांची : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में शनिवार देर शाम अचानक तेज हवा, गर्जन और बारिश शुरू हो गई। दिनभर उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शाम होते-होते राहत मिली। बारिश के बाद कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने राज्यभर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 10 से 15 मई तक झारखंड के विभिन्न जिलों में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने…
जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा जिले में साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करते थे। शनिवार को जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में शंभू कुमार सिंह ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव में साइबर ठगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस निरीक्षक वैभव सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी…
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बाजार में पहुंचने से पहले ही पकड़ ली। विभाग ने नगड़ी, रातू और धुर्वा थाना क्षेत्र में एक साथ छापेमारी कर करीब 1000 पेटी अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि रांची में बड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब की सप्लाई की तैयारी चल रही है। सूचना के आधार पर विभाग ने विशेष टीम गठित कर तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ…
कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले में पानी और बिजली की लगातार हो रही समस्या को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गांधी चौक से जिला उपायुक्त कार्यालय तक घड़ा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पूरा इलाका नारों से गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने “हेमंत सोरेन हाय-हाय”, “पानी दो, बिजली दो, नहीं तो गद्दी छोड़ दो” और “जो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है” जैसे नारे लगाए। बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन को देखने के लिए भी जुटे रहे। डीसी कार्यालय के…
पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सदर प्रखंड के लखीनारायणपुर गांव में देर रात सियारों के झुंड ने एक घर में घुसकर दो मासूम बच्चियों पर हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में ढाई माह की बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, लखीनारायणपुर गांव निवासी समीरुल शेख के घर में देर रात सियारों का झुंड घुस आया। इसी दौरान सियार ढाई माह की मासूम आफीफा खातून को उठाकर ले गए, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं घर में मौजूद चार…
रांची : झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। चक्रधरपुर मंडल, बिलासपुर मंडल और मुरी स्टेशन पर चल रहे विकास एवं रखरखाव कार्यों के कारण रेलवे ने मेगा और पावर ब्लॉक लिया है। इसके चलते 9 मई से नवंबर तक अलग-अलग तारीखों में करीब 27 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से बाधित होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक और सिग्नल से जुड़े कार्य, बिलासपुर मंडल में निर्माण और मेंटेनेंस कार्य तथा मुरी स्टेशन पर ट्रैफिक पावर ब्लॉक के तहत विकास कार्य किए…
कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र स्थित नंदूडीह गांव में शुक्रवार देर रात वज्रपात की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तेज बारिश और गरज-चमक के बीच हुए इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसार, देर रात इलाके में तेज बारिश के साथ बिजली कड़क रही थी। इसी दौरान नंदूडीह गांव निवासी प्रदीप यादव के घर में उनकी पत्नी सरस्वती देवी, 15 वर्षीय दिव्यांग बेटा अंकित कुमार और बुआ मुंद्रिका देवी कमरे में खिड़की के पास बैठे थे। तभी अचानक तेज वज्रपात…
रांची : बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल की है। छात्रों ने इस्तेमाल की जा चुकी प्लास्टिक बोतलों को रिसाइकिल कर इको-फ्रेंडली डस्टबिन तैयार किए हैं। इस पहल की कैंपस में काफी सराहना हो रही है। छात्रों ने बताया कि परिसर में बढ़ते प्लास्टिक कचरे को देखकर उनके मन में यह विचार आया कि क्यों न बेकार पड़ी प्लास्टिक बोतलों को किसी उपयोगी चीज में बदला जाए। इसके बाद छात्रों ने कैंपस से इस्तेमाल की गई प्लास्टिक बोतलों को इकट्ठा किया और उन्हें काट-छांट कर मजबूत और उपयोगी…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब राज्य में पहली बार भाजपा सरकार के गठन के बाद भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सुवेंदु अधिकारी ने बांग्ला भाषा में ईश्वर के नाम पर शपथ ली, जिसके बाद पूरा माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण हो गया। समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही कोलकाता में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए…