Author: Lok Chetna

जामताड़ा : जामताड़ा समेत पूरे झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने सभी जिलों के उपायुक्तों को जनहित में तुरंत जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करे। सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था के निर्देश विधानसभा अध्यक्ष ने विशेष रूप से निर्देश दिया है कि सभी सार्वजनिक स्थानों, सरकारी कार्यालयों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा…

Read More

पलामू : पलामू जिले के हैदरनगर बस स्टैंड के पास सोमवार अहले सुबह अचानक लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तीन दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। इस अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और बस स्टैंड इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। टायर दुकान और गैरेज जलकर राख…

Read More

पति पत्नी और वो दो सिनेमाघरों में दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रही है। 15 मई 2026 को रिलीज हुई इस कॉमेडी फिल्म ने अब अपने 10 दिन पूरे कर लिए हैं। शुरुआती दिनों में फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में पहुंचते ही इसकी कमाई में फिर तेजी देखने को मिल रही है। दिलचस्प बात यह है कि नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल रही है। दूसरे रविवार को बढ़ी कमाई निर्देशक मुदस्सर अजीज की इस फिल्म ने दूसरे रविवार को शानदार प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के…

Read More

रांची : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव की आशंका को देखते हुए अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। गर्मी से जुड़ी बीमारियों और हीट स्ट्रोक के मरीजों के इलाज के लिए रिम्स में पहले से तैयारी शुरू कर दी गई है, ताकि अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने पर किसी तरह की परेशानी न हो। अस्पताल प्रशासन की ओर से गर्मी से प्रभावित मरीजों के लिए अलग व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही जरूरी दवाइयों और मेडिकल संसाधनों का स्टॉक भी बढ़ाया जा रहा है। हीट स्ट्रोक मरीजों के…

Read More

भैरवी नदी किनारे अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई रामगढ़ : रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र स्थित कामता टोला कोलहवा घुटवा में भैरवी नदी किनारे चल रहे अवैध महुआ शराब कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार सुबह हुई छापेमारी में भारी मात्रा में महुआ शराब, जावा महुआ और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक कारोबारी को गिरफ्तार किया, जबकि चार अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। एसपी को मिली थी गुप्त सूचना एसडीपीओ आलोक रंजन ने बताया कि रामगढ़ एसपी को सूचना मिली थी कि…

Read More

बकरीद को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज चतरा : चतरा में ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी को लेकर डीसी कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसी रवि आनंद ने की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, यातायात व्यवस्था और अन्य जरूरी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। डीसी ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और शांति का पर्व है। ऐसे में सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं…

Read More

रांची में बच्ची के लापता होने से चिंता का माहौल रांची से एक छोटी बच्ची अदिति के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्ची के गायब होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है और आम लोगों से सहयोग की अपील की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची पुलिस ने बच्ची के बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल है और परिवार के लोग बच्ची की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कोकर…

Read More

भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत देने की पहल साहिबगंज में बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। मुख्यमंत्री के आदेश के कुछ ही घंटों के भीतर जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से प्याऊ केंद्र स्थापित किए गए हैं। रविवार से जिले के कई इलाकों में इन केंद्रों पर शुद्ध और ठंडे पेयजल की व्यवस्था शुरू कर दी गई। भीषण गर्मी को देखते हुए यह पहल खास तौर पर राहगीरों, आम नागरिकों और ग्रामीण…

Read More

रांची : रांची सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अस्पताल के पैनल रूम के जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्य के लिए 29 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। लंबे समय से पैनल रूम के नवीनीकरण की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्य शुरू होने की संभावना है। पुराने ढांचे को मिलेगा नया स्वरूप जानकारी के अनुसार पैनल रूम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उसके नवीनीकरण का निर्णय लिया गया है। मरम्मत कार्य पूरा होने…

Read More

गिरिडीह : गिरिडीह के मोहनपुर स्थित केंद्रीय कारा में शनिवार देर रात प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की। कार्रवाई जिलाधिकारी रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में की गई। करीब दो घंटे तक चली इस छापेमारी में लगभग 45 अधिकारी और डेढ़ सौ से अधिक पुलिस जवान शामिल रहे। तलाशी अभियान के दौरान पुरुष बंदियों के पांचों ब्लॉक के 20 वार्डों के साथ महिला वार्ड की भी गहन जांच की गई। अलग-अलग टीम बनाकर हुई तलाशी जानकारी के अनुसार रात करीब 10:45 बजे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों की टीम केंद्रीय कारा…

Read More