Author: Lok Chetna

गुमला : करीब 25 वर्षों से पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात अपराधी रामदेव उरांव ने आखिरकार आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। लंबे समय से फरार चल रहे रामदेव उरांव के सरेंडर को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, रंगदारी, गोलीबारी और आगजनी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रामदेव उरांव की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। बताया जाता है कि उसके खिलाफ विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और वह वर्षों से कानून की पकड़ से बाहर…

Read More

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत दस्तावेजों में सुधार कराने और आवेदन संबंधी जानकारी लेने के लिए शुक्रवार को जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति ऐसी हो गई कि कार्यालय के मुख्य गेट से लेकर बाहर सड़क तक महिलाओं की लंबी कतार लग गई। तेज धूप और गर्मी के बावजूद महिलाएं घंटों अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। बीडीओ ने महिलाओं से ली जानकारी इसी दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश कार्यालय पहुंचे। सड़क तक लगी लंबी कतार और भीड़ को देखकर उन्होंने महिलाओं से बातचीत की और उनके आने का…

Read More

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ौदा घाट नदी तट से शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नदी किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बागबेड़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की नहीं हो सकी पहचान पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 17 से 18 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। काफी प्रयास के बावजूद अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के…

Read More

रांची : राजधानी रांची में शनिवार सुबह खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कई विमानों की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी, जिसके बाद विभिन्न उड़ानों को कोलकाता एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की फ्लाइट भी हुई डायवर्ट खराब मौसम का असर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की यात्रा पर भी पड़ा। उनकी फ्लाइट निर्धारित समय पर रांची एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। इसके बाद विमान को कोलकाता की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाइट…

Read More

गिरिडीह : जिले के गावां थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। थाना प्रभारी का सरकारी वाहन नदी के बीच फंस गया, जिसके बाद उसे बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी। घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चेरवा गांव जाने के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी किसी कार्य से चेरवा गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनका सरकारी वाहन नदी के रास्ते उतार दिया गया। बताया जा रहा…

Read More

गुमला : जिले के सदर थाना क्षेत्र के सतपारा घटा गांव में शनिवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोरी का शव आम के पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सतपारा घटा निवासी एवं वार्ड पार्षद विजयपाल भगत की पुत्री सुशांति कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सुबह घर से निकली थी किशोरी परिजनों के अनुसार, सुशांति कुमारी आठवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया गया कि वह अपनी मां सुहानी भगत के साथ डूमरडीह जिलिंगा जतरा…

Read More

जामताड़ा : जिले के करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत शेखपुरा गांव के समीप शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। चित्रा से जामताड़ा की ओर आ रही एक मारुति ब्रेजा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि वाहन में सवार तीनों लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। तकनीकी खराबी के बाद उठने लगा धुआं जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे ब्रेजा कार चित्रा से जामताड़ा की ओर जा रही थी। जब वाहन शेखपुरा गांव के पास पहुंचा,…

Read More

जामताड़ा : जिले के फतेहपुर प्रखंड में शुक्रवार शाम अपराधियों ने एक ज्वेलर्स कारोबारी को निशाना बनाते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। फतेहपुर बाजार स्थित बर्मा ज्वेलर्स के संचालक अमरजीत बर्मा दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर बस स्टैंड के पास बजरंगबली मंदिर के समीप दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, अमरजीत बर्मा रोज की तरह रात करीब आठ बजे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। जैसे ही वे बस स्टैंड के पास पहुंचे,…

Read More

रांची : साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से झारखंड में मौसम ने आखिरकार करवट ले ली है। शुक्रवार सुबह से ही राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने लगीं और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद विभिन्न जिलों में बारिश शुरू हो गई, जिससे भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। शनिवार सुबह राजधानी रांची में मौसम ने एक बार फिर अचानक रुख बदला। आसमान में घने काले बादल छा गए और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद मौसम पूरी तरह खुशनुमा हो गया और लोगों ने राहत की…

Read More

लातेहार में बिजली व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने और लंबित योजनाओं को तेज गति से पूरा करने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने साफ निर्देश दिए कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर और फॉल्ट सुधार की समीक्षा बैठक के दौरान जिले में बिजली आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, ट्रांसफार्मर की उपलब्धता, लाइन फॉल्ट की समस्या और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की विस्तार से समीक्षा…

Read More