गोड्डा: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर गंभीर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है कि मधुपुर में चुनाव परिणाम आने के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा समर्थकों को निशाना बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि झामुमो कार्यकर्ताओं ने मधुपुर के मदनकट्टा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता संजय गुप्ता के घर पर हमला किया।
भाजपा नेताओं का बयान:
मधुपुर के भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो के नवनिर्वाचित विधायक हफीजुल हसन के समर्थकों ने यह हिंसा की। भाजपा कार्यकर्ता के घर पर झंडे तोड़ने और हंगामा करने की घटना को लेकर उन्होंने कहा, “यह सत्ता के बल का दुरुपयोग है।”
पुलिस का बयान:
घटना के बाद करौ थाना प्रभारी अमर कुमार ने बताया कि तनाव के चलते थोड़ी देर के लिए माहौल खराब हुआ और सड़क जाम की स्थिति बनी। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत किया और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया।
इसे भी पढ़ें
28 नवंबर को CM पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, मोरहाबादी मैदान में होगा कार्यक्रम