Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अवैध खनन वाहन नीलामी मामले में हाईकोर्ट सख्त, झारखंड सरकार से मांगा जवाब

    May 13, 2026

    रांची में मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा शुरू, अब घर के पास ही मिलेगा पासपोर्ट आवेदन की सुविधा

    May 13, 2026

    चतरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना अनुमति वन भूमि से कोयला ढुलाई पर रोक, चार जगह सड़क काटी

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अवैध खनन वाहन नीलामी मामले में हाईकोर्ट सख्त, झारखंड सरकार से मांगा जवाब
    • रांची में मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा शुरू, अब घर के पास ही मिलेगा पासपोर्ट आवेदन की सुविधा
    • चतरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना अनुमति वन भूमि से कोयला ढुलाई पर रोक, चार जगह सड़क काटी
    • लखनऊ में अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
    • चाईबासा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, पांच भट्ठियां ध्वस्त, चार हजार लीटर जावा महुआ नष्ट
    • गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल सिंह का निधन, झारखंड में शोक की लहर
    • रांची में राजद प्रवक्ता का बयान: प्रधानमंत्री के बयानों से आर्थिक संकट की आशंका, केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
    • पाकुड़ में बेटे ने की पिता की हत्या: शराब के नशे में हसुआ से हमला, आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » केंद्र ने झारखंड को पांच साल में ढाई लाख करोड़ दिए और हेमंत सरकार लूट-भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बनाने में व्यस्त रही : गौरव वल्लभ
    Jharkhand

    केंद्र ने झारखंड को पांच साल में ढाई लाख करोड़ दिए और हेमंत सरकार लूट-भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बनाने में व्यस्त रही : गौरव वल्लभ

    LokchetnaBy LokchetnaNovember 2, 2024No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने शनिवार को रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जोरदार जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड को पिछले पांच साल में ढाई लाख करोड़ रुपए दिए हैं, लेकिन यहां की सरकार ने इस राशि का उपयोग करने के बजाय लूट और भ्रष्टाचार के कीर्तिमान कायम कर दिए।

    गौरव वल्लभ ने झारखंड को केंद्र से मिलने वाली राशि का ब्योरा पेश करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों का आंकड़ा कहता है कि राज्य को कुल राजस्व का 55 प्रतिशत हिस्सा केंद्र से प्राप्त होता है। केंद्र में 2014 में जबसे भाजपा की सरकार बनी है, तबसे अब तक इस राज्य को कुल साढ़े चार लाख करोड़ दिए गए हैं। इसके अलावा केंद्र ने राज्य में रेलवे नेटवर्क के विस्तार 37 हजार 972 करोड़ रुपए और सड़कों पर 17 हजार करोड़ रुपए अलग से खर्च किए हैं।

    इसी तरह ट्राइबल्स अफेयर्स मिनिस्ट्री ने झारखंड में आदिवासियों के उत्थान और कल्याण के लिए 917 करोड़ और ट्राइबल्स सब प्लान के लिए अलग से 760 करोड़ रुपए दिए। जीएसटी कंपनसेशन ग्रांट के तौर पर भी झारखंड को 10 हजार करोड़ दिए गए हैं।

    गौरव वल्लभ ने कहा कि केंद्र की सरकार विकास की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखकर राज्य को लगातार फंड दे रही है, लेकिन झारखंड की सरकार राशि खर्च करने के बजाय लूट-भ्रष्टाचार की योजनाएं बनाने में व्यस्त रही। वित्तीय वर्ष 24-25 में केंद्र ने इसे 57 हजार 301 करोड़ रुपए दिए। हेमंत सोरेन बताएं कि केंद्र से मिली राशि क्यों खर्च नहीं की?

    भाजपा नेता ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत झारखंड को 11 हजार करोड़ दिए। इनमें से मात्र पौने छह हजार करोड़ यानी 50 प्रतिशत राशि ही खर्च की गई। समग्र शिक्षा अभियान में राज्य को साढ़े चार हजार करोड़ रुपए मिले और ये लोग मात्र सवा दो हजार करोड़ खर्च किए। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में 86 करोड़ रुपए दिए गए और इसमें से मात्र 48 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इसकी वजह यह है कि झारखंड की सरकार को जब जमीन पर योजनाएं बनानी और धरातल पर उतारनी थी, तब वह भ्रष्टाचार की योजना बनाने में व्यस्त रही।

    गौरव वल्लभ ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि इसके नेता पूरे पांच साल इस काम में लगे रहे कि कैसे सेना की जमीनों पर कब्जा किया जाए, कैसे अपने परिवार को भूमि आवंटित की जाए और कैसे राज्य के बिजली बोर्ड के 100 करोड़ रुपए कलकत्ता की निजी कंपनी के खाते में डाल दिए जाएं।

    उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने हर राज्य में टूरिज्म सर्किट के लिए एक हजार करोड़ की स्पेशल ग्रांट देने की योजना लागू की। देश की सभी राज्यों की सरकारों ने योजना बनाकर इस ग्रांट की राशि का उपयोग किया, लेकिन झारखंड की सरकार ने केंद्र को योजना का प्रस्ताव तक नहीं भेजा। यह इकलौता ऐसा राज्य हैं, जहां भ्रष्टाचार के मामले में एक डीसी, एक चीफ इंजीनियर, एक मंत्री और मंत्री के पीए जेल में हैं।

    गौरव वल्लभ ने कहा कि आज झारखंड का हर व्यक्ति हेमंत सोरेन ले हिसाब मांग रहा है कि वे केंद्र से मिली राशि क्यों खर्च नहीं कर पाए। उन्होंने दावा किया कि 23 नवंबर को इस सरकार की विदाई तय है।

    इसे भी पढ़ें

    असम में लाखों आदिवासियों की पहचान मिटाने वाली भाजपा झारखंड में ढोंग कर रही है : हेमंत सोरेन

    BJP Gourav Vallabh Jharkhand Latest News Jharkhand News Jharkhand Politics Ranchi News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    अवैध खनन वाहन नीलामी मामले में हाईकोर्ट सख्त, झारखंड सरकार से मांगा जवाब

    May 13, 2026

    रांची में मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा शुरू, अब घर के पास ही मिलेगा पासपोर्ट आवेदन की सुविधा

    May 13, 2026

    चतरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना अनुमति वन भूमि से कोयला ढुलाई पर रोक, चार जगह सड़क काटी

    May 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026231

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026158

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025146
    Don't Miss
    Lead News

    अवैध खनन वाहन नीलामी मामले में हाईकोर्ट सख्त, झारखंड सरकार से मांगा जवाब

    By Lok ChetnaMay 13, 2026132

    रांची: झारखंड में अवैध खनन से जुड़े वाहनों की नीलामी मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने…

    रांची में मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा शुरू, अब घर के पास ही मिलेगा पासपोर्ट आवेदन की सुविधा

    May 13, 2026

    चतरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना अनुमति वन भूमि से कोयला ढुलाई पर रोक, चार जगह सड़क काटी

    May 13, 2026

    लखनऊ में अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    अवैध खनन वाहन नीलामी मामले में हाईकोर्ट सख्त, झारखंड सरकार से मांगा जवाब

    May 13, 2026

    रांची में मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा शुरू, अब घर के पास ही मिलेगा पासपोर्ट आवेदन की सुविधा

    May 13, 2026

    चतरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना अनुमति वन भूमि से कोयला ढुलाई पर रोक, चार जगह सड़क काटी

    May 13, 2026

    लखनऊ में अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

    May 13, 2026
    Bihar

    बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और 16 IPS अधिकारियों का तबादला, अहम विभागों में नई जिम्मेदारी

    May 11, 2026

    बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज: 7 मई को गांधी मैदान में मंत्रियों का शपथग्रहण संभव

    May 5, 2026

    BPSC परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव: अब हर सवाल में 5 विकल्प, ‘E’ चुनना होगा अनिवार्य, नहीं करने पर निगेटिव मार्किंग

    May 1, 2026

    बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, अटेंडेंस के आधार पर मिलेगा वेतन

    April 27, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.