Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में प्रारूप मतदाता सूची जारी, 4 सितंबर तक करें नाम की जांच और दावा-आपत्ति दर्ज

    August 6, 2026

    आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- के. राजू

    August 6, 2026

    लाइसेंस मिलने के 7 महीने बाद भी शुरू नहीं हुई किडनी ट्रांसप्लांट सेवा, 27 मरीज इंतजार में

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में प्रारूप मतदाता सूची जारी, 4 सितंबर तक करें नाम की जांच और दावा-आपत्ति दर्ज
    • आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- के. राजू
    • लाइसेंस मिलने के 7 महीने बाद भी शुरू नहीं हुई किडनी ट्रांसप्लांट सेवा, 27 मरीज इंतजार में
    • CID ने 5 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, लखनऊ से TPL कर्मचारी भी दबोचा, कुल गिरफ्तारी 19 पहुंची
    • JPSC मुद्दे पर आजसू विधायक तिवारी महतो का ‘रेट चार्ट’ प्रदर्शन, CBI जांच और CM के इस्तीफे की मांग
    • JPSC मुद्दे पर विधानसभा के बाहर एनडीए का प्रदर्शन, CBI जांच की मांग
    • Ranchi News: नगर निगम कर्मचारियों के दुर्व्यवहार पर मेयर सख्त, शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई
    • JPSC-JSSC Protest: CM आवास पर वार्ता से छात्रों का इनकार, बोले- हेमंत सोरेन धरनास्थल पर आकर करें खुली बातचीत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » रांची में प्रारूप मतदाता सूची जारी, 4 सितंबर तक करें नाम की जांच और दावा-आपत्ति दर्ज
    Lead News

    रांची में प्रारूप मतदाता सूची जारी, 4 सितंबर तक करें नाम की जांच और दावा-आपत्ति दर्ज

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaAugust 6, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: रांची जिले में प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अब मतदाता 4 सितंबर तक मतदाता सूची में अपने नाम और विवरण की जांच कर दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार और जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है।

    मतदाता अपने-अपने बूथ पर जाकर सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम, पता तथा अन्य विवरण जांच सकते हैं। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो वह निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन कर अपना नाम जुड़वा सकता है।

    18 वर्ष पूरे करने वाले युवा करा सकते हैं पंजीकरण

    निर्वाचन विभाग के अनुसार, 1 अक्टूबर तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा नए मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रपत्र-6 भरकर आवेदन जमा करना होगा।

    नाम, पता या बूथ में गलती होने पर करें सुधार

    यदि किसी मतदाता का नाम परिवार के अन्य सदस्यों से अलग मतदान केंद्र पर दर्ज हो गया है या नाम, पता अथवा अन्य विवरण में त्रुटि है, तो प्रपत्र-8 के माध्यम से सुधार या मतदान केंद्र परिवर्तन के लिए आवेदन किया जा सकता है।

    वहीं, मृत, स्थानांतरित या अन्य कारणों से अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 के तहत आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

    ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध

    निर्वाचन विभाग ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किए जा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन संबंधित बीएलओ, एईआरओ, ईआरओ कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय, रांची में जमा किए जा सकते हैं।

    इसके अलावा, भारत निर्वाचन आयोग के वोटर्स पोर्टल और वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से भी घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।

    जिला प्रशासन की अपील

    जिला प्रशासन और उपायुक्त ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य विवरण अवश्य जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो या नाम दर्ज नहीं हो, तो 4 सितंबर से पहले आवश्यक दावा या आपत्ति दर्ज कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

    BLO election commission Electoral Roll Form 6 Form 7 Form 8 Jharkhand News Jharkhand Voter List Ranchi Election News Ranchi News Voter Helpline App Voter List Ranchi Voter Registration मतदाता सूची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- के. राजू

    August 6, 2026

    लाइसेंस मिलने के 7 महीने बाद भी शुरू नहीं हुई किडनी ट्रांसप्लांट सेवा, 27 मरीज इंतजार में

    August 6, 2026

    CID ने 5 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, लखनऊ से TPL कर्मचारी भी दबोचा, कुल गिरफ्तारी 19 पहुंची

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    रांची में प्रारूप मतदाता सूची जारी, 4 सितंबर तक करें नाम की जांच और दावा-आपत्ति दर्ज

    By Lok ChetnaAugust 6, 20260

    रांची: रांची जिले में प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अब मतदाता…

    आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- के. राजू

    August 6, 2026

    लाइसेंस मिलने के 7 महीने बाद भी शुरू नहीं हुई किडनी ट्रांसप्लांट सेवा, 27 मरीज इंतजार में

    August 6, 2026

    CID ने 5 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, लखनऊ से TPL कर्मचारी भी दबोचा, कुल गिरफ्तारी 19 पहुंची

    August 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    रांची में प्रारूप मतदाता सूची जारी, 4 सितंबर तक करें नाम की जांच और दावा-आपत्ति दर्ज

    August 6, 2026

    आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- के. राजू

    August 6, 2026

    लाइसेंस मिलने के 7 महीने बाद भी शुरू नहीं हुई किडनी ट्रांसप्लांट सेवा, 27 मरीज इंतजार में

    August 6, 2026

    CID ने 5 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, लखनऊ से TPL कर्मचारी भी दबोचा, कुल गिरफ्तारी 19 पहुंची

    August 6, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.