Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    RIMS में हीमोफीलिया-थैलेसीमिया की जीवनरक्षक दवाओं का संकट, मरीजों के इलाज पर मंडराया खतरा

    August 5, 2026

    बोकारो में ट्रिपल मर्डर: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने कुल्हाड़ी से दंपति और बहू की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026

    छात्रों के अनशन पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जांच तेज, जल्द निकलेगा ठोस समाधान

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • RIMS में हीमोफीलिया-थैलेसीमिया की जीवनरक्षक दवाओं का संकट, मरीजों के इलाज पर मंडराया खतरा
    • बोकारो में ट्रिपल मर्डर: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने कुल्हाड़ी से दंपति और बहू की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    • छात्रों के अनशन पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जांच तेज, जल्द निकलेगा ठोस समाधान
    • झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से, सर्वदलीय बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने की सुचारू संचालन की अपील
    • आदिवासी महोत्सव 2026: मोरहाबादी मैदान पहुंचीं एसीएस वंदना दादेल, तैयारियों का लिया जायजा
    • झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्ड होंगे रद्द, 25 अगस्त तक कार्रवाई के निर्देश
    • बोकारो में ट्रिपल मर्डर: कुल्हाड़ी से एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, आरोपी हिरासत में
    • झारखंड लॉ ऑफिसर नियमावली-2026 को हाईकोर्ट में चुनौती, 18 अगस्त को होगी अहम सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » बोकारो में ट्रिपल मर्डर: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने कुल्हाड़ी से दंपति और बहू की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    Bokaro

    बोकारो में ट्रिपल मर्डर: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने कुल्हाड़ी से दंपति और बहू की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaAugust 5, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। नावाडीह थाना क्षेत्र के कुकुरलिलवा गांव में कथित तौर पर मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर पड़ोस में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

    खेत जाने के दौरान किया हमला

    पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब जानकी महतो सुबह अपने खेत जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं।

    पति को बचाने पहुंचीं उनकी पत्नी सुगिया देवी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचीं जानकी महतो की बहू गौरी देवी (45) पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

    आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

    बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में मृतकों और आरोपी के बीच किसी प्रकार की निजी रंजिश सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस को बताया कि दोनों परिवारों के बीच पहले कोई विवाद नहीं था।

    पहले भी कर चुका है हिंसक वारदात

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जाता है और उसे शराब की लत भी है। जांच में यह भी सामने आया है कि वह पहले भी हिंसक घटनाओं में शामिल रहा है। कुछ महीने पहले उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। इसके अलावा उसने अपने बुजुर्ग माता-पिता को घर से निकाल दिया था और वह अकेला रह रहा था।

    पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बोकारो सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।



    Bokaro Crime Bokaro News Jharkhand Crime Jharkhand News police investigation Triple Murder कुकुरलिलवा गांव कुल्हाड़ी हमला झारखंड अपराध ट्रिपल मर्डर नावाडीह थाना बोकारो समाचार राजू सिंह
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    RIMS में हीमोफीलिया-थैलेसीमिया की जीवनरक्षक दवाओं का संकट, मरीजों के इलाज पर मंडराया खतरा

    August 5, 2026

    छात्रों के अनशन पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जांच तेज, जल्द निकलेगा ठोस समाधान

    August 5, 2026

    झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से, सर्वदलीय बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने की सुचारू संचालन की अपील

    August 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    RIMS में हीमोफीलिया-थैलेसीमिया की जीवनरक्षक दवाओं का संकट, मरीजों के इलाज पर मंडराया खतरा

    By Lok ChetnaAugust 5, 20260

    रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में हीमोफीलिया और थैलेसीमिया जैसी गंभीर आनुवंशिक बीमारियों के इलाज…

    बोकारो में ट्रिपल मर्डर: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने कुल्हाड़ी से दंपति और बहू की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026

    छात्रों के अनशन पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जांच तेज, जल्द निकलेगा ठोस समाधान

    August 5, 2026

    झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से, सर्वदलीय बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने की सुचारू संचालन की अपील

    August 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    RIMS में हीमोफीलिया-थैलेसीमिया की जीवनरक्षक दवाओं का संकट, मरीजों के इलाज पर मंडराया खतरा

    August 5, 2026

    बोकारो में ट्रिपल मर्डर: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने कुल्हाड़ी से दंपति और बहू की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026

    छात्रों के अनशन पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जांच तेज, जल्द निकलेगा ठोस समाधान

    August 5, 2026

    झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से, सर्वदलीय बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने की सुचारू संचालन की अपील

    August 5, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.