Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    RRB परीक्षा के लिए रेलवे की सौगात: रांची से दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें पूरा शेड्यूल

    August 3, 2026

    रामकृपाल कंस्ट्रक्शन पर आयकर विभाग का सर्वे खत्म, 350 करोड़ रुपये की अघोषित आय के प्रारंभिक साक्ष्य मिलने का दावा

    August 3, 2026

    सावन की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • RRB परीक्षा के लिए रेलवे की सौगात: रांची से दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें पूरा शेड्यूल
    • रामकृपाल कंस्ट्रक्शन पर आयकर विभाग का सर्वे खत्म, 350 करोड़ रुपये की अघोषित आय के प्रारंभिक साक्ष्य मिलने का दावा
    • सावन की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
    • JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा जांच तेज: रांची समेत 20 से अधिक ठिकानों पर CID की एक साथ छापेमारी
    • झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जामताड़ा में हिरासत से भागने की कोशिश पड़ी भारी
    • झारखंड में वज्रपात का कहर: रामगढ़ समेत छह लोगों की मौत, अगले पांच दिनों तक भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
    • रांची के लोक भवन का रहस्य: ब्रिटिश काल की इमारत में मौजूद हैं दो भूमिगत सुरंगें, आज भी बंद हैं दोनों प्रवेश द्वार
    • रांची में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर समस्या के समाधान की रखी मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जामताड़ा में हिरासत से भागने की कोशिश पड़ी भारी
    Lead News

    झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जामताड़ा में हिरासत से भागने की कोशिश पड़ी भारी

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaAugust 3, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार रात जामताड़ा में पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल ले जाने के दौरान उसने हिरासत से भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में वह मारा गया।

    कैदी वैन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भागने की कोशिश

    जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे जामताड़ा थाना क्षेत्र के सुपायडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैदी वैन का टायर पंक्चर हो गया, जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सुजीत सिन्हा को दूसरे वाहन में स्थानांतरित कर रहे थे।

    इसी दौरान उसने कथित रूप से एक जवान का हथियार छीन लिया और भागने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि भागते समय उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें सुजीत सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    साहिबगंज से धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट

    पुलिस के मुताबिक, बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल और राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी की सुरक्षा में सुजीत सिन्हा को साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल ले जाया जा रहा था। सुरक्षा कारणों से उसे अलग-अलग जेलों में रखा जाता था। वह 12 अक्टूबर 2025 से साहिबगंज मंडल कारा में बंद था।

    पुलिस को आशंका थी कि रास्ते में उसके गिरोह के सदस्य उसे छुड़ाने का प्रयास कर सकते हैं। इसी वजह से पूरे रूट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

    मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी

    घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह सहित जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है।

    75 से अधिक आपराधिक मामले थे दर्ज

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सुजीत सिन्हा के खिलाफ 75 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। उस पर हत्या, रंगदारी, फायरिंग और संगठित अपराध से जुड़े कई गंभीर आरोप थे।

    पुलिस का यह भी दावा है कि हाल के वर्षों में प्रिंस खान गिरोह के साथ मिलकर उसने कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था। जांच एजेंसियों के अनुसार, रंगदारी से वसूली गई रकम से अवैध हथियारों की खरीद के भी आरोप उस पर लगे थे।

    फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है और एनकाउंटर से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

    crime news Dhanbad Jail Gangster Encounter Jamtara News Jharkhand News Jharkhand police Sahibganj Jail Sujeet Sinha Sujeet Sinha Encounter
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    RRB परीक्षा के लिए रेलवे की सौगात: रांची से दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें पूरा शेड्यूल

    August 3, 2026

    रामकृपाल कंस्ट्रक्शन पर आयकर विभाग का सर्वे खत्म, 350 करोड़ रुपये की अघोषित आय के प्रारंभिक साक्ष्य मिलने का दावा

    August 3, 2026

    सावन की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

    August 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    RRB परीक्षा के लिए रेलवे की सौगात: रांची से दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें पूरा शेड्यूल

    By Lok ChetnaAugust 3, 20260

    रांची: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) परीक्षा के दौरान यात्रियों और अभ्यर्थियों की बढ़ती भीड़ को…

    रामकृपाल कंस्ट्रक्शन पर आयकर विभाग का सर्वे खत्म, 350 करोड़ रुपये की अघोषित आय के प्रारंभिक साक्ष्य मिलने का दावा

    August 3, 2026

    सावन की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

    August 3, 2026

    JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा जांच तेज: रांची समेत 20 से अधिक ठिकानों पर CID की एक साथ छापेमारी

    August 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    RRB परीक्षा के लिए रेलवे की सौगात: रांची से दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें पूरा शेड्यूल

    August 3, 2026

    रामकृपाल कंस्ट्रक्शन पर आयकर विभाग का सर्वे खत्म, 350 करोड़ रुपये की अघोषित आय के प्रारंभिक साक्ष्य मिलने का दावा

    August 3, 2026

    सावन की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

    August 3, 2026

    JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा जांच तेज: रांची समेत 20 से अधिक ठिकानों पर CID की एक साथ छापेमारी

    August 3, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.