रांची: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक 21 जुलाई को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के साथ उन्हें मंजूरी मिलने की संभावना है।
प्रोजेक्ट भवन में होगी बैठक
कैबिनेट की बैठक शाम 3 बजे से रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए गए प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कई अहम फैसलों की उम्मीद
सूत्रों के अनुसार बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। हालांकि, बैठक के एजेंडे की आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा कर सकती है।

