Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा का हेमंत सरकार पर निवेश को लेकर हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुराने एमओयू को नए निवेश के रूप में पेश किया जा रहा

    July 13, 2026

    अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, देवड़ी मंदिर, सोनमेर मंदिर और रामरेखा धाम के विकास पर हुई चर्चा

    July 13, 2026

    जेल आईजी सुदर्शन मंडल को पड़ा दिल का दौरा, रांची के सैमफोर्ड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा का हेमंत सरकार पर निवेश को लेकर हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुराने एमओयू को नए निवेश के रूप में पेश किया जा रहा
    • अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, देवड़ी मंदिर, सोनमेर मंदिर और रामरेखा धाम के विकास पर हुई चर्चा
    • जेल आईजी सुदर्शन मंडल को पड़ा दिल का दौरा, रांची के सैमफोर्ड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
    • Ranchi Water Crisis: बारिश से बढ़ा रूक्का, हटिया और गोंदा डैम का जलस्तर, फिर भी पिछले साल से 5 से 10 फीट कम पानी
    • 4 महीने बाद फिर शुरू होगा आंगनबाड़ी का टेक होम राशन, 14 लाख गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिलेगा पोषाहार
    • वियतनाम नौका हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों के शव आज भारत लाए जाएंगे, दूतावास ने दी जानकारी
    • गढ़वा में मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर पैसे मांगने वाली बीएलओ हटाई गई, जांच में आरोप सही मिलने पर जिला प्रशासन की कार्रवाई
    • रांची के अमन नगर में जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, पीसीसी सड़क और पक्की नाली निर्माण की उठी मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » Ranchi Water Crisis: बारिश से बढ़ा रूक्का, हटिया और गोंदा डैम का जलस्तर, फिर भी पिछले साल से 5 से 10 फीट कम पानी
    Lead News

    Ranchi Water Crisis: बारिश से बढ़ा रूक्का, हटिया और गोंदा डैम का जलस्तर, फिर भी पिछले साल से 5 से 10 फीट कम पानी

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 13, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: राजधानी रांची में मानसून की धीमी रफ्तार के बीच पिछले दिनों हुई बारिश से शहर को पानी उपलब्ध कराने वाले तीनों प्रमुख जलाशयों—रूक्का (गेतलसूद), हटिया और गोंदा (कांके) डैम—के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रूक्का और गोंदा डैम का जलस्तर दो-दो फीट, जबकि हटिया डैम का जलस्तर एक फीट बढ़ा है। हालांकि, यह बढ़ोतरी राहत देने वाली है, लेकिन जलाशयों में पानी का स्तर अब भी पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम है।

    एक जून से 12 जुलाई तक रांची में सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जिसका असर तीनों डैमों के जलस्तर पर साफ दिखाई दे रहा है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में जलाशयों में पांच से 10 फीट तक कम पानी है।

    रूक्का डैम में जलापूर्ति योग्य सिर्फ 7 फीट 8 इंच पानी

    शहर की लगभग 80 प्रतिशत आबादी को पेयजल उपलब्ध कराने वाले रूक्का (गेतलसूद) डैम में वर्तमान में 21 फीट 8 इंच पानी है। पिछले वर्ष 12 जुलाई को यहां 32 फीट 4 इंच जलस्तर दर्ज किया गया था। 36 फीट भंडारण क्षमता वाले इस डैम में फिलहाल क्षमता से लगभग 14 फीट कम पानी है। वर्तमान में जलापूर्ति योग्य केवल 7 फीट 8 इंच पानी ही उपलब्ध है।

    गोंदा डैम में भी क्षमता से आठ फीट कम पानी

    गोंदा (कांके) डैम का वर्तमान जलस्तर 20 फीट 1 इंच है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यहां 26 फीट 6 इंच पानी था। 28 फीट क्षमता वाले इस डैम में भी लगभग आठ फीट कम पानी मौजूद है। हालिया बारिश से जलस्तर में सुधार जरूर हुआ है, लेकिन स्थिति अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है।

    हटिया डैम का जलस्तर भी पिछले साल से साढ़े पांच फीट कम

    हटिया डैम में फिलहाल 27 फीट 7 इंच पानी है। पिछले वर्ष 12 जुलाई को यहां 32 फीट 11.5 इंच जलस्तर दर्ज किया गया था। 39 फीट भंडारण क्षमता वाले इस जलाशय में इस समय क्षमता से 11 फीट 5 इंच कम पानी है।

    गाद से घटी जलाशयों की भंडारण क्षमता

    विशेषज्ञों के अनुसार, रूक्का और गोंदा (कांके) डैम में वर्षों से जमा गाद के कारण उनकी वास्तविक भंडारण क्षमता प्रभावित हुई है। रूक्का डैम में लगभग 14 फीट और कांके डैम में करीब 7 फीट गाद जमा हो चुकी है। ऐसे में न्यूनतम जलस्तर से नीचे पानी पहुंचने पर जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका रहती है।

    रांची में सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश

    मौसम के आंकड़ों के अनुसार, एक जून से अब तक रांची में 251.07 मिमी वर्षा हुई है, जबकि इस अवधि में औसतन 284 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। पिछले वर्ष इसी अवधि में शहर में लगभग 550 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

    हर दिन एक इंच घटता है जलस्तर

    रूक्का, हटिया और कांके डैम से शहर की लगभग पांच लाख आबादी को प्रतिदिन पेयजल उपलब्ध कराया जाता है। नियमित जलापूर्ति के कारण तीनों जलाशयों का जलस्तर औसतन प्रतिदिन एक इंच कम हो जाता है।

    बूटी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि हालिया बारिश से जलस्तर में सुधार हुआ है। यदि आगामी दिनों में मानसून सक्रिय रहता है और अच्छी बारिश होती है, तो फिलहाल राजधानी में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना नहीं है।

    Ranchi News कांके डैम गेतलसूद डैम गोंदा डैम झारखंड मौसम पेयजल मानसून रांची रांची जल संकट रांची डैम रूक्का डैम हटिया डैम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    भाजपा का हेमंत सरकार पर निवेश को लेकर हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुराने एमओयू को नए निवेश के रूप में पेश किया जा रहा

    July 13, 2026

    अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, देवड़ी मंदिर, सोनमेर मंदिर और रामरेखा धाम के विकास पर हुई चर्चा

    July 13, 2026

    जेल आईजी सुदर्शन मंडल को पड़ा दिल का दौरा, रांची के सैमफोर्ड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

    July 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026241

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026160

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    भाजपा का हेमंत सरकार पर निवेश को लेकर हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुराने एमओयू को नए निवेश के रूप में पेश किया जा रहा

    By Lok ChetnaJuly 13, 20260

    रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…

    अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, देवड़ी मंदिर, सोनमेर मंदिर और रामरेखा धाम के विकास पर हुई चर्चा

    July 13, 2026

    जेल आईजी सुदर्शन मंडल को पड़ा दिल का दौरा, रांची के सैमफोर्ड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

    July 13, 2026

    Ranchi Water Crisis: बारिश से बढ़ा रूक्का, हटिया और गोंदा डैम का जलस्तर, फिर भी पिछले साल से 5 से 10 फीट कम पानी

    July 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    भाजपा का हेमंत सरकार पर निवेश को लेकर हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुराने एमओयू को नए निवेश के रूप में पेश किया जा रहा

    July 13, 2026

    अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, देवड़ी मंदिर, सोनमेर मंदिर और रामरेखा धाम के विकास पर हुई चर्चा

    July 13, 2026

    जेल आईजी सुदर्शन मंडल को पड़ा दिल का दौरा, रांची के सैमफोर्ड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

    July 13, 2026

    Ranchi Water Crisis: बारिश से बढ़ा रूक्का, हटिया और गोंदा डैम का जलस्तर, फिर भी पिछले साल से 5 से 10 फीट कम पानी

    July 13, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.