Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Ranchi Water Crisis: बारिश से बढ़ा रूक्का, हटिया और गोंदा डैम का जलस्तर, फिर भी पिछले साल से 5 से 10 फीट कम पानी

    July 13, 2026

    4 महीने बाद फिर शुरू होगा आंगनबाड़ी का टेक होम राशन, 14 लाख गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिलेगा पोषाहार

    July 13, 2026

    वियतनाम नौका हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों के शव आज भारत लाए जाएंगे, दूतावास ने दी जानकारी

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ranchi Water Crisis: बारिश से बढ़ा रूक्का, हटिया और गोंदा डैम का जलस्तर, फिर भी पिछले साल से 5 से 10 फीट कम पानी
    • 4 महीने बाद फिर शुरू होगा आंगनबाड़ी का टेक होम राशन, 14 लाख गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिलेगा पोषाहार
    • वियतनाम नौका हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों के शव आज भारत लाए जाएंगे, दूतावास ने दी जानकारी
    • गढ़वा में मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर पैसे मांगने वाली बीएलओ हटाई गई, जांच में आरोप सही मिलने पर जिला प्रशासन की कार्रवाई
    • रांची के अमन नगर में जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, पीसीसी सड़क और पक्की नाली निर्माण की उठी मांग
    • झारखंड में 25 हजार सरकारी नौकरियों की तैयारी! स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी घोषणा संभव, विभागों से मांगा गया रिक्त पदों का ब्योरा
    • रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 14 से 19 जुलाई तक कई मेमू ट्रेनें रद्द, कई के रूट में बदलाव, देखें पूरी सूची
    • रांची: मंईयां योजना में बड़ा बदलाव, अब हर महीने ‘मंईयां सम्मान दिवस’ पर 51 लाख महिलाओं के खातों में एक साथ पहुंचेगी राशि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » 4 महीने बाद फिर शुरू होगा आंगनबाड़ी का टेक होम राशन, 14 लाख गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिलेगा पोषाहार
    Lead News

    4 महीने बाद फिर शुरू होगा आंगनबाड़ी का टेक होम राशन, 14 लाख गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिलेगा पोषाहार

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 13, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड की गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। करीब चार महीने से बंद टेक होम राशन (टीएचआर) योजना के तहत अगले माह से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषाहार का वितरण फिर शुरू किया जाएगा। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के प्रस्ताव को वित्त विभाग से स्वीकृति मिल गई है। अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष भेजा जाएगा।

    एजेंसी का चयन नहीं होने के कारण अप्रैल 2026 से राज्यभर में टेक होम राशन का वितरण बंद था। इससे योजना से जुड़े करीब 14 लाख लाभुक, जिनमें गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं और छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चे शामिल हैं, पोषाहार से वंचित थे।

    वित्तीय स्वीकृति के बाद शुरू होगी आपूर्ति

    विभाग ने पोषाहार वितरण दोबारा शुरू करने के लिए आवश्यक वित्तीय स्वीकृति प्राप्त कर ली है। टेक होम राशन योजना के तहत लाभुकों को घर ले जाने के लिए पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, जिससे गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के साथ-साथ छोटे बच्चों को आवश्यक पोषण मिल सके।

    छह महीने में होगी नई एजेंसी का चयन

    वित्त विभाग ने वर्तमान राशन आपूर्ति एजेंसियों को सशर्त अवधि विस्तार दिया है। साथ ही महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को छह महीने के भीतर नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। इसके लिए विभाग जल्द ही नया टेंडर जारी करेगा।

    पोषाहार में क्या मिलेगा?

    टेक होम राशन के तहत लाभुकों को पोषण मानकों के अनुरूप सूखा राशन या रेडी-टू-कुक मिश्रण उपलब्ध कराया जाता है। इसमें दाल, सोयाबीन, मूंगफली समेत अन्य पौष्टिक सामग्री से तैयार खाद्य पैकेट शामिल होते हैं।

    क्या है टेक होम राशन योजना?

    टेक होम राशन योजना समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के तहत संचालित की जाती है। इसके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों को घर ले जाने के लिए पोषाहार दिया जाता है। योजना का उद्देश्य मातृ एवं शिशु कुपोषण को कम करना और उनके पोषण स्तर में सुधार करना है।

    इन एजेंसियों को मिला अवधि विस्तार

    फिलहाल राज्य में पोषाहार आपूर्ति के लिए तीन एजेंसियों को आठ-आठ जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    • आदित्य फ्लोर लिमिटेड
    • कोटा दाल मील
    • इंटर लिक्स फूड्स प्राइवेट लिमिटेड

    क्यों बंद हुआ था वितरण?

    टेक होम राशन वितरण के लिए चयनित एजेंसियों का कार्यकाल 31 मार्च 2026 को समाप्त हो गया था। नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी और पुरानी एजेंसियों को भी तत्काल अवधि विस्तार नहीं मिला। इसी कारण अप्रैल से योजना के तहत पोषाहार वितरण बंद हो गया था।

    THR Scheme आईसीडीएस आंगनबाड़ी गर्भवती महिलाएं झारखंड झारखंड सरकार टेक होम राशन धात्री माताएं पोषण योजना पोषाहार महिला बाल विकास विभाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    Ranchi Water Crisis: बारिश से बढ़ा रूक्का, हटिया और गोंदा डैम का जलस्तर, फिर भी पिछले साल से 5 से 10 फीट कम पानी

    July 13, 2026

    वियतनाम नौका हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों के शव आज भारत लाए जाएंगे, दूतावास ने दी जानकारी

    July 13, 2026

    गढ़वा में मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर पैसे मांगने वाली बीएलओ हटाई गई, जांच में आरोप सही मिलने पर जिला प्रशासन की कार्रवाई

    July 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026241

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026160

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    Ranchi Water Crisis: बारिश से बढ़ा रूक्का, हटिया और गोंदा डैम का जलस्तर, फिर भी पिछले साल से 5 से 10 फीट कम पानी

    By Lok ChetnaJuly 13, 20260

    रांची: राजधानी रांची में मानसून की धीमी रफ्तार के बीच पिछले दिनों हुई बारिश से…

    4 महीने बाद फिर शुरू होगा आंगनबाड़ी का टेक होम राशन, 14 लाख गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिलेगा पोषाहार

    July 13, 2026

    वियतनाम नौका हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों के शव आज भारत लाए जाएंगे, दूतावास ने दी जानकारी

    July 13, 2026

    गढ़वा में मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर पैसे मांगने वाली बीएलओ हटाई गई, जांच में आरोप सही मिलने पर जिला प्रशासन की कार्रवाई

    July 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    Ranchi Water Crisis: बारिश से बढ़ा रूक्का, हटिया और गोंदा डैम का जलस्तर, फिर भी पिछले साल से 5 से 10 फीट कम पानी

    July 13, 2026

    4 महीने बाद फिर शुरू होगा आंगनबाड़ी का टेक होम राशन, 14 लाख गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिलेगा पोषाहार

    July 13, 2026

    वियतनाम नौका हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों के शव आज भारत लाए जाएंगे, दूतावास ने दी जानकारी

    July 13, 2026

    गढ़वा में मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर पैसे मांगने वाली बीएलओ हटाई गई, जांच में आरोप सही मिलने पर जिला प्रशासन की कार्रवाई

    July 13, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.