Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि पर रांची में रिलायंस जियो का रक्तदान शिविर, 57 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

    July 7, 2026

    रांची में 1.59 लाख लाभुकों के खातों में पहुंचे 63.74 करोड़ रुपये, सर्वजन पेंशन योजना की चार माह की राशि जारी

    July 7, 2026

    रांची के टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि पर रांची में रिलायंस जियो का रक्तदान शिविर, 57 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित
    • रांची में 1.59 लाख लाभुकों के खातों में पहुंचे 63.74 करोड़ रुपये, सर्वजन पेंशन योजना की चार माह की राशि जारी
    • रांची के टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी
    • झारखंड में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति, टेक्सटाइल और औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2026 का ड्राफ्ट जारी, सुझाव आमंत्रित
    • बीएयू की ‘बिरसा भामा मस्टर्ड-1’ सरसों की बढ़ी मांग, झारखंड के बाहर भी किसान अपना रहे उन्नत किस्म
    • मानगो में नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए बनी जनसुविधा समिति, सरयू राय ने दी मंजूरी
    • Kolhan University Admission 2026: स्नातक नामांकन के लिए आए 25,390 आवेदन, 8 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
    • विश्राम सेवा सदन का किराया घटते ही बढ़ी मरीजों के परिजनों की संख्या, अब 25 रुपये में मिलेगी रहने की सुविधा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » रांची में 1.59 लाख लाभुकों के खातों में पहुंचे 63.74 करोड़ रुपये, सर्वजन पेंशन योजना की चार माह की राशि जारी
    Lead News

    रांची में 1.59 लाख लाभुकों के खातों में पहुंचे 63.74 करोड़ रुपये, सर्वजन पेंशन योजना की चार माह की राशि जारी

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 7, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के हजारों लाभुकों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ने अप्रैल से जुलाई 2026 तक की चार माह की पेंशन राशि का पहले चरण में भुगतान कर दिया है। इस दौरान 1 लाख 59 हजार 358 लाभुकों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से 63 करोड़ 74 लाख 32 हजार रुपये भेजे गए हैं।

    प्रत्येक लाभुक को चार महीने की पेंशन के रूप में 4 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर यह भुगतान प्रक्रिया पूरी की गई। जिला प्रशासन ने बताया कि समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और भुगतान व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में भेजी गई है।

    मांडर में सबसे अधिक लाभुकों को मिला पेंशन का लाभ

    जिला प्रशासन के अनुसार, सबसे अधिक लाभुक मांडर प्रखंड में हैं, जहां 13,953 लोगों के खातों में पेंशन राशि भेजी गई है। इसके बाद कांके में 13,201, सिल्ली में 12,952, बेड़ो में 11,833 और सोनाहातू में 11,641 लाभुकों को भुगतान किया गया।

    इसके अलावा बुंडू, बुढ़मू, नामकुम, रातू, ओरमांझी, राहे, नगड़ी, लापुंग, खलारी, इटकी समेत रांची जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लाभुकों के खातों में भी पेंशन की राशि भेजी जा चुकी है।

    हालांकि, अनगड़ा, चान्हो, तमाड़ और शहर अंचल के कुछ लाभुकों का भुगतान अभी प्रक्रिया में है। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि इन क्षेत्रों के पात्र लाभुकों के खातों में भी जल्द राशि भेज दी जाएगी।

    पेंशन नहीं मिली तो तुरंत कराएं आधार सीडिंग

    जिला प्रशासन ने उन लाभुकों से अपील की है जिनके बैंक खातों में अभी तक पेंशन की राशि नहीं पहुंची है कि वे अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग अवश्य कराएं। प्रशासन के अनुसार, आधार सीडिंग नहीं होने पर प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से भुगतान में तकनीकी बाधा आ सकती है।

    इसके साथ ही सभी लाभुकों से संबंधित प्रखंड या अंचल कार्यालय में जाकर भौतिक सत्यापन कराने की भी अपील की गई है। समय पर सत्यापन पूरा होने से भविष्य में पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी।

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे योजना का लाभ

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन क्षेत्रों में पेंशन भुगतान लंबित है, वहां प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। साथ ही आधार सीडिंग और भौतिक सत्यापन का कार्य भी तेजी से पूरा किया जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभुक योजना के लाभ से वंचित न रहे।

    DBT Payment Jharkhand government Jharkhand News Manjunath Bhajantri pension scheme Ranchi district administration Ranchi News Ranchi Pension Sarvjan Pension Yojana Social Security Pension झारखंड सरकार डीबीटी भुगतान रांची पेंशन सर्वजन पेंशन योजना
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि पर रांची में रिलायंस जियो का रक्तदान शिविर, 57 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

    July 7, 2026

    रांची के टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

    July 7, 2026

    झारखंड में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति, टेक्सटाइल और औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2026 का ड्राफ्ट जारी, सुझाव आमंत्रित

    July 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि पर रांची में रिलायंस जियो का रक्तदान शिविर, 57 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

    By Lok ChetnaJuly 7, 20260

    रांची: धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को संध्या टावर स्थित रिलायंस जियो…

    रांची में 1.59 लाख लाभुकों के खातों में पहुंचे 63.74 करोड़ रुपये, सर्वजन पेंशन योजना की चार माह की राशि जारी

    July 7, 2026

    रांची के टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

    July 7, 2026

    झारखंड में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति, टेक्सटाइल और औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2026 का ड्राफ्ट जारी, सुझाव आमंत्रित

    July 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि पर रांची में रिलायंस जियो का रक्तदान शिविर, 57 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

    July 7, 2026

    रांची में 1.59 लाख लाभुकों के खातों में पहुंचे 63.74 करोड़ रुपये, सर्वजन पेंशन योजना की चार माह की राशि जारी

    July 7, 2026

    रांची के टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

    July 7, 2026

    झारखंड में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति, टेक्सटाइल और औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2026 का ड्राफ्ट जारी, सुझाव आमंत्रित

    July 7, 2026
    Bihar

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026

    नई नियुक्ति नियमावली लागू, 175 अंकों की लिखित परीक्षा और 25 अंकों के इंटरव्यू से होगा चयन

    July 2, 2026

    गया महिला थाना प्रभारी खुशबू कुमारी निलंबित, एफआईआर दर्ज नहीं करने पर आईजी विकास वैभव की बड़ी कार्रवाई

    July 2, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: डीएसपी राजेश शर्मा के तबादले पर भड़का परिवार, मां ने दोषियों को फांसी देने की मांग दोहराई

    July 2, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.