Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    BIT Mesra में 6 से 10 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला, सांख्यिकी और मशीन लर्निंग के उभरते रुझानों पर होगी चर्चा

    July 5, 2026

    संत अरविंदो अकादमी में नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, राखी मिश्रा बनीं नई प्रधानाचार्या

    July 5, 2026

    मोराबादी सब्जी बाजार में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, सड़क किनारे लगी सैकड़ों दुकानें हटाईं, विक्रेताओं का विरोध

    July 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BIT Mesra में 6 से 10 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला, सांख्यिकी और मशीन लर्निंग के उभरते रुझानों पर होगी चर्चा
    • संत अरविंदो अकादमी में नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, राखी मिश्रा बनीं नई प्रधानाचार्या
    • मोराबादी सब्जी बाजार में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, सड़क किनारे लगी सैकड़ों दुकानें हटाईं, विक्रेताओं का विरोध
    • दिल्ली में पेश होगा झारखंड का डिजिटल रोडमैप, AI हब बनाने की तैयारी में हेमंत सरकार
    • झारखंड में आरजेडी मना रही 30वां स्थापना दिवस, ‘सत्य, सेवा और समर्पण’ थीम के साथ संगठन विस्तार पर जोर
    • हजारीबाग की 117.68 एकड़ जमीन मामले में 118 रैयतों को राहत, जमाबंदी रद्द करने के आदेश पर रोक
    • 22 लाख के बिल और मरीज की मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश
    • कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर हमला, जयराम रमेश बोले- ‘वोट चोरी, सीट चोरी और चंदा चोरी’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » दिल्ली में पेश होगा झारखंड का डिजिटल रोडमैप, AI हब बनाने की तैयारी में हेमंत सरकार
    Lead News

    दिल्ली में पेश होगा झारखंड का डिजिटल रोडमैप, AI हब बनाने की तैयारी में हेमंत सरकार

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 5, 2026No Comments134 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल गवर्नेंस और सूचना प्रौद्योगिकी निवेश के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पहचान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे के दौरान 8 और 9 जुलाई को आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 में राज्य का डिजिटल रोडमैप देश-विदेश के उद्योग जगत, निवेशकों और नीति-निर्माताओं के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

    राज्य सरकार का लक्ष्य झारखंड को देश के उभरते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब के रूप में विकसित करना है। सरकार का मानना है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग केवल तकनीकी नवाचार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सुशासन, पारदर्शिता और नागरिकों तक बेहतर सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम भी बनेगा।

    100 से अधिक टेक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

    कंसल्टेशन के पहले दिन देश-विदेश की लगभग 100 अग्रणी प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के प्रतिनिधि तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे। इस दौरान झारखंड की सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़ी भविष्य की रणनीति साझा की जाएगी।

    पहली बार निवेशकों के सामने पेश होगा रांची आईटी पार्क

    इस आयोजन की सबसे महत्वपूर्ण घोषणा रांची आईटी पार्क को राष्ट्रीय स्तर पर निवेश प्रस्ताव के रूप में प्रस्तुत करना होगी। लगभग 100.97 एकड़ में विकसित होने वाला यह आईटी पार्क राजधानी रांची के कोर कैपिटल क्षेत्र में स्थित है।

    आईआईएम रांची और बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निकट होने के कारण यह परियोजना निवेशकों के लिए बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध कराएगी। सरकार का मानना है कि यह परियोजना राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी निवेश को नई गति देगी।

    निवेशकों को मिलेंगी आकर्षक सुविधाएं

    राज्य सरकार निवेशकों के सामने झारखंड की मजबूत तकनीकी क्षमता भी प्रस्तुत करेगी। हर वर्ष राज्य से 20 हजार से अधिक सूचना प्रौद्योगिकी स्नातक तैयार होते हैं।

    झारखंड सूचना प्रौद्योगिकी नीति-2023 के तहत उद्योगों को 50 प्रतिशत पूंजीगत निवेश प्रतिपूर्ति, स्टांप शुल्क में 100 प्रतिशत छूट और बिजली शुल्क में 100 प्रतिशत छूट जैसी कई प्रोत्साहन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

    एआई नीति-2026 का प्रारूप भी होगा पेश

    इस अवसर पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तैयार एआई नीति-2026 का प्रारूप भी प्रमुख हितधारकों के समक्ष रखा जाएगा। प्रस्तावित नीति को वर्ष 2026 से 2031 तक लागू करने की योजना है।

    नीति के तहत मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में स्टेट एआई मिशन गठित करने का प्रस्ताव है। साथ ही जेएपी-आईटी को इसकी नोडल एजेंसी बनाया जाएगा तथा इंडियाएआई के सहयोग से इंटरऑपरेबल झारखंड एआई क्लाउड विकसित करने की योजना है।

    चार प्रमुख क्षेत्रों पर रहेगा फोकस

    सरकार विभिन्न विभागों में एआई आधारित समाधान लागू कर प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना चाहती है।

    झारखंड की एआई रणनीति चार प्रमुख क्षेत्रों—सुशासन, कृषि एवं ग्रामीण आजीविका, स्वास्थ्य तथा खनिज संसाधन प्रबंधन—पर केंद्रित होगी। यह पहल केंद्र सरकार की एआई फॉर ऑल अवधारणा के अनुरूप मानी जा रही है।

    डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म और डिजिटल कियोस्क की भी होगी शुरुआत

    कंसल्टेशन के दौरान मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म की अवधारणा भी प्रस्तुत करेंगे। यह एआई आधारित प्लेटफॉर्म विभिन्न सरकारी विभागों के आंकड़ों को एकीकृत कर योजनाओं की बेहतर निगरानी, त्वरित निर्णय प्रक्रिया और प्रभावी नीति निर्माण में मदद करेगा।

    सरकार की योजना है कि व्हाट्सएप और पंचायत भवनों में स्थापित डिजिटल कियोस्क के माध्यम से स्थानीय भाषाओं में नागरिकों तक सरकारी सेवाएं और फीडबैक की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

    इसके अलावा इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की प्रस्तावित अवधारणा भी निवेशकों और विशेषज्ञों के सामने रखी जाएगी, जिसे राज्य में डिजिटल और स्मार्ट गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

    AI Mission Jharkhand Artificial Intelligence Digital Governance Digital India Hemant Soren IT Investment Jharkhand JAP IT Jharkhand AI Hub Jharkhand AI Policy 2026 Jharkhand IT Policy Jharkhand News National Stakeholders Consultation Ranchi IT Park Ranchi News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    BIT Mesra में 6 से 10 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला, सांख्यिकी और मशीन लर्निंग के उभरते रुझानों पर होगी चर्चा

    July 5, 2026

    संत अरविंदो अकादमी में नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, राखी मिश्रा बनीं नई प्रधानाचार्या

    July 5, 2026

    मोराबादी सब्जी बाजार में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, सड़क किनारे लगी सैकड़ों दुकानें हटाईं, विक्रेताओं का विरोध

    July 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    BIT Mesra में 6 से 10 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला, सांख्यिकी और मशीन लर्निंग के उभरते रुझानों पर होगी चर्चा

    By Lok ChetnaJuly 5, 2026133

    रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में 6 से 10 जुलाई तक ‘इमर्जिंग ट्रेंड्स इन स्टैटिस्टिकल…

    संत अरविंदो अकादमी में नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, राखी मिश्रा बनीं नई प्रधानाचार्या

    July 5, 2026

    मोराबादी सब्जी बाजार में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, सड़क किनारे लगी सैकड़ों दुकानें हटाईं, विक्रेताओं का विरोध

    July 5, 2026

    दिल्ली में पेश होगा झारखंड का डिजिटल रोडमैप, AI हब बनाने की तैयारी में हेमंत सरकार

    July 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    BIT Mesra में 6 से 10 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला, सांख्यिकी और मशीन लर्निंग के उभरते रुझानों पर होगी चर्चा

    July 5, 2026

    संत अरविंदो अकादमी में नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, राखी मिश्रा बनीं नई प्रधानाचार्या

    July 5, 2026

    मोराबादी सब्जी बाजार में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, सड़क किनारे लगी सैकड़ों दुकानें हटाईं, विक्रेताओं का विरोध

    July 5, 2026

    दिल्ली में पेश होगा झारखंड का डिजिटल रोडमैप, AI हब बनाने की तैयारी में हेमंत सरकार

    July 5, 2026
    Bihar

    नई नियुक्ति नियमावली लागू, 175 अंकों की लिखित परीक्षा और 25 अंकों के इंटरव्यू से होगा चयन

    July 2, 2026

    गया महिला थाना प्रभारी खुशबू कुमारी निलंबित, एफआईआर दर्ज नहीं करने पर आईजी विकास वैभव की बड़ी कार्रवाई

    July 2, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: डीएसपी राजेश शर्मा के तबादले पर भड़का परिवार, मां ने दोषियों को फांसी देने की मांग दोहराई

    July 2, 2026

    जहानाबाद में 82 करोड़ से दो प्रमुख सड़कों का होगा निर्माण, शकुराबाद बाजार को मिलेगा जाम से छुटकारा

    June 29, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.