Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JPSC फॉरेस्ट रेंज अफसर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 170 पदों के लिए 743 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण के लिए चयनित

    July 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट से संविदा एएनएम कर्मियों को बड़ी राहत, अंतिम फैसला आने तक नौकरी और वेतन रहेगा सुरक्षित

    July 4, 2026

    रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, अवैध गैरेज, पान-गुटखा और मीट दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • JPSC फॉरेस्ट रेंज अफसर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 170 पदों के लिए 743 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण के लिए चयनित
    • झारखंड हाईकोर्ट से संविदा एएनएम कर्मियों को बड़ी राहत, अंतिम फैसला आने तक नौकरी और वेतन रहेगा सुरक्षित
    • रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, अवैध गैरेज, पान-गुटखा और मीट दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई
    • झारखंड के सभी 24 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 5 से 7 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
    • नीति आयोग के फिस्कल हेल्थ इंडेक्स में झारखंड टॉप-3 राज्यों में शामिल, ‘अचीवर’ श्रेणी में मिली जगह
    • पलामू में मामूली विवाद ने ली मासूम की जान, धारदार हथियार से हमले में 8 माह के बच्चे की मौत, आरोपी गिरफ्तार
    • खूंटी में 75 वर्षीय महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, डायन-बिसाही के शक में दो आरोपी गिरफ्तार
    • रिम्स में अत्याधुनिक क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का उद्घाटन, अब झारखंड में ही होगा आंखों की जटिल बीमारियों का इलाज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, अवैध गैरेज, पान-गुटखा और मीट दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई
    Lead News

    रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, अवैध गैरेज, पान-गुटखा और मीट दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 4, 2026No Comments133 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: राजधानी रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत रांची नगर निगम ने सड़क, फुटपाथ, नदी किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। अभियान के दौरान दो अवैध गैरेज हटाए गए, जबकि सड़क किनारे संचालित कई अवैध पान-गुटखा और मीट दुकानों को भी हटाया गया।

    सड़क पर खड़े वाहनों से लग रहा था जाम

    निरीक्षण के दौरान नगर निगम की टीम ने पाया कि दो गैरेज संचालकों ने बड़ी संख्या में वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर रखा था, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

    नगर निगम ने दोनों गैरेज संचालकों को 24 घंटे के भीतर सभी वाहनों को हटाने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क किनारे बनाए गए अस्थायी ढांचों को भी हटाया गया।

    अभियान के दौरान लंबे समय से लावारिस अवस्था में खड़े एक पुराने वाहन को ध्वस्त कर जब्त कर लिया गया। नगर निगम ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में ऐसे अनुपयोगी वाहनों की पहचान की जा रही है, जो यातायात में बाधा बन रहे हैं। वाहन मालिकों को तत्काल वाहन हटाने की चेतावनी दी गई है। निर्देशों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार ध्वस्तीकरण और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

    अवैध पान-गुटखा और मीट दुकानों पर भी चला अभियान

    नगर निगम ने सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित कई पान, गुटखा, तंबाकू और सिगरेट की दुकानों पर भी कार्रवाई की। निगम के अनुसार, इन दुकानों के कारण क्षेत्र में अनावश्यक भीड़ जमा हो रही थी और स्थानीय लोगों ने छेड़छाड़ तथा असामाजिक गतिविधियों की शिकायत भी की थी।

    चूंकि यह क्षेत्र शैक्षणिक संस्थानों और आवासीय परिसरों के समीप है, इसलिए सभी अवैध दुकानों को हटाया गया।

    इसके अलावा भुसूर नदी के किनारे संचालित दो अवैध मीट दुकानों पर भी कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि दुकानों से निकलने वाले मीट के अवशेष नदी और उसके आसपास फेंके जा रहे थे, जिससे प्रदूषण फैलने की आशंका थी।

    भुसूर नदी किनारे विकसित होगा ग्रीन पैच

    अभियान के दौरान सहायक नगर आयुक्त ने उद्यान शाखा के गार्डन अधीक्षक को भुसूर नदी के किनारे तथा मार्ग के अन्य उपयुक्त स्थानों की पहचान कर ग्रीन पैच विकसित करने और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण का निर्देश दिया। नगर निगम का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, हरित और आकर्षक स्वरूप प्रदान करना है।

    Anti Encroachment Campaign Bhusur River Encroachment Drive Green Patch Illegal Garage Illegal Shops Jharkhand News Meat Shop Action Ranchi Civic News Ranchi development Ranchi latest news Ranchi Municipal Corporation Ranchi News Ranchi Traffic
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    JPSC फॉरेस्ट रेंज अफसर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 170 पदों के लिए 743 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण के लिए चयनित

    July 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट से संविदा एएनएम कर्मियों को बड़ी राहत, अंतिम फैसला आने तक नौकरी और वेतन रहेगा सुरक्षित

    July 4, 2026

    झारखंड के सभी 24 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 5 से 7 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    JPSC फॉरेस्ट रेंज अफसर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 170 पदों के लिए 743 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण के लिए चयनित

    By Lok ChetnaJuly 4, 2026133

    रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट रेंज अफसर भर्ती परीक्षा का मुख्य परीक्षा परिणाम…

    झारखंड हाईकोर्ट से संविदा एएनएम कर्मियों को बड़ी राहत, अंतिम फैसला आने तक नौकरी और वेतन रहेगा सुरक्षित

    July 4, 2026

    रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, अवैध गैरेज, पान-गुटखा और मीट दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई

    July 4, 2026

    झारखंड के सभी 24 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 5 से 7 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    July 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    JPSC फॉरेस्ट रेंज अफसर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 170 पदों के लिए 743 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण के लिए चयनित

    July 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट से संविदा एएनएम कर्मियों को बड़ी राहत, अंतिम फैसला आने तक नौकरी और वेतन रहेगा सुरक्षित

    July 4, 2026

    रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, अवैध गैरेज, पान-गुटखा और मीट दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई

    July 4, 2026

    झारखंड के सभी 24 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 5 से 7 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    July 4, 2026
    Bihar

    नई नियुक्ति नियमावली लागू, 175 अंकों की लिखित परीक्षा और 25 अंकों के इंटरव्यू से होगा चयन

    July 2, 2026

    गया महिला थाना प्रभारी खुशबू कुमारी निलंबित, एफआईआर दर्ज नहीं करने पर आईजी विकास वैभव की बड़ी कार्रवाई

    July 2, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: डीएसपी राजेश शर्मा के तबादले पर भड़का परिवार, मां ने दोषियों को फांसी देने की मांग दोहराई

    July 2, 2026

    जहानाबाद में 82 करोड़ से दो प्रमुख सड़कों का होगा निर्माण, शकुराबाद बाजार को मिलेगा जाम से छुटकारा

    June 29, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.