Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना, विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना

    June 29, 2026

    ईडी के सामने पेश नहीं होंगे रोहित उरांव, नई तारीख के लिए मांगा समय

    June 29, 2026

    आदिम जनजाति की विधवा संचारिया देवी को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, डीडीसी ने जांच के दिए निर्देश

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना, विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना
    • ईडी के सामने पेश नहीं होंगे रोहित उरांव, नई तारीख के लिए मांगा समय
    • आदिम जनजाति की विधवा संचारिया देवी को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, डीडीसी ने जांच के दिए निर्देश
    • नई परीक्षा प्रणाली का शोधार्थियों ने किया विरोध, पुरानी एपीआई आधारित चयन प्रक्रिया बहाल करने की मांग
    • सांसद नीतीश कुमार का जेडीयू कार्यालय का अचानक दौरा, अकेले पहुंचकर लिया कामकाज का जायजा
    • 1 जुलाई से 30 सितंबर तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा बेतला नेशनल पार्क, जानें वजह और क्या रहेगा खुला
    • पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज
    • 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, जानें वोटरों के लिए क्या बदलेगा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » नई परीक्षा प्रणाली का शोधार्थियों ने किया विरोध, पुरानी एपीआई आधारित चयन प्रक्रिया बहाल करने की मांग
    Bihar

    नई परीक्षा प्रणाली का शोधार्थियों ने किया विरोध, पुरानी एपीआई आधारित चयन प्रक्रिया बहाल करने की मांग

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 29, 2026No Comments111 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आरा : आरा स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में रविवार को विभिन्न विभागों के शोधार्थियों, नेट एवं पीएचडी अभ्यर्थियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की परीक्षा आधारित नई चयन प्रक्रिया का विरोध करते हुए वर्तमान बहाली को पूर्व से लागू एपीआई एवं एकेडमिक स्कोर आधारित चयन प्रणाली के तहत ही पूरा कराने की मांग की गई।

    बैठक में उपस्थित अभ्यर्थियों ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के बीच चयन नियमों में बदलाव करना न्यायसंगत नहीं है और इससे हजारों अभ्यर्थियों के वर्षों के परिश्रम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

    वर्षों की तैयारी पर पड़ेगा असर

    वक्ताओं ने कहा कि बिहार के हजारों नेट और पीएचडी अभ्यर्थियों ने वर्षों तक एपीआई एवं एकेडमिक स्कोर प्रणाली को ध्यान में रखकर शोध कार्य, शोध पत्रों का प्रकाशन, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में सहभागिता, अध्यापन अनुभव तथा अन्य शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर अपनी प्रोफाइल तैयार की है।

    उनका कहना था कि भर्ती प्रक्रिया के बीच नई परीक्षा प्रणाली लागू करना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के भी विपरीत होगा।

    पीएचडी की अनिवार्यता बनाए रखने की मांग

    बैठक में वक्ताओं ने यह भी कहा कि नई नियमावली के तहत पीएचडी पूर्ण किए बिना भी नियुक्ति का मार्ग खुल सकता है, जबकि सहायक प्राध्यापक का दायित्व केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं होता। शोध कार्य, शोधार्थियों का मार्गदर्शन और उच्च शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को बढ़ावा देना भी उसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में शामिल है।

    उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की मूल भावना भी उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और शोध को बढ़ावा देना है। इसलिए चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की शैक्षणिक एवं शोध उपलब्धियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

    आयु सीमा बढ़ाने और डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग

    बैठक में वर्तमान भर्ती प्रक्रिया को एपीआई एवं एकेडमिक स्कोर आधारित प्रणाली से कराने के साथ-साथ असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष से बढ़ाकर 55 वर्ष करने तथा बिहार के अभ्यर्थियों के हित में डोमिसाइल नीति लागू करने की भी मांग उठाई गई।

    राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भेजा जाएगा ज्ञापन

    बैठक के अंत में ऑल पीएचडी होल्डर्स एंड रिसर्च स्कॉलर्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले आगे की रणनीति तय की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्यपाल-सह-कुलाधिपति, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग को ज्ञापन भेजकर वर्तमान भर्ती प्रक्रिया को पुरानी एपीआई एवं एकेडमिक स्कोर आधारित चयन प्रणाली के अनुसार संचालित करने की मांग की जाएगी।

    बैठक में डॉ. संदीप ठाकुर, डॉ. चंदन तिवारी, छोटू सिंह, के. डी. यादव, आलोक रंजन, डॉ. अमिताभ कुमार, रंजन ओझा, ज्योति कुमार, भीम यादव, अमित सम्राट, कृष्णा तिवारी, सदानंद राय सहित विभिन्न विभागों के शोधार्थी, नेट एवं पीएचडी अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

    Academic Score API Based Recruitment Ara News Assistant Professor Vacancy Bihar Bihar Assistant Professor Recruitment Bihar Education News Bihar Government Jobs Bihar latest news Bihar University Higher Education News NET Aspirants PhD Scholars Veer Kunwar Singh University
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना, विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना

    June 29, 2026

    ईडी के सामने पेश नहीं होंगे रोहित उरांव, नई तारीख के लिए मांगा समय

    June 29, 2026

    आदिम जनजाति की विधवा संचारिया देवी को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, डीडीसी ने जांच के दिए निर्देश

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026153
    Don't Miss
    Bihar

    सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना, विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना

    By Lok ChetnaJune 29, 2026114

    बोधगया: प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव सोमवार को बिहार के बोधगया पहुंचे। उन्होंने विश्व…

    ईडी के सामने पेश नहीं होंगे रोहित उरांव, नई तारीख के लिए मांगा समय

    June 29, 2026

    आदिम जनजाति की विधवा संचारिया देवी को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, डीडीसी ने जांच के दिए निर्देश

    June 29, 2026

    नई परीक्षा प्रणाली का शोधार्थियों ने किया विरोध, पुरानी एपीआई आधारित चयन प्रक्रिया बहाल करने की मांग

    June 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना, विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना

    June 29, 2026

    ईडी के सामने पेश नहीं होंगे रोहित उरांव, नई तारीख के लिए मांगा समय

    June 29, 2026

    आदिम जनजाति की विधवा संचारिया देवी को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, डीडीसी ने जांच के दिए निर्देश

    June 29, 2026

    नई परीक्षा प्रणाली का शोधार्थियों ने किया विरोध, पुरानी एपीआई आधारित चयन प्रक्रिया बहाल करने की मांग

    June 29, 2026
    Bihar

    सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना, विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना

    June 29, 2026

    नई परीक्षा प्रणाली का शोधार्थियों ने किया विरोध, पुरानी एपीआई आधारित चयन प्रक्रिया बहाल करने की मांग

    June 29, 2026

    सांसद नीतीश कुमार का जेडीयू कार्यालय का अचानक दौरा, अकेले पहुंचकर लिया कामकाज का जायजा

    June 29, 2026

    बिहार में बनेगी नई जल नीति, डिजिटल तकनीक से होगा जल प्रबंधन और बाढ़-सूखे पर नियंत्रण

    June 27, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.