Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ईडी के सामने पेश नहीं होंगे रोहित उरांव, नई तारीख के लिए मांगा समय

    June 29, 2026

    आदिम जनजाति की विधवा संचारिया देवी को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, डीडीसी ने जांच के दिए निर्देश

    June 29, 2026

    नई परीक्षा प्रणाली का शोधार्थियों ने किया विरोध, पुरानी एपीआई आधारित चयन प्रक्रिया बहाल करने की मांग

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ईडी के सामने पेश नहीं होंगे रोहित उरांव, नई तारीख के लिए मांगा समय
    • आदिम जनजाति की विधवा संचारिया देवी को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, डीडीसी ने जांच के दिए निर्देश
    • नई परीक्षा प्रणाली का शोधार्थियों ने किया विरोध, पुरानी एपीआई आधारित चयन प्रक्रिया बहाल करने की मांग
    • सांसद नीतीश कुमार का जेडीयू कार्यालय का अचानक दौरा, अकेले पहुंचकर लिया कामकाज का जायजा
    • 1 जुलाई से 30 सितंबर तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा बेतला नेशनल पार्क, जानें वजह और क्या रहेगा खुला
    • पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज
    • 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, जानें वोटरों के लिए क्या बदलेगा
    • मंईयां सम्मान योजना के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास, बोकारो में महिलाओं से आधार और पैसे मांग रहे जालसाज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद चलाया वाहन, पत्नी कल्पना सोरेन संग पहुंचे जोन्हा फॉल; पर्यटकों और ग्रामीणों से की मुलाकात
    Lead News

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद चलाया वाहन, पत्नी कल्पना सोरेन संग पहुंचे जोन्हा फॉल; पर्यटकों और ग्रामीणों से की मुलाकात

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 29, 2026No Comments146 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची से जोन्हा फॉल तक खुद वाहन चलाकर पहुंचे मुख्यमंत्री

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने खुद वाहन चलाकर रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोन्हा फॉल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं।

    मुख्यमंत्री के अचानक जोन्हा फॉल पहुंचने की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद पर्यटक और स्थानीय ग्रामीण उत्साहित हो गए। लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनसे मुलाकात की।

    झरने का लिया आनंद, ग्रामीणों और पर्यटकों से की बातचीत

    जोन्हा फॉल पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झरने और आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। उन्होंने कुछ समय वहां बिताया तथा स्थानीय ग्रामीणों, दुकानदारों और पर्यटकों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

    वापसी के दौरान मुख्यमंत्री ने रास्ते में अपना काफिला रुकवाया और स्थानीय दुकानदारों से अमरूद सहित अन्य मौसमी फल भी खरीदे। उनका यह सहज और सरल अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

    बोले- जंगल जीवन हैं, झरने प्रकृति का संगीत

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की प्राकृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि “जंगल जीवन हैं और झरने प्रकृति का संगीत हैं। हरियाली की गोद में बसा हमारा झारखंड अद्वितीय है।”

    उन्होंने कहा कि झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता ही राज्य की सबसे बड़ी पहचान और ताकत है। प्रकृति की गोद में बहती निर्मल जलधाराएं, घने जंगल और शांत पर्वतीय क्षेत्र यह एहसास कराते हैं कि झारखंड प्रकृति का अनुपम उपहार है। उन्होंने कहा कि यह सभी की साझा धरोहर है, जिसका संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

    पर्यटन स्थलों के विकास पर सरकार का जोर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के प्राकृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के संरक्षण एवं विकास को प्राथमिकता दे रही है। जोन्हा फॉल जैसे पर्यटन स्थलों को अधिक सुविधाजनक और पर्यटक अनुकूल बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

    Hemant Soren Hemant Soren News Jharkhand CM Jharkhand News Jharkhand tourism Johna Fall Jharkhand Jonha Falls Jonha Waterfall Kalpana Soren Ranchi latest news Ranchi News Tourism News रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    ईडी के सामने पेश नहीं होंगे रोहित उरांव, नई तारीख के लिए मांगा समय

    June 29, 2026

    आदिम जनजाति की विधवा संचारिया देवी को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, डीडीसी ने जांच के दिए निर्देश

    June 29, 2026

    नई परीक्षा प्रणाली का शोधार्थियों ने किया विरोध, पुरानी एपीआई आधारित चयन प्रक्रिया बहाल करने की मांग

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026153
    Don't Miss
    Lead News

    ईडी के सामने पेश नहीं होंगे रोहित उरांव, नई तारीख के लिए मांगा समय

    By Lok ChetnaJune 29, 2026133

    रांची : रांची में चर्चित झारखंड शराब घोटाला मामले की जांच के बीच एक अहम…

    आदिम जनजाति की विधवा संचारिया देवी को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, डीडीसी ने जांच के दिए निर्देश

    June 29, 2026

    नई परीक्षा प्रणाली का शोधार्थियों ने किया विरोध, पुरानी एपीआई आधारित चयन प्रक्रिया बहाल करने की मांग

    June 29, 2026

    सांसद नीतीश कुमार का जेडीयू कार्यालय का अचानक दौरा, अकेले पहुंचकर लिया कामकाज का जायजा

    June 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    ईडी के सामने पेश नहीं होंगे रोहित उरांव, नई तारीख के लिए मांगा समय

    June 29, 2026

    आदिम जनजाति की विधवा संचारिया देवी को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, डीडीसी ने जांच के दिए निर्देश

    June 29, 2026

    नई परीक्षा प्रणाली का शोधार्थियों ने किया विरोध, पुरानी एपीआई आधारित चयन प्रक्रिया बहाल करने की मांग

    June 29, 2026

    सांसद नीतीश कुमार का जेडीयू कार्यालय का अचानक दौरा, अकेले पहुंचकर लिया कामकाज का जायजा

    June 29, 2026
    Bihar

    नई परीक्षा प्रणाली का शोधार्थियों ने किया विरोध, पुरानी एपीआई आधारित चयन प्रक्रिया बहाल करने की मांग

    June 29, 2026

    सांसद नीतीश कुमार का जेडीयू कार्यालय का अचानक दौरा, अकेले पहुंचकर लिया कामकाज का जायजा

    June 29, 2026

    बिहार में बनेगी नई जल नीति, डिजिटल तकनीक से होगा जल प्रबंधन और बाढ़-सूखे पर नियंत्रण

    June 27, 2026

    24 घंटे बंद रहेंगी बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज सेवाएं, जानें कब तक रहेगा असर

    June 27, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.